LOADING...
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की राहें नहीं हुईं जुदा, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगाया विराम 
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का नहीं हुआ ब्रेकअप (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kkundrra)

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की राहें नहीं हुईं जुदा, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगाया विराम 

Jul 02, 2024
12:37 pm

क्या है खबर?

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म है कि 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद तेजस्वी और करण का ब्रेकअप हो गया है। जहां इस जोड़ी ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है, वहीं तेजस्वी और करण को हाल ही में मुंबई हवाईअड्डे पर देखा गया।

तेजस्वी और करण

छुट्टियां मनाकर वापस आई जोड़ी

तेजस्वी और करण हाल ही में छुट्टियां मनाकर वापस भारत लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें इस जोड़ी को हवाईअड्डे पर साथ में देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों साथ में काफी खुश नजर आए। तेजस्वी-करण की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 15' से शुरू हुई थी। इस शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई। शो के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो