Loading...

अमित शाह: खबरें

अमित शाह भारत के मौजूदा गृह मंत्री हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में वह पहली बार राष्ट्रीय चुनाव में मैदान में उतरे और गांधीनगर से जीत दर्ज की। 1964 में जन्मे अमित शाह देश के गृह मंत्री बनने से पहले गुजरात के भी गृह मंत्री रह चुके हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय पटल पर उदय के साथ राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हुई और इसी साल वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वह लगभग छह साल इस पद पर रहे और इस दौरान उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई अहम राज्यों में जीत दर्ज की। हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) जैसे विवादित कानूनों को लेकर वे आलाचकों के निशाने पर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा- मोदी-शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने देशद्रोह किया, कोई नहीं बचेगा

दिल्ली में मंगलवार को चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च कर रहे विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसदों को पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद सभी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठ गए।

CJP के सह-संयोजक सौरव दास का दावा, 10 से पहले गिरफ्तार हो सकते हैं अभिजीत दिपके

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा दावा किया है।

03 Oct 2026
• तुर्की

तुर्की से भारत लाया गया ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, शाह बोले- पहचान छिपाकर रह रहा था

भारतीय खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। भारत ने नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्की से निर्वासित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

29 Sep 2026
• काजोल

तनीषा मुखर्जी का किस पर फूटा गुस्सा? अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस से लगाई गुहार

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

सोहराबुद्दीन मामले में अमित शाह की रिहाई पर पुनर्विचार नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सोहराबुद्दीन शेख, उनकी पत्नी कौसर बी और सहयोगी तुलसीराम प्रजापति को फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में सुनवाई की।

27 Sep 2026
• अहमदाबाद

गुजरात में शुरू हुई भारत की पहली LNG संचालित ट्रेन, अमित शाह दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से भारत की पहली द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

24 Sep 2026
• चंडीगढ़

हरियाणा सिविल सचिवालय, फिरोजपुर के स्कूल और कई भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए ये धमकी भेजी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

21 Sep 2026
• मनोरंजन

अमित शाह से मिलने पहुंची 'हनुमान अंश' की टीम, गृह मंत्री ने सफलता पर दी बधाई

बाबा नीम करौली की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

UCC को लेकर NDA में मतभेद? शिवसेना और TDP का समर्थन, लेकिन विरोध में ये पार्टियां

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया जाएगा।

नितिन नबीन संग नए पदाधिकारियों की पहली बैठक, एजेंडे में विधानसभा चुनाव और युवा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन अपनी नई टीम के साथ रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ वे बैठकें कर रहे हैं। इसमें 17 अगस्त को घोषित नई टीम के पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है।

पाकिस्तानी ISI समर्थित आतंकी गुट 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' खत्म, 14 जिलों में 200 लोग गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (ISI) समर्थिक आतंकी गुट 'शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को खत्म कर दिया है।

अमित शाह का सोनिया गांधी पर निशाना, कहा- वंदे मातरम के अपमान पर माफी मांगो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को निशाने पर लिया है।

ड्रग तस्करी मामले में NCB की सफलता, UAE से भारत लाया गया अंतरराष्ट्रीय सरगना वीरेंद्र सिंह

भारत की मादक पदार्थ विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सरगना वीरेंद्र सिंह बसोया उर्फ वीरेंद्र बैसोया का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पण करा लिया है।

12 Aug 2026
• ओम बिरला

अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिखकर चर्चा की मांग की, विपक्ष क्यों बना रहा दूरी?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर छात्रों के आंदोलन से जुड़े मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है।

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- उनका भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहली बार संसद में गतिरोध पर बयान देते हुए कहा वह सदन में हर सवाल पर बहस को तैयार है, जिस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया है।

संसद में गतिरोध के बीच 11 विधेयक पारित, 9 पर नहीं हुई कोई चर्चा

संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। NEET पेपर लीक, राम मंदिर दान विवाद और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज समेत कुछ और मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष में लगातार खींचतान जारी है।

संसद में गतिरोध पर अमित शाह बोले- हर बहस को तैयार, 24 घंटे चर्चा हो

संसद के मानसून सत्र में पिछले 15 दिनों से दोनों सदनों में गतिरोध के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहली बार बयान दिया है।

राज्यसभा में CPIM सांसद जॉन ब्रिटास को भाजपा सांसद सुष्मिता देव ने 'लुंगीवाला' कहा, विशेषाधिकार नोटिस

संसद के मानसून सत्र को समाप्त होने में अब एक दिन शेष है, लेकिन दोनों ही सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में गतिरोध बना हुआ है।

11 Aug 2026
• संसद

केरल अब हुआ 'केरलम', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच नाम बदलने का विधेयक पारित

संसद के मानसून सत्र में लगातार गतिरोध बना हुआ है। मंगलवार को भी विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर स्थगित हुई।

11 Aug 2026
• झारखंड

संसद परिसर में झारखंड को लेकर NDA सांसदों का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के गोले दागने और पानी की बौछार को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हावी हो गए हैं।

राहुल गांधी ने पैलेट-गन मामले पर अमित शाह का इस्तीफा और प्रधानमंत्री की माफी मांगी

केंद्र सरकार ने संसद में गतिरोध के बीच सोमवार को घोषणा की है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को पूरा भाषण सुनना होगा।

10 Aug 2026
• दिल्ली

छात्रों पर पैलेट गन चलाने के मामले में संसद में जवाब दे सकते हैं अमित शाह

दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन को लेकर संसद में गतिरोध बना हुआ है। विपक्षी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर जवाब देने की मांग कर रहे हैं।

मोदी-शाह के कार्यक्रम में लगी थी 554 उत्तराखंड सरकारी बसें, 2.82 करोड़ रुपये का भुगतान अटका

उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस साल मार्च और अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में 554 बसें लगाई थीं, लेकिन उनका भुगतान अभी तक अटका है।

परिसीमन विधेयक पर रिजिजू ने की राहुल से मुलाकात, नेता विपक्ष ने सहयोग से किया इनकार- रिपोर्ट

खबर है कि केंद्र सरकार संसद के इसी मानसून सत्र में परिसीमन से जुड़ा विधेयक दोबारा लाने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर सरकार ने कांग्रेस से बातचीत शुरू कर दी है।

04 Aug 2026
• संसद

कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों पर पैलेट-गन मुद्दे पर कहा- अमित शाह को जवाब देना चाहिए

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विपक्ष की मांग को समर्थन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में आकर छात्रों पर बर्बर हमले पर जवाब देने की मांग की है।

अभिजीत दिपके का राहुल को समर्थन; पैलेट-गन के लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया, इस्तीफा मांगा

NEET पेपर लीक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से बाहर करवाने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने राहुल गांधी का समर्थन किया है।

खड़गे बोले- पेपर लीक विधेयक से कुछ नहीं बदलेगा, छात्रों पर कार्रवाई के लिए शाह जिम्मेदार

पेपर लीक से जुड़े 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर आज राज्यसभा में चर्चा हो रही है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

संसद परिसर में विपक्ष का राम मंदिर चंदा चोरी पर अनोखा प्रदर्शन, संसद में भी हंगामा

संसद के मानसून सत्र में गतिरोध जारी है। इस बीच, विपक्षी सांसदों में गुरुवार को संसद परिसर पर 'राम मंदिर चंदा चोरी' और छात्रों पर पैलेट गन के मुद्दे पर संयुक्त प्रदर्शन किया।

30 Jul 2026
• दिल्ली

दिल्ली में प्रदर्शनकारी के शरीर से सर्जरी के दौरान निकाले गए धातु के बाहरी पदार्थ- रिपोर्ट

दिल्ली में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठी और पैलेट गन चलाए जाने के मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

राहुल गांधी बोले- छात्रों पर पैलेट गन चलाई, नुकीले डंडों से पीटा गया; शाह इस्तीफा दें

लोकसभा में संबोधन के दौरान हुए हंगामे के बाद राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी भाजपा, RSS और इनसे जुड़े किसी भी लोगों से माफी नहीं मांगने वाला।

29 Jul 2026
• राज्यसभा

अब वंदे मातरम के अपमान पर होगी जेल की सजा, राज्यसभा में विधेयक ध्वनि-मत से पारित

राज्यसभा ने बुधवार को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का अपमान करने को अपराध बताने वाला विधेयक ध्वनि मत से पारित कर दिया है। इस दौरान विपक्ष की उपस्थिति नहीं थी।

राहुल गांधी बोले- पेपर लीक पर युवाओं का गुस्सा जायज, RSS चला रहा शिक्षा मंत्रालय

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने सड़कों पर जो किया, उससे वे काफी उत्साहित हैं।

पैलेट गन पर अमित शाह से जवाब देने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र में लगातार गतिरोध बना हुआ है। सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बातचीत के बाद विपक्ष पेपर लीक विरोधी बिल पर चर्चा के लिए तैयार हो गया था, लेकिन मंगलवार सुबह प्रश्न काल नहीं हो सका।

27 Jul 2026
• दिल्ली

संसद परिसर में प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत; पेपर लीक विधेयक पेश, संसद स्थगित

दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन हमले को लेकर विपक्षी सांसदों का संसद के अंदर और बाहर हंगामा जारी है।

26 Jul 2026
• लोकसभा

राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर की जवाबदेही की मांग, पूछे तीखे सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर हमले के लिए जवाबदेही की मांग की है।

अमित शाह ने दी पैलेट गन चलाने की अनुमति, प्रधानमंत्री मोदी मांगे माफी - राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के समाप्त होने पर छात्रों को बधाई दी।

किरेन रिजिजू बोले- बिना शर्त पेपर लीक पर चर्चा करे विपक्ष, स्पीकर से मिले राहुल गांधी

संसद के मानसून सत्र के दौरान आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री आवास पर हिरासत के बाद राहुल गांधी ने केंद्र के सामने ये 5 मांगे रखी

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर मंगलवार शाम को राहुल गांधी समेत कई सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कई घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास के सामने सांसदों का धरना, पुलिस ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

दिल्ली में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया है।

20 Jul 2026
• दिल्ली

दिल्ली संसद मार्च: CJP का प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान, जानिए दिनभर के प्रमुख घटनाक्रम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर सोमवार (20 जुलाई) को किए गए 'संसद चलो' मार्च के कारण दिल्ली में दिनभर गहमाहमी रही।

धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जानिए कारण

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर लगातार केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

सहकारी क्षेत्र के लिए नई जीवन बीमा कंपनी बनाएगी सरकार, अमित शाह ने की घोषणा

केंद्र सरकार सहकारी क्षेत्र के लिए नई जीवन बीमा कंपनी बनाएगी।

03 Jul 2026
• पंजाब

पंजाब के कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल के एक दिन बाद सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई मुलाकात ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है।