Page Loader
श्रद्धा कपूर को लखनऊ में प्रशंसकों ने घेरा, वीडियो हो रहा वायरल 
लखनऊ में श्रद्धा कपूर को प्रशंसकों ने घेरा

श्रद्धा कपूर को लखनऊ में प्रशंसकों ने घेरा, वीडियो हो रहा वायरल 

Jul 02, 2024
06:40 pm

क्या है खबर?

श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में श्रद्धा एक कार्यक्रम के लिए लखनऊ गई थीं और शहर में उनकी मौजूदगी की भनक लगते ही प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। सामने आए वीडियो में अभिनेत्री के होटल के बाहर मौजूद भीड़ को उनकी एक झलक पाने के लिए बेकाबू होते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान श्रद्धा ने अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

श्रद्धा

'स्त्री 2' में नजर आएंगी श्रद्धा

श्रद्धा को आखिरी बार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। फिल्म में उनकी और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई थी। श्रद्धा के अभिनय की भी तारीफ हुई थी। इसके बाद से अभिनेत्री के प्रशंसक उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब श्रद्धा फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आएंगी। राजकुमार राव भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।