NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कब खानी चाहिए अंजीर? जानिए इससे मिलने वाले फायदे
    अगली खबर
    कब खानी चाहिए अंजीर? जानिए इससे मिलने वाले फायदे

    कब खानी चाहिए अंजीर? जानिए इससे मिलने वाले फायदे

    लेखन अंजली
    Jul 01, 2024
    01:41 pm

    क्या है खबर?

    अंजीर एक फल है, जिसके टुकड़ों को सुखाकर सूखा मेवा भी बनाया जाता है।

    यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए बेहद गुणकारी भी हो सकता है क्योंकि प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स और अनसैचुरेटेड फैट का बेहतरीन स्रोत है।

    हालांकि, इसके सेवन का समय आपकी जीवनशैली और स्वास्थ्य लक्ष्यों पर निर्भर करता है।

    आइए अंजीर खाने के तरीके और इसके फायदे जानते हैं।

    समय

    सुबह या शाम, किस समय अंजीर खाना है लाभदायक?

    अगर आप सुबह के समय अंजीर खाते हैं तो यह भरपूर ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने और भूख को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है।

    अगर आप शाम को अंजीर का सेवन करते हैं तो यह मांसपेशियों को आराम देने और बेहतर नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह देर रात स्नैकिंग की लालसा को रोकने में भी सहायक है।

    हृदय

    हृदय को स्वस्थ रखने में है सहायक

    सुबह और शाम के समय खाने से मिलने वाले फायदों से अलग अंजीर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है।

    इसका कारण है कि अंजीर में मौजूद अनसैचुरेटेड फैटी एसिड कोरोनरी रोग (हृदय संबंधित समस्या) को रोकने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

    इसके अलावा अनसैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोक सकते हैं। इन्हें रोकने में सक्षम होने के कारण अंजीर का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में लाभकारी माना जाता है।

    मधुमेह

    ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में है प्रभावी 

    अंजीर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी कारगर है, जिस कारण यह मधुमेह से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है।

    इसमें क्लोरोजेनिक एसिड नामक एक यौगिक होता है, जो ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में प्रभावी होता है।

    इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है, जो ब्लड शुगर के नियंत्रण में मददगार हो सकता है।

    हालांकि, जिन लोगों को पहले से मधुमेह है, वे डॉक्टरी सलाह के बाद ही अंजीर का सेवन करें।

    गर्भवती महिला

    गर्भवती महिलाओं के लिए भी है लाभकारी 

    गर्भवती महिलाओं के लिए भी अंजीर लाभदायक मानी जाती है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिला को अधिक मात्रा में ऊर्जा और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो अंजीर में प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।

    यही नहीं इसमें पाया जाने वाला आयरन और नियासिन (विटामिन बी-3) गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक जरूरी होता है। बता दें इनकी कमी से गर्भवती को एनीमिया का खतरा हो सकता है।

    तरीके

    अंजीर खाने के तरीके

    अंजीर के फल को आप सुबह या शाम के नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं।

    वहीं सूखे अंजीर को सलाद, दलिये या दही में मिलाकर खा सकते हैं और स्मूदी में भी इसे मिला सकते हैं।

    आप चाहें तो अंजीर का इस्तेमाल केक या फिर मिठाइयां आदि बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त आप पानी में सूखे अंजीर को भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें, फिर अगली सुबह अंजीर को पानी के साथ खाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    खान-पान

    रोजाना प्रोटीन सप्लीमेंट लेना शरीर के लिए होता है नुकसानदायक, जानिए इसके नकारात्मक प्रभाव  डाइट
    चेरी का सीजन खत्म होने से पहले इस स्वादिष्ट फल से बनाएं ये 5 व्यंजन रेसिपी
    नाश्ते में बनाकर खाएं कुरकुरी प्याज वाली कचौरी, जानिए इसकी आसान रेसिपी रेसिपी
    रसभरी लीची से बनाकर खाएं ये 5 लजीज व्यंजन, बेहद आसान है इनकी रेसिपी  रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    आंखों के काले घेरों से छुटकारा चाहते हैं? आजमाएं ये प्रभावी घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    गर्मियों में अपने पार्टनर को खुश करने के लिए इन 5 पिकनिक डेट पर लेकर जाएं  टिप्स
    लीची को 4-5 दिनों तक खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं यह तरीका खान-पान
    गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं से रहना चाहते हैं सुरक्षित? इन 5 योगासनों का करें अभ्यास योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025