Page Loader
'कल्कि 2898 AD': दीपिका पादुकोण की अदाकारी की मुरीद हुईं पीवी सिंधु, साझा किया पोस्ट 
दीपिका पादुकोण की अदाकारी की मुरीद हुईं पीवी सिंधु

'कल्कि 2898 AD': दीपिका पादुकोण की अदाकारी की मुरीद हुईं पीवी सिंधु, साझा किया पोस्ट 

Jul 01, 2024
05:22 pm

क्या है खबर?

इन दिनों हर तरफ नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' की खूब चर्चा हो रही है। प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। अब तक कई हस्तियों ने फिल्म की सरहाना की और अब इस सूची में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का नाम भी शामिल हो गया है।

पोस्ट

क्या फिल्म है- सिंधु

सिंधु ने 'कल्कि 2898 AD' देखी और वह दीपिका की अदाकारी की मुरीद हो गई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'कल्कि 2898 AD' का एक दृश्य साझा किया है, जिसमें दीपिका की झलक दिख रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वाह दीपिका पादुकोण। जबरदस्त। क्या फिल्म है।' सिंधु से पहले रजनीकांत ने फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'कल्कि देखी। वाह क्या शानदार फिल्म है। आप लोगों ने भारतीय सिनेमा को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए नोट