LOADING...
टी-20 विश्व कप: इन विकेटकीपर्स ने किए हैं एक संस्करण में सर्वाधिक शिकार, जानिए आंकड़े
टी-20 विश्व कप 2024 में ऋषभ पंत (बीच में) ने विकेट के पीछे किए सर्वाधिक शिकार (तस्वीर: एक्स/@RishabhPant17)

टी-20 विश्व कप: इन विकेटकीपर्स ने किए हैं एक संस्करण में सर्वाधिक शिकार, जानिए आंकड़े

Jul 02, 2024
02:12 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया। भारतीय टीम ने 176 रन के स्कोर का बखूबी बचाव किया। इस संस्करण में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बल्लेबाज के साथ विकेट के पीछे भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 14 शिकार किए। आइए एक संस्करण में सर्वाधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर्स के बारे में जानते हैं।

#1

ऋषभ पंत: 14 शिकार, 2024

पंत अब टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। 2024 संस्करण में उन्होंने विकेट के पीछे 13 कैच लेने के साथ 1 स्टम्प भी किया है। दिलचस्प बात यह है कि किसी भी अन्य विकेटकीपर ने टी-20 विश्व कप में 10 या उससे अधिक शिकार नहीं किए हैं। भारतीयों में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 संस्करण में 8 शिकार किए थे और वह दूसरे नंबर पर हैं।

#2

एडम गिलक्रिस्ट: 9 शिकार, 2007

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व अनुभवी विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने पहले टी-20 विश्व कप (2007) में विकेट के पीछे 9 शिकार किए थे। उन्होंने 6 मैचों में 9 कैच लपके थे और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचा था। हालांकि, उस मुकाबले में उसे भारत से हार झेलनी पड़ी थी। बल्ले से गिलक्रिस्ट ने 150.89 की अच्छी स्ट्राइक रेट से 169 रन बनाए थे। मैथ्यू हेडन के साथ उनकी दमदार शुरुआत ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दी थी।

Advertisement

#3

कुमार संगकारा: 9 शिकार, 2009

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने 2009 टी-20 विश्व कप में विकेट के पीछे 9 शिकार दर्ज कर अपनी टीम को मजबूती दी थी। उन्होंने 5 कैच लपके और 4 बार बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया था। उस संस्करण में श्रीलंका की टीम उपविजेता रही थी। फाइनल मुकाबले में उसे पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी। गौरतलब है कि संगकारा ने बल्ले से 35.40 की औसत से 177 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े थे।

Advertisement

जानकारी

9 शिकार करने वाले अन्य विकेटकीपर्स पर नजर

एक विश्व कप संस्करण में 5 अन्य विकेटकीपर्स ने भी 9 शिकार किए हैं। इनमें पाकिस्तान के कामरान अकमल (2010), दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (2012), ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड (2021), इंग्लैंड के जोस बटलर (2022) और स्कॉट एडवर्ड्स (2022) शामिल हैं।

Advertisement