भूख को नियंत्रित करके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ
क्या है खबर?
वजन घटाने के लिए जरूरी है कि अपनी लालसा को नियंत्रित करें।
अगर आप दिनभर जंक फूड या फिर मीठे और तैलीय व्यंजनों का सेवन करते रहेगें तो इससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिससे वजन को काबू में करना मुश्किल हो सकता है।
आइए आज हम आपको कुछ ऐसी खान-पान की चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन पेट को लंबे समय तक भरा रखकर वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
#1
चिया बीज
चिया बीज में मौजूद फाइबर शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में काफी मदद कर सकता है।
इसके सेवन से पेट काफी देर तक भरा-भरा रहता है, जिससे कुछ और खाने की इच्छा कम होती है। इससे वजन आसानी से घटाया जा सकता है।
इसके अलावा चिया बीज के सेवन से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं और साथ ही मधुमेह और हृदय संबंधित समस्याओं के जोखिमों से राहत भी मिलती है।
यहां जानिए चिया बीज की रेसिपी।
#2
मेथी का पानी
मेथी के बीज फाइबर और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होते हैं।
ये दोनों पोषक तत्व शरीर में चर्बी को जमने से रोकने में मदद कर सकते हैं और चर्बी कम होने पर वजन खुद-ब-खुद कम हो जाता है।
लाभ के लिए आप मेथी के पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
यहां जानिए वजन घटाने के लिए मेथी को डाइट में शामिल करने के अन्य प्रभावी तरीके।
#3
क्विनोआ
क्विनोआ एक ऐसा अनाज है, जिसका सेवन पेट को लंबे समय तक भरा रखकर वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
यह शरीर में वसा की मात्रा कम कर सकता है और लिपिड मेटाबॉलिज्म में सुधार करके वजन को कम करता है।
इसके अतिरिक्त क्विनोआ अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम किए बिना खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है।
यहां जानिए क्विनोआ के सेवन से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ।
#4
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में कैलोरी कम होती है, जो इसे वजन घटाने के लिए आदर्श बनाती है।
इसके अतिरिक्त ये कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शर्करा वाले खाद्य पदार्थों की लालसा कम करने में भी मदद कर सकती हैं, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।
साथ ही ब्लूबेरी में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूती देने में सक्षम माने जाते हैं।
#5
अदरक
अदरक की तासीर गर्म होती है, जो शरीर में जाकर शरीर की चर्बी को पिघलाकर वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
एक शोध के अनुसार, इसमें मौजूद थर्मोजेनिक गुण पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ-साथ वसा को कम करने का काम भी करता है।
इसके अतिरिक्त यह गुण मेटाबॉलिज्म की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम करने में काफी मदद मिलती है।
हालांकि, अदरक का अधिक सेवन करने से बचें।