Page Loader
सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 और वॉच अल्ट्रा के फीचर्स हुए लीक, इतनी होगी कीमत 
सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 और वॉच अल्ट्रा के फीचर्स हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 और वॉच अल्ट्रा के फीचर्स हुए लीक, इतनी होगी कीमत 

Jul 02, 2024
01:54 pm

क्या है खबर?

सैमसंग इस महीने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट को आयोजित करेगी। इस इवेंट में गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा स्मार्टवॉच को लॉन्च कर सकती है। आधिकारिक लॉन्च से पहले सैमसंग के आगामी स्मार्टवॉच के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। गैलेक्सी वॉच 7 को 2 आकारों में पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसमें 40mm और 44mm मॉडल शामिल होगी। गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 47mm आकार में उपलब्ध हो सकती है।

फीचर्स

वॉच में मिलेगी AMOLED डिस्प्ले

गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा में 327ppi पिक्सल डेनसिटी और 480×480 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें टाइटेनियम केस और सैफायर ग्लास बिल्ड हो सकता है। गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा का वजन 60.5 ग्राम होगा। गैलेक्सी वॉच 7 के 40mm वेरिएंट में 330ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 1.3 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जबकि 44mm वर्जन में 1.5 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

फीचर्स

इस चिपसेट से लैस होगी दोनों वॉच

गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा और गैलेक्सी वॉच 7 दोनों को वन UI 6 वॉच के साथ शिप किया जाएगा और इसमें 3D ग्लास डायल दिए जाएंगे। दोनों वॉच 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ 3nm एक्सिनोस W1000 चिपसेट पर चल सकती हैं। सैमसंग गैलेक्सी वॉच के 40mm वेरिएंट में 300mAh की बैटरी और 44mm वर्जन में 425mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। दोनों मॉडल फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं।

कीमत

कितनी हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा की कीमत सिंगल ब्लूटूथ+4G वेरिएंट के लिए लगभग 62,000 रुपये होगी। गैलेक्सी वॉच 7 की कीमत 40mm ब्लूटूथ वर्जन के लिए लगभग 28,000 रुपये होगी। 44mm ब्लूटूथ और 40mm ब्लूटूथ+4G वेरिएंट की कीमत क्रमशः लगभग 31,000 रुपये और लगभग 62,000 रुपये) हो सकती है। गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा और गैलेक्सी वॉच 7 दोनों को IP6X डस्ट प्रोटेक्शन और IP68 वाटर रेजिस्टेंस मिलेगा।