Page Loader
आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान ने L-1 बिंदु के चारों ओर पूरा किया अपना पहला चक्कर
आदित्य-L1 ने पूरा किया अपना पहला चक्कर

आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान ने L-1 बिंदु के चारों ओर पूरा किया अपना पहला चक्कर

Jul 02, 2024
07:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज (2 जुलाई) जानकारी दी है कि आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान ने सूर्य-पृथ्वी L-1 बिंदु के चारों ओर अपना पहला चक्कर पूरा कर लिया है। आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान को 2 सितंबर, 2023 को लॉन्च किया गया था और इसे 6 जनवरी, 2024 को अपने लक्षित हेलो कक्षा में प्रवेश कराया गया था। हेलो कक्षा में आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान को L1 बिंदु के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में 178 दिन लगते हैं।

भूमिका

सॉफ्टवेयर ने निभाई अहम भूमिका 

अंतरिक्ष यान पर कार्य करने वाले विभिन्न बलों की समझ ने प्रक्षेप पथ को सटीक रूप से निर्धारित करने और यान को सटीक कक्षा में पहुंचाने में मदद की। URSC-ISRO में इन-हाउस विकसित अत्याधुनिक उड़ान गतिशीलता सॉफ्टवेयर ने भी आज आदित्य-L1 मिशन की इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आदित्य-L1 मिशन का लक्ष्य कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इंजेक्शन (CME) और अंतरिक्ष मौसम में गतिशीलता जैसे मुद्दों को समझना है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट