NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर कौनसा है?
    अगली खबर
    दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर कौनसा है?

    दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर कौनसा है?

    लेखन अंजली
    Jul 02, 2024
    04:53 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को लगातार तीसरी बार दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर चुना गया है, जबकि सीरिया की राजधानी दमिश्क सबसे खराब शहर है।

    द इकोनॉमिस्ट की ओर से रहने के हिसाब से दुनिया के सबसे अच्छे और खराब शहरों की जारी की गई सूची में यह बात सामने आई है।

    'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2024' नामक यह सूची 173 शहरों के सर्वे के बाद तैयार की गई है।

    आइए शहरों की स्थिति जानते हैं।

    सूची

    इन चीजों के आधार पर तैयार की गई है सूची 

    द इकोनॉमिस्ट का सहयोगी संगठन EIU हर साल अपना ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स जारी करता है।

    हर साल की तरह इस बार के सर्वे में स्थिरता, स्वास्थ्य व्यवस्था, संस्कृति और पर्यावरण सहित कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर शहरों को रैंकिंग दी गई है और लगातार तीसरी बार वियना ने पहला स्थान हासिल किया है।

    इन बिंदुओं पर बेहतर प्रदर्शन न करने वाले शहरों को काफी कम रैंकिंग पर रखा गया है।

    शीर्ष 10

    शीर्ष 10 में शामिल हैं ये शहर 

    शीर्ष 10 में वियना के बाद दूसरे स्थान पर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन है।

    इसमें स्विट्जरलैंड के शहर ज्यूरिख को तीसरा और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न को चौथा स्थान मिला है।

    इसके बाद 5वें स्थान पर कनाडा का कैलगरी, 5वें स्थान पर ही स्विट्जरलैंड का जिनेवा, 7वें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का सिडनी, 7वें स्थान पर ही कनाडा का वैंकूवर, 9वें स्थान पर जापान का ओसाका शहर और 9वें स्थान पर ही न्यूजीलैंड का ओकलैंड शहर है।

    भारतीय शहर

    रैंकिंग में क्या है भारतीय शहरों की स्थिति? 

    अभी द इकोनॉमिस्ट की तरफ से पूरी रिपोर्ट सामने नहीं आई है, इसलिए भारतीय शहरों की रैकिंग का पता नहीं चल पाया है।

    हालांकि, पिछले साल दिल्ली और मुंबई ने सूची में 60वां स्थान हासिल किया है।

    इसी तरह साल 2023 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू और गुजरात की राजधानी अहमदाबाद, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के साथ 60वें स्थान से थोड़ा पीछे थे।

    पिछली बार केवल इन्हीं भारतीय शहरों को सूची में जगह मिली थी।

    सबसे खराब

    सीरिया की राजधानी दमिश्क रहने के लिए सबसे खराब शहर 

    सूची के सबसे बुरे शहरों की बात करें तो सीरिया की राजधानी दमिश्क इस मामले में पिछले साल की तरह ही इस बार भी सबसे पीछे है।

    सीरिया पिछले लगभग एक दशक से गृह युद्ध से जूझ रहा है।

    सबसे खराब शहरों की सूची में वेनेजुएला की राजधानी काराकास, यूक्रेन की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर कीव, पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी, जिम्बाब्वे का शहर हरारे, बांग्लादेश राजधानी ढाका, पाकिस्तान का शहर कराची भी शामिल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रिया
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में ये 5 मुकाबले रहे सबसे ज्यादा रोमांचक, जानिए क्या कुछ हुआ  IPL 2025
    क्या होता है बजट का 80/20 नियम, इसे अपने जीवनशैली में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट

    ऑस्ट्रिया

    ED का आरोप, चिदंबरम के पास 12 देशों में संपत्ति, विदेशों में 17 बेनामी बैंक खाते दिल्ली हाई कोर्ट
    फ्रांस के बाद अब ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकी हमला; दो की मौत, 15 घायल दुनिया
    रहने योग्य शीर्ष 100 शहरों में एक भी भारतीय नहीं, दिल्ली-मुंबई को मिला यह स्थान कनाडा
    क्रिसमस को लेकर दुनियार में प्रचलित हैं ये 5 अजीबोगरीब परंपराएं क्रिसमस

    लाइफस्टाइल

    यात्रा के दौरान बाहरी खाद्य पदार्थों की जगह खाएं ये स्वास्थ्यवर्धक चीजें यात्रा
    दोपहर का भोजन करने के बाद दही खाने से मिल सकते हैं कई फायदे खान-पान
    बढ़ाना चाहते हैं अपना वजन? ये 5 गलतियां करने से बचें वजन बढ़ाना
    हफ्ते में 2 बार होंठों पर लगाएं ये लिप मास्क, रहेगें स्वस्थ और खूबसूरत होंठों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025