Page Loader
अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' का आएगा सीक्वल, सोनाक्षी सिन्हा की हो गई छुट्टी
'सन ऑफ सरदार 2' से कटा सोनाक्षी सिन्हा का पत्ता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aslisona)

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' का आएगा सीक्वल, सोनाक्षी सिन्हा की हो गई छुट्टी

Jul 02, 2024
06:03 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यह फिल्म 13 नवंबर, 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 30 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 161.48 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब दर्शक 'सन ऑफ सरदार' की दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है।

रिपोर्ट

मृणाल ठाकुर ने ली सोनाक्षी की जगह

अफवाहों का बाजार गर्म है कि करीब 12 साल बाद 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल बन रहा है। अजय फिल्म में अपनी दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सोनाक्षी का फिल्म से पत्ता कट गया है। वह अपनी भूमिकाएं दोबारा नहीं निभाएंगी। लीड हीरोईन के लिए निर्माताओं ने मृणाल ठाकुर से संपर्क किया है। 'सन ऑफ सरदार 2' की कहानी बिल्कुल नई होगी। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सन ऑफ सरदार

डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है फिल्म

'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन अश्वनी धीर ने किया है। अजय देवगन इस फिल्म के निर्माता हैं। अश्वनी ने इस फिल्म की कहानी रॉबिन भट्ट के साथ लिखी है। सलमान खान ने इस फिल्म में मेहमान की भूमिका निभाई थी। 'सन ऑफ सरदार 2' साल 2010 में आई तेलुगु फिल्म 'मर्यादा रमन्ना' की रीमेक है, जिसका निर्देशक एसएस राजामौली ने किया था। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।