NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / 12 साल के बच्चे ने पास किया हाई स्कूल, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में होगा दाखिला 
    अगली खबर
    12 साल के बच्चे ने पास किया हाई स्कूल, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में होगा दाखिला 
    12 साल के इस बच्चे ने रचा इतिहास, इस उम्र में लेगा NYU में दाखिला

    12 साल के बच्चे ने पास किया हाई स्कूल, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में होगा दाखिला 

    लेखन सयाली
    Jul 01, 2024
    05:36 pm

    क्या है खबर?

    2 साल की उम्र में पीरियोडिक टेबल याद करने वाले 12 वर्षीय सुबोर्नो इसाक बारी ने हाई स्कूल पास किया है।

    अब वह जल्द ही न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय (NYU) में पढ़ाई शुरू करने के लिए तैयार है।

    इस प्रतिभाशाली छात्र ने केवल 2 सालों में हाई स्कूल पूरा किया है और आगे गणित व भौतिकी की पढ़ाई करने की योजना बनाई है।

    सुबोर्नो गणित में डॉक्टरेट हासिल करना चाहते हैं और 2026 तक कॉलेज पूरा करने की आशा करते हैं।

    पढ़ाई

    सुबोर्नो बनना चाहते हैं गणित और भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर

    सुबोर्नो की शैक्षिक यात्रा असाधारण रही है। वह 9वीं से सीधे 12वीं कक्षा में पहुंचे और अपने लॉन्ग आइलैंड नामक हाई स्कूल से पास होने वाले सबसे कम उम्र के छात्र बने।

    उन्होंने अपने पहले साल में 100 में से 96 GPA और दूसरे साल में 98 GPA हासिल किया था। सुबोर्नो ने न्यूयॉर्क के आस-पास के कई विश्वविद्यालयों में जाकर बिना डिग्री वाले कई कोर्स भी किए।

    वह भविष्य में गणित और भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर बनना चाहते हैं।

    शैक्षिक यात्रा

    बराक ओबामा ने दिया था सुबोर्नो को प्रशंसा पत्र

    सुबोर्नो के माता-पिता शिक्षक हैं और उन्होंने शुरू से ही उनकी असाधारण बुद्धिमत्ता पर ध्यान दिया।

    उनके पिता ने बताया कि जब सुबोर्नो शुरूआती गणित सीख रहे थे, तभी उन्होंने जटिल गणितीय अवधारणाओं पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था।

    सुबोर्नो के पिता के प्रोफेसर ने उन्हें बच्चे की क्षमताओं पर ध्यान देने की सलाह दी।

    सुबोर्नो को 2016 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रशंसा पत्र भी दिया था।

    शिक्षण

    7 साल की उम्र से कॉलेजों में पढ़ाते हैं सुबोर्नो

    7 साल की उम्र में सुबोर्नो को कॉलेजों से पढ़ाने के लिए निमंत्रण मिलना शुरू हो गए थे। वह साल में 3 बार अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाने जाते हैं।

    उनके पिता का मानना ​​है कि इन शिक्षण अवसरों ने सुबोर्नो को विभिन्न स्तर की विशेषज्ञता वाले लोगों से बातचीत करने का मौका दिया है।

    सुबोर्नो NYU जाकर पढ़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं और वे गणित और विज्ञान में खुद को पूरी तरह विलीन कर लेना चाहते हैं।

    भविष्य

    सुबोर्नो अपने परिवार की शिक्षण परंपरा को रखना चाहते हैं जारी

    सुबोर्नो NYU में समान विचारधारा वाले छात्रों से मिलने के लिए उत्सुक हैं, जो गणित और भौतिक विज्ञान के प्रति उनके जुनून को साझा करते हों।

    वह इन विषयों को पढ़ने वाले छात्रों के साथ मिलकर ब्रह्मांड के पीछे के रहस्यों की खोज करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

    उनका अंतिम लक्ष्य गणित और भौतिक विज्ञान का प्रोफेसर बनकर अपने परिवार की शिक्षण परंपरा को जारी रखना है।

    साथ ही वह इन क्षेत्रों में अपना योगदान भी देना चाहते हैं।

    जानकारी

    सुबोर्नो हासिल करना चाहते हैं डॉक्टरेट की डिग्री

    सुबोर्नो गणित में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें दोबारा PHD करने का मौका मिला तो वह भौतिक विज्ञान चुनेंगे। हालांकि, उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा से गणित ही रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूयॉर्क
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    न्यूयॉर्क

    2030 तक दुनिया के 20 सबसे अमीर शहरों में शामिल हो जाएगा मुंबई मुंबई
    चेन्नई: कारोबारी ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी 1.2 करोड़ रूपये की कारें और बाइक चेन्नई
    सलमान रुश्दी ने हमले में गंवाई एक आंख, नसें कटने से हाथ भी प्रभावित- रिपोर्ट सलमान रुश्दी
    कौन हैं गेराल्ड जैरी लॉसन, जिनके 82वें जन्मदिन पर गूगल ने समर्पित किया खास डूडल? गूगल डूडल

    अजब-गजब खबरें

    जर्मनी: लाखों रुपयों में बिकी 2 साल के बच्चे की पेंटिंग जर्मनी
    अमेरिका: इस साल भी भारतीय मूल के 12 वर्षीय लड़के ने जीती स्पेलिंग B प्रतियोगिता  अमेरिका
    मलेशिया की एक प्रतियोगिता में रसोइयों ने आधा टन नूडल्स तलकर बनाया विश्व रिकॉर्ड मलेशिया
    जापान: लोगों के बीच चर्चा में आया नमकीन स्वाद वाला चम्मच, 10 हजार रुपये है कीमत जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025