NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पावर वॉकिंग से घट सकता है आपका वजन, जानिए इस एक्सरसाइज के मुख्य फायदे
    अगली खबर
    पावर वॉकिंग से घट सकता है आपका वजन, जानिए इस एक्सरसाइज के मुख्य फायदे

    पावर वॉकिंग से घट सकता है आपका वजन, जानिए इस एक्सरसाइज के मुख्य फायदे

    लेखन सयाली
    Jul 02, 2024
    10:51 am

    क्या है खबर?

    ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए चलना पसंद करते हैं। इस एक्सरसाइज के जरिए आपके शरीर की कैलोरी और चर्बी आसानी से कम हो जाती है।

    हालांकि, इन दिनों वजन कम करने के लिए लोग पावर वॉकिंग का सहारा ले रहे हैं। यह व्यायाम गति और हाथों को हिलाने के तरीके पर ध्यान केंद्रित करता है, जिससे आपको अधिक कैलोरी जलाने में मदद मिलती है।

    आइए पावर वॉकिंग से मिलने वाले मुख्य फायदों के बारे में जानते हैं।

    पावर वॉकिंग

    जानिए पावर वॉकिंग करने का सही तरीका

    पावर वॉकिंग एरोबिक व्यायाम का एक रूप है, जिसमें तेज गति से चलना शामिल होता है। इसमें आपको सामान्य सैर से तेज चलना होता है, लेकिन जॉगिंग और दौड़ने जितना तेज नहीं।

    इस एक्सरसाइज को करने के लिए कंधों को सीधा रखें और हाथों को 90 डिग्री पर हिलाएं। साथ ही आपको अपने पैरों को सीधा ही रखना है और धीरे-धीरे अपने चलने की गति को बढ़ाना है।

    इस दौरान लंबे कदम रखें और 30 मिनट तक लगातार चलते रहें।

    #1

    कम होती हैं अधिक कैलोरी

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नए जमाने का यह फिटनेस ट्रेंड सामान्य गति से चलने की तुलना में अधिक कैलोरी जला सकता है।

    2014 में फिजिकल एक्टिविटी एंड न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, रोजाना पावर वॉकिंग करने से आप अपने शरीर की बढ़ी हुई चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं।

    औसतन तौर पर पावर वॉकिंग आपको प्रति घंटे लगभग 560 कैलोरी जलाने में मदद कर सकती है।

    #2

    कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में होता है सुधार

    पावर वॉकिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो हृदय और फेफड़ों की कार्यप्रणाली में सुधार कर सकती है। जब आप नियमित रूप से पावर वॉकिंग करते हैं, तो यह आपकी हृदय गति और श्वास को बढ़ा देती है।

    यह फिटनेस ट्रेंड आपके हृदय और फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इस गतिविधि के जरिए आप हृदय रोग से भी सुरक्षित रह सकते हैं।

    हालांकि, गर्मी में अधिक एक्सरसाइज करने से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

    #3

    मांसपेशियां होती हैं सक्रिय 

    पावर वॉकिंग के जरिए आप क्वाड्स, पिंडली की मांसपेशियां, हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स और कूल्हे की मांसपेशियां को आसानी से सक्रिय कर सकते हैं।

    इनके अलावा, पावर वॉकिंग के दौरान आपके कंधों और ऊपरी पीठ का इस्तेमाल होता है, जिससे ये दोनों अंग भी पतले हो जाती हैं।

    इस गतिविधि में साधारण तरह से चलने के मुकाबले अधिक तीव्रता से हाथों को हिलाना शामिल होता है, जिसके कारण इससे शरीर की सभी मांसपेशियां हिलती हैं।

    #4

    मधुमेह के खतरे को करता है कम 

    मधुमेह एक बेहद चिंताजनक और परेशान करने वाली बीमारी होती है, जो अधिकतर लोगों को प्रभावित करती है। आप पावर वॉकिंग की मदद से इस बीमारी के जोखिम को कम कर सकते हैं।

    ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित 2023 के एक अध्ययन के दौरान, शोधकर्ताओं ने पाया कि 4 किमी प्रति घंटे और उससे अधिक की गति से चलने पर टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    वजन घटाना

    ताज़ा खबरें

    IPL: पिछले 3 सीजन को मिलाकर 1,500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज IPL रिकॉर्ड्स
    राजकुमार राव से पहले इन अभिनेताओं के साथ जम चुकी है मानुषी छिल्लर की जोड़ी  मानुषी छिल्लर
    ED ने MUDA मामले में 100 करोड़ रुपये की कीमत वाली 92 संपत्तियों को जब्त किया प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    सर्वम AI का नया टूल 'संवाद' लॉन्च, 11 भारतीय भाषाओं में कर सकता है बातचीत  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    एक्सरसाइज

    बाहर ज्यादा समय बिताने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, मूड रहेगा अच्छा स्वास्थ्य टिप्स
    जन्मदिन विशेष: फरहान अख्तर फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान फरहान अख़्तर
    जन्मदिन विशेष: नील नीतिन मुकेश फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट-प्लान का करते हैं पालन नील नितिन मुकेश
    हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज स्वास्थ्य टिप्स

    वजन घटाना

    वजन घटाने के लिए इन 5 कोरियन ड्रिंक का करें सेवन, मिलेंगे अन्य कई स्वास्थ्य लाभ  खान-पान
    तेजी से वजन घटाना चाहते हैं? डाइट में शामिल करें वसा जलाने वाले ये खाद्य पदार्थ डाइट
    वजन घटाने में मदद कर सकती हैं प्रोटीन से भरपूर ये 5 दालें खान-पान
    लो-कार्ब डाइट के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 बड़े फायदे   डाइट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025