LOADING...

09 Aug 2024


पेरिस ओलंपिक 2024: अमन सहरावत ने कुश्ती में दिलाया भारत को कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कुश्ती में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने कांस्य पदक जीत लिया है।

कल पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा 1,049 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, जारी हुआ अलर्ट

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने एस्ट्रोयड 2024 KH3 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह 41,125 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और कल (10 अगस्त) पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर क्यों उड़ाई जाती हैं पतंग? जानिए इस परंपरा की ऐतिहासिक दास्तां

स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए स्वशासन, संप्रभुता और लोकतंत्र के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।

बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बनाए हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, जानिए आंकड़े 

भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 से हार मिली थी। इस पूरी सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कमाल के फॉर्म में थे।

गूगल क्रोम डेस्कटॉप ऐप पर साइबर हमले का खतरा, जारी किया गया अलर्ट 

गूगल क्रोम में ऐसी सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिससे यूजर्स पर साइबर हमले का बड़ा खतरा है। क्रोम वेब ब्राउजर में मौजूद इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर यूजर्स के डेस्कटॉप को रिमोट एक्सेस से कंट्रोल करके उनसे ठगी कर सकते हैं।

मनीष सिसोदिया 530 दिन बाद सलाखों से बाहर आए, जानें जेल से बेल तक का सफर

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। वे 17 महीनों से शराब नीति मामले में जेल में बंद थे।

बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाना होगा आसान, अपनाएं ये 5 तरीके

भारत के लिए स्वतंत्रता दिवस लगभग 200 सालों के ब्रिटिश शासन के अंत और आजादी की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है।

फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का आएगा तीसरा भाग, कंगना रनौत और आर माधवन की होगी वापसी 

कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

मध्य प्रदेश: रातापानी में नर बाघ का कंकाल मिला, सिर में गोली जैसे 4 छेद 

मध्य प्रदेश के रातापानी वन क्षेत्र में एक नर बाघ का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। कंकाल के सिर में 4 गोलियों के जैसे छेद भी हैं।

फल-सब्जियों को धोने से बाद भी उनके ऊपर से नहीं हटता कीटनाशक, अध्ययन में खुलासा

हम अक्सर फल-सब्जियों को धोकर उनका सेवन कर लेते हैं क्योंकि हमें लगता है कि ऐसा करने से उनके ऊपर मौजूद सारे हानिकारक तत्व धुल जाते हैं।

उत्तर प्रदेश: बरेली में 9 महिलाओं का हत्यारोपी गिरफ्तार, सामने आया कारण

उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले 14 महीने के अंदर 9 महिलाओं की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय कुलदीप को गिरफ्तार किया है।

पेरिस ओलंपिक 2024: हॉकी में इन खिलाड़ियों ने दागे सबसे ज्यादा गोल

पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी में नीदरलैंड हॉकी टीम ने जर्मनी की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जर्मनी की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

'फिर आई हसीन दिलरुबा' रिव्यू: कलाकारों ने लगाया पूरा जोर, पर फिल्म यहां पड़ी कमजोर

पिछले काफी समय से फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' चर्चा में है। इसमें तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई है।

स्वतंत्रता दिवस पर बनाकर खाएं तिरंगे के रंगों वाले ये स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन, जानें आसान रेसिपी 

15 अगस्त को भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, जो कि देश की आजादी का जश्न मानाने का दिन है। इस दिन भारत तिरंगे के रंगों में सरबोल हो जाता है और अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करता है।

इराक: 9 साल की लड़कियों की हो सकेगी शादी, किन देशों में वैध है बाल विवाह?

इराक में लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र घटाने की तैयारी हो रही है। इराक के न्याय मंत्रालय की ओर से पेश विधेयक सामने आने के बाद दुनिया भर में बाल विवाह को लेकर बहस छिड़ गई है।

जूनियर एनटीआर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, पहली बार मिलाया प्रशांत नील से हाथ

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर पिछले लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में हैं।

मनीष सिसोदिया जमानत मिलने के बाद क्या दोबारा उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं?

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।

ब्लिंकिट डिलीवर करेगी पासपोर्ट साइज फोटो, 10 मिनट में पा सकेंगे यूजर्स

जोमैटो के स्वामित्व वाली क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने पासपोर्ट साइज फोटो डिलीवर करने की सेवा शुरू की है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर सरकार ने बनाई समिति, सीमा पर भी रखेगी नजर

भारत सरकार ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा (IBB) पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल नहीं चला है विराट कोहली का बल्ला, जानिए आंकड़े 

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की टीम को 2-0 से हार मिली थी। 27 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारी थी।

'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आमिर खान, CJI चंद्रचूड़ ने किया स्वागत 

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को 1 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

मानसून सत्र के समापन से पहले राज्यसभा और लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामा बना कारण

संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलना था, लेकिन शुक्रवार को उच्च सदन राज्यसभा और निचली सदन लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

शेयर बाजार: सेंसेक्स में दर्ज हुई 819 अंक की बढ़त, निफ्टी 24,367 पर बंद

आज (9 अगस्त) हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज हुई है।

आदित पालिचा की उम्मीद, जेप्टो बन सकती है 4,000 अरब रुपये की कंपनी

क्विक कॉमर्स यूनिकॉर्न जेप्टो तेजी से अपना व्यवसाय बढ़ा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के निजी कॉलेज को लगाई फटकार, हिजाब पर लगे प्रतिबंध को हटाया

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई के एनजी आचार्य और डीके मराठे कॉलेज को फटकार लगाते हुए हिजाब, टोपी और बुर्का पहनने पर लगाए प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया।

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान हर रोज कर रहीं व्यायाम, कही ये बात

हिना खान स्तन कैंसर से पीड़ित हैं। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

मोटापे के कारण नहीं कर पाते जंपिंग एक्सरसाइज? इन 5 को आजमाएं 

बर्पी और जंप स्क्वाट जैसी जंपिंग एक्सरसाइज को वजन घटाने में प्रभावी माना जाता है, लेकिन अधिक वजन वालों के लिए इन्हें करना मुश्किल हो सकता है।

गुजरात की सरकारी अध्यापिका 8 साल से अमेरिका में, लेकिन फिर भी मिल रहा वेतन

गुजरात के बनासकांठा में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो शिक्षा विभाग की लापरवाही की पोल खोल रहा है।

'डॉन' के लिए शाहरुख खान नहीं थे पहली पसंद, पहले इस अभिनेता से किया था संपर्क 

जब से फरहान अख्तर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'डॉन' की तीसरी किस्त 'डॉन 3' का ऐलान हुआ है, यह लगातार चर्चा में है।

#NewsBytesExplainer: भारत ने शेख हसीना को क्यों दी पनाह, क्या कहती है देश की शरणार्थी नीति?

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा है और उन्होंने भारत में शरण ली है।

लेम्बोर्गिनी उरुस SE भारत में 4.57 करोड़ रुपये की कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स

कार निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी ने भारत में आज (9 अगस्त) अपनी नई कार लेम्बोर्गिनी उरुस SE को लॉन्च कर दिया है। नई उरुस SE एक प्लग-इन हाइब्रिड है। इसमें एक नए पावरट्रेन के अलावा तकनीक, फीचर और डिजाइन अपग्रेड भी मिली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काले चावल को मानते हैं 'सुपरफूड', जानें इसके 5 प्रमुख लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक भाषण के दौरान काले चावल को 'सुपरफूड' बताया है। चावल की यह किस्म एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

व्हाट्सऐप में आने वाले हैं ये 5 खास फीचर्स, एंड्रॉयड यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश करती रहती है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को पेश किया है।

मुंबई: होर्डिंग गिरने से हुई मौत के मामले में विज्ञापन कंपनी के मालिक की याचिका खारिज

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में विशालकाय होर्डिंग गिरने के मामले में गिरफ्तार विज्ञापन कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली।

ओलंपिक: पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में अब तक किए गए सर्वश्रेष्ठ थ्रो पर एक नजर

पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है।

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? फिल्म 'वेदा' से जुड़ा है मामला 

हिमाचल प्रदेश के मंडी से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है।

मनीष सिसोदिया की जमानत पर फूट-फूटकर रोईं कैबिनेट मंत्री आतिशी, बोलीं- सच्चाई की जीत हुई

दिल्ली की शराब नीति मामले में कथित घोटाले को लेकर पिछले 17 महीने से जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई।

मानसून के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए न करें खान-पान से जुड़ी ये गलतियां

मानसून आते ही लोगों को पकौड़े, समोसे और गर्मा-गर्म चाय की लालसा होने लगती है। हालांकि, इस मौसम में खान-पान से जुड़ी स्वस्थ आदतों को अपनाने की जरूरत होती है।

राज्यसभा में जया बच्चन ने सभापति जगदीप धनखड़ पर साधा निशाना, बोलीं- आपकी टोन ठीक नहीं

राज्यसभा में गुरुवार को विपक्षी सांसदों के रवैये से नाराज सभापति जगदीप धनखड़ के सदन छोड़ने के बाद शुक्रवार को फिर स्थिति बिगड़ गई।

'स्त्री 2' को सेंसर बोर्ड ने 'U/A' सर्टिफिकेट देकर दिखाई हरी झंडी, जानिए कब रिलीज होगी

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' की दूसरी किस्त 'स्त्री 2' का दर्शक इंतजार कर रहे हैं।

तापसी पन्नू एक बार फिर पैपराजी पर भड़कीं, बोलीं- मुझ पर चढ़िए मत

पिछले कुछ समय से तापसी पन्नू फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म आज यानी 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।

ChatGPT के मुफ्त यूजर्स भी DALLE-3 से बना सकेंगे तस्वीरें, OpenAI ने की घोषणा 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी OpenAI ने घोषणा की है कि वह ChatGPT के मुफ्त यूजर्स को भी अब DALLE-3 का उपयोग करके तस्वीर बनाने की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

करिश्मा कपूर की शादी में घूंघट काढ़े दिखी थीं करीना कपूर, लोग बोले- UP वाली बहू

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन 13 साल बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए और 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीते अरशद नदीम को अली जफर इनाम में देंगे लाखों रुपये 

पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के अरशन नदीम ने बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। जैवलिन थ्रो मुकाबले में नदीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता।

जॉन अब्राहम ने क्यों किया पत्रकार को बेइज्जत? बोले- वो इसी लायक था

अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह 'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च पर एक पत्रकार पर भड़क गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत की, तिरंगा लगाने का अनुरोध किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के नजदीक आते ही 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत की।

पेरिस ओलंपिक 2024: इतिहास रचने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम की उपलब्धियों पर एक नजर

पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने सबको हैरान करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता।

अभिनेता महेश बाबू से जुड़ी ये दिलचस्प बात नहीं जानते होंगे आप

महेश बाबू का नाम उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी काबिलियत के दम पर एक खास पहचान बनाई है। उनकी गिनती प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है।

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के आवरण में किया गहरा छेद, निकाली पुरानी चट्टान

ज्वालामुखी और अन्य घटनाओं के बारे में अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिकों ने समुद्री ड्रिलिंग जहाज का उपयोग करके पृथ्वी की परत में गहरा छेद किया है।

आप भी ढूंढ सकते हैं एक्सोप्लैनेट, नासा इस तरह दे रही आम जनता को मौका

नासा अपने अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद कई टेलीस्कोपों का उपयोग करके लंबे समय से हमारे सौरमंडल के बाहर के ग्रहों को ढूंढ रही है।

त्वचा की देखभाल के लिए महिला चेहरे पर लगाती है ये चीज, लोग हुए हैरान

महिलायें अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट करवाती हैं, मास्क इस्तेमाल करती हैं और उत्पाद लगाती हैं। हालांकि, कुछ महिलायें निखरी त्वचा पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं।

एक चम्मच घी में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर खाने से मिल सकते हैं कई फायदे

जहां देसी घी खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाता है, वहीं काली मिर्च खान-पान की चीजों में तीखापन जोड़ती है। इसलिए लगभग हर भारतीय रसोई में इन दोनों के डिब्बे जरूर होते हैं।

महाराष्ट्र: ठाणे में 5वीं मंजिल से कूदे कुत्ते की वजह से बच्ची की मौत, मालिक गिरफ्तार  

महाराष्ट्र के ठाणे में 5वीं मंजिल से कूदे कुत्ते की वजह से 4 साल की बच्ची की मौत के मामले में कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 17 महीने बाद मिली जमानत

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत दे दी है।

बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्रियां केवल नाम से हिंदू, मुस्लिम परिवार से रखती हैं ताल्लुक

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन किया। कुछ हिंदू से मुस्लिम बनीं तो कुछ ने हिंदू धर्म अपनाया।

वनडे क्रिकेट: भारतीय क्रिकेट टीम ने इन देशों के खिलाफ जीते हैं सबसे ज्यादा मुकाबले 

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली गई वनडे सीरीज में अगर भारतीय टीम 1 जीत दर्ज कर लेती तो उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड आ सकता था।

एपी ढिल्लों का गाना 'ओल्ड मनी' जारी, जबरदस्त एक्शन करते नजर आए सलमान खान 

पंजाबी गायक एपी ढिल्लों का नया गाना 'ओल्ड मनी' पिछले कुछ समय से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ISIS से जुड़ा आतंकवादी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले बड़ी कामयाबी हासिल की है। उसने पुणे ISIS माड्यूल से जुड़े अहम सदस्य रिजवान अब्दुल हाजी अली को गिरफ्तार किया है।

बॉक्स ऑफिस पर 'उलझ' कर रह गई जाह्नवी कपूर की फिल्म, लागत निकालना मुश्किल

जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया की फिल्म 'उलझ' को सिनेमाघरों में रिलीज का एक सप्ताह पूरा हो गया है।

ओडिशा: बालासोर में स्कूल का मिड-डे मील खाने से 100 बच्चे बीमार, खाने में छिपकली निकली

ओडिशा में बालासोर जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने से 100 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नासा ने समाप्त किया एस्ट्रोयड और धूमकेतु ढूंढने वाला अपना NEOWISE मिशन

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर (NEOWISE) मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, 6 साल में सबसे साफ हवा

दिल्ली की हवा में काफी सुधार हुआ है और यह सांस लेने लायक है। इस साल जनवरी से अगस्त के बीच वायु गुणवत्ता में ऐसा सुधार 6 साल बाद दिखा है।

'औरों में कहां दम था' की कमाई की रफ्तार धीमी, सातवें दिन कमाए इतने लाख रुपये

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरो में कहां दम था' को ठीक एक सप्ताह पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि, यह लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित होती नजर आ रही है।

इंस्टाग्राम का नया फीचर, यूजर्स एक साथ पोस्ट कर सकेंगे 20 तस्वीरें

मेटा के स्वामित्व वाली फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्लेटफॉर्म में नए फीचर्स को जोड़ रही है। अब कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में कैरोसेल पोस्ट के लिए नए फीचर को घोषणा की है।

वनडे क्रिकेट: एक वनडे सीरीज में स्पिन गेंदबाजों द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट 

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली गई वनडे सीरीज में चरिथ असलंका की टीम को 2-0 से जीत मिली। श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती।

SBI अकाउंट का KYC बिना बैंक जाए करना है अपडेट? यहां जानिए तरीका

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों के समय का बचत करने और आसान बैंकिंग अनुभव के लिए कई सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करती है। SBI के ग्राहक अपने अकाउंट के नो योर कस्टमर (KYC) को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

क्या रोजाना पिस्ता खाना फायदेमंद है? जानिए एक दिन में इसकी कितनी मात्रा लेना सुरक्षित

पिस्ता न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि यह स्वस्थ वसा, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-B कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम सहित एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में जीता रजत पदक, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक अपने नाम किया।

पेरिस ओलंपिक 2024: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक, पाकिस्तान के अरशद नदीम को मिला स्वर्ण 

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता है।

08 Aug 2024


पेरिस ओलंपिक 2024: अमन सहरावत को सेमीफाइनल में मिली हार, कांस्य पदक का खेलेंगे मुकाबला

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में भारतीय पहलवान अमन सहरावत को सेमीफाइनल मुकाबले में हार मिली है।

पीआर श्रीजेश ने खेला अपना आखिरी मैच, इन उपलब्धियों से भरा रहा उनका हॉकी करियर

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।

'राज' के सेट पर भिड़ गए थे बिपाशा बासु और डिनो मोरिया, विक्रम भट्ट का खुलासा

आज भले ही बिपाशा बासु अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी के साथ एक खुशहाल पारिवारिक जिंदगी बिता रही हों, लेकिन एक वक्त था, जब बिपाशा और अभिनेता डिनो मोरिया के अफेयर की खबरों से गपश्प गली गुलजार रहती थी।

तापसी पन्नू से रवीना टंडन तक, इस हफ्ते OTT पर ये अभिनेत्रियां करेंगी आपका मनोरंजन

अगस्त का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है और हर बार की तरह यह हफ्ता भी दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है।

पेरिस ओलंपिक 2024: कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का ऐसा रहा सफर 

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का सफर समाप्त हो गया है। टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी हॉकी टीम को 2-1 से हराकर पदक अपने नाम कर लिया।

पतंग के मांझे से उंगली कटने पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द ठीक होगा घाव

स्वतंत्रता दिवस पर आसमान हवा में लहराती पतंग इस बात को दर्शाती है कि भारत अब आजाद है।

'खेल खेल में' का नया गाना 'डू यू नो' जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 

अक्षय कुमार को इन दिनों फिल्म 'सरफिरा' में देखा जा रहा है। भले ही इस फिल्म में अक्षय की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही हो, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने जीता कांस्य, 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2 -1 से हराते हुए कांस्य पदक जीता है।

नागा चैतन्य से सगाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं शोभिता धुलिपाला, वीडियो वायरल 

नागा चैतन्य ने 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए और दोनों का तलाक हो गया, उसी के बाद से नागा अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला को डेट करने लगे।

वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' के चौथे सीजन का ऐलान, पहला पोस्टर भी आया सामने

अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।

वक्फ बोर्ड विधेयक पेश होने के बाद संसद में हंगामा, क्या-क्या हुआ?

केंद्र सरकार ने आज लोकसभा में वक्फ बोर्ड में संशोधनों से जुड़ा विधेयक पेश किया।

पश्चिम बंगाल: पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर का नहीं होगा अंतिम संस्कार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार नहीं होगा बल्कि इसे कोलकाता के IPGMER SSKM अस्पताल के एनॉटमी विभाग को सौंपा जाएगा।

सैफ अली खान पैपराजी से हुए परेशान, लोगों ने अभिनेता को बताया घमंडी 

अभिनेता सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उनकी खूब आलोचना कर रही हैं।

भारतीय सेना द्वारा निर्मित युद्ध स्माकर, जीवन में एक बार जरूर करें इनका रुख

भारत इस साल 15 अगस्त पर अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और अगर आप इस मौके पर कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो भारतीय सेना द्वारा निर्मित युद्ध स्मारकों का रुख करें, जो आपको देश भक्ति का असल मायने समझाते हैं।

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का फैसला, सरकारी स्कूल के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपये

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन छात्राओं के साथ अब छात्रों को भी हर महीने 1,000 रुपये मासिक भत्ता देंगे, ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।

ऋषभ पंत बनाम केएल राहुल: वनडे क्रिकेट में किसके आंकड़े हैं बेहतर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की टीम को 2-0 से हार झेलनी पड़ी। ये 27 साल के बाद पहला मौका था, जब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ कोई वनडे सीरीज हारी है।

CBI ने ED के सहायक निदेशक को 20 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) में तैनात एक सहायक निदेशक को दिल्ली में 20 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने कब-कब हारी हैं वनडे सीरीज? 

बीते बुधवार (7 अगस्त) को श्रीलंका क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को हरा दिया।

ऐपल आईफोन यूजर्स को मुफ्त में नहीं देगी AI फीचर्स, इतना लग सकता है शुल्क

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने इस साल जून में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सूट ऐपल इंटेलिजेंस की घोषणा की थी।

नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की पहली मुलाकात सगाई तक कैसे पहुंची?

साउथ के जाने-माने अभिनेता और सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के बेटे नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को शोभिता धुलिपाला से सगाई कर अपने प्रशंसकों को सरप्राइज दिया है।

फहाद फासिल के जन्मदिन पर 'पुष्पा 2' से उनकी पहली झलक आई सामने, दिखा धांसू अवतार 

भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता फहाद फासिल आज यानी 8 अगस्त को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।

सुनीता विलियम्स से पहले अंतरिक्ष में फंसा था नासा का यह अंतरिक्ष यात्री

सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ जून से ही अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसी हुई हैं। बोइंग स्टारलाइनर मिशन के तहत नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून को पृथ्वी से रवाना हुए थे। उन्हें 8 दिन के बाद पृथ्वी पर लौटना था, लेकिन अब तक ऐसा हुआ नहीं।

'एनिमल' से हटाया गया ये दृश्य हुआ वायरल, लोग बोले- वांगा को माफ नहीं करेंगे

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे के बाद दूध लूटने वालों के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सड़क हादसे के बाद दूध के टैंकर से लूटपाट करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की पुलिस ने FIR दर्ज की है।

शेयर बाजार आज लाल निशान पर हुआ बंद, सेंसेक्स 581 अंक टूटा

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (8 अगस्त) हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

ओट्स बनाम क्विनोआ: जानिए इन दोनों के बीच में अंतर और फायदे 

अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत हो गए हैं और डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना पसंद करते हैं, जो पोषक तत्वों में भरपूर हैं।

क्वालकॉम और मीडियाटेक प्रोसेसर वाले एंड्रॉयड डिवाइस पर साइबर हमले का खतरा, जारी हुआ अलर्ट 

क्वालकॉम और मीडियाटेक प्रोसेसर वाले एंड्रॉयड डिवाइस का उपयोग करने वाले करोड़ों यूजर्स पर साइबर हमले का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे को लेकर भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है।

अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह को दान किए 1.21 करोड़ रुपये, चादर भी चढ़ाई

अभिनेता अक्षय कुमार समय-समय जरूरत पड़ने पर योगदान करके सामाजिक भागीदारी निभाते रहे हैं।

वक्फ बोर्ड से जुड़े विधेयक पर विवाद, दूसरे मुस्लिम देशों में कैसे हैं कानून? 

केंद्र सरकार ने आज लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया है।

तेलंगाना: 2 एकड़ जमीन पर चलाया ट्रैक्टर, हाई कोर्ट ने दी 200 पेड़ लगाने की सजा

तेलंगाना के मंचेरियल जिले में अपने ट्रैक्टर से 2 एकड़ आरक्षित भूमि को जोतने वाले व्यक्ति एम मल्लेश को तेलंगाना हाई कोर्ट ने 200 पेड़ लगाने की सजा दी है।

श्रीलंका के इस क्रिकेट खिलाड़ी पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप, ICC ने मांगा जवाब 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर ने मिलाया हाथ, 'भक्षक' के निर्माता करेंगे फिल्म का निर्देशन 

राजकुमार राव को आखिरी बार फिल्म 'श्रीकांत' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

नागार्जुन ने होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला के लिए कही थी ये बात, सामने आया वीडियो

लगभग 3 साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने सगाई कर ली है।

ओला ई-कॉमर्स सेक्टर में रखेगी कदम, ब्लिंकिट और जेप्टो को देगी टक्कर

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने और कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला ई-कॉमर्स सेक्टर में कदम रखने की तैयारी कर रही है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की हो गई सगाई, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? 

नागा चैतन्य ने 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों ने तलाक हो गया, उसी के बाद से नागा का नाम शोभिता धुलिपाला के साथ जुड़ रहा है।

'मुंज्या' के स्टार अभय वर्मा को मिला बड़ा मौका, शाहरुख खान के साथ 'किंग' में दिखेंगे

बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं, जो शाहरुख खान के जबरदस्त प्रशंसक हैं, लेकिन उन्हें अभी तक किंग खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाया है।

#NewsBytesExplainer: बांग्लादेश में जारी हिंसा का भारत के साथ व्यापार पर क्यों नहीं होगा असर?

भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश भारी सियासी उथल-पुथल से गुजर रहा है। तख्तापलट के बाद शेख हसीना को देश छोड़ भागना पड़ा है और अब अंतरिम सरकार के गठन की तैयारियां हैं।

जापान में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

जापान के दक्षिणी हिस्से में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके लगे हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है।

आयकर भुगतान के लिए RBI ने UPI लेनदेन की सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ाई

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आयकर भुगतान के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।

नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से की सगाई, पिता नागार्जुन ने साझा की तस्वीरें 

तेलुगु सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नागा चैतन्य ने आज यानी 8 अगस्त को अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है।

लोकसभा में पेश किया गया वक्फ संशोधक बिल, विरोध के बाद संसदीय समिति में भेजा

संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश किया।

वजन कम करने के लिए 'टैडपोल वॉटर' पी रहे लोग, ये होता क्या है?

सोशल मीडिया पर आए दिन न जाने कितनी तरह के ट्रेंड आते हैं, लेकिन जब ट्रेंड वजन घटाने से जुड़ा होता है तो लोगों का ध्यान काफी ज्यादा आकर्षित करता है।

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में थूक से मसाज करने वाले युवक के सैलून पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में थूक से मसाज करने वाले युवक के सैलून पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। उसकी दुकान को पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में गिरा दिया गया।

आजादी वाले दिन रिलीज हुई थी 'शहनाई', कैसी थी आजाद भारत की ये पहली फिल्म?

हर साल सिनेमाघरों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पेर फिल्में रिलीज होती हैं। इस बार जहां इस खास मौके पर 'स्त्री 2' बड़े पर्दे पर आने वाली है, वहीं अक्षय कुमार फिल्म 'खेल खेल में' लेकर दर्शकों के बीच दस्तक देने वाले हैं। उधर संजय दत्त अपनी पैन इंडिया फिल्म 'डबल इस्मार्ट' लेकर सिनेमाघरों का रुख करेंगे।

पेरिस ओलंपिक 2024: वो भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने चौथे स्थान पर अपना सफर किया खत्म

पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारतीय खिलाड़ी 3 पदक जीत पाए हैं। ये सभी निशानेबाजी में आए हैं।

राज्यसभा में विनेश फोगाट मामले को लेकर हंगामा, सभापति जगदीप धनखड़ सदन से बाहर गए

पेरिस ओलंपिक 2024 में पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के मामले पर गुरुवार को राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान विपक्ष के हंगामे से आहत सभापति जगदीप धनखड़ को सदन छोड़कर जाना पड़ा।

कौन अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर रहा है सबसे अधिक समय?

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) की देखरेख और प्रयोग करने के लिए नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां अपने अंतरिक्ष यात्रियों को ISS पर भेजती रहती हैं।

'उलझ': निर्माताओं ने दर्शकों को दिया खास तोहफा, 100 रुपये से भी कम में देखें फिल्म 

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' का शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है।

केरल: मस्तिष्क खाने वाले अमीबा से 6 महीने में 5 मौत, तिरुवनन्तपुरम में सबसे ज्यादा मामले

केरल में मस्तिष्क को खाने वाले अमीबा (अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस) के इस साल जनवरी से जुलाई तक कुल 15 मामले सामने आए हैं, जिसमें 5 की मौत हुई है।

बांग्लादेश: ढाका हवाई अड्डे पर इमीग्रेशन पुलिस की हड़ताल, यात्रियों ने हंगामा किया

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इमीग्रेशन पुलिस हड़ताल पर चले गए।

पृथ्वी से कब और कैसे देख सकते हैं अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन?

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) अंतरिक्ष में मौजूद एक प्रयोगशाला है, जिसमें नासा समेत दुनिया के कई अन्य देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां मिलकर काम करती हैं।

श्रीलंका के खिलाफ ये भारतीय कप्तान हारे हैं द्विपक्षीय वनडे सीरीज 

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज को चरिथ असलंका की टीम ने 2-0 से अपने नाम कर लिया। पहला मुकाबला टाई रहा था।

विनेश फोगाट मामले में आखिर हेमा मालिनी को क्यों ट्रोल किया जा रहा है?

पेरिस ओलंपिक 2024 से महिला कुश्ती प्रतियोगी फाइनल में खेलने से पहले ही विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो गई हैं। इससे पूरे भारत के लोग बहुत दुखी हैं। उन्हें तय मापदंड से 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण खेल से बाहर कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 साल की उम्र में निधन 

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया। उन्होंने 80 साल की आयु में अंतिम सांस ली।

RBI ने रेपो रेट में 9वीं बार कोई बदलाव नहीं किया, 6.5 प्रतिशत पर बनी रहेगी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समीति (MPC) की बैठक में लगातार 9वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया।

दिल्ली: बेसमेंट में चल रहे 10 कोचिंग सेंटर और पुस्तकालय को सील किया गया

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) की सीलिंग कार्रवाई जारी है।

बॉक्स ऑफिस: 'उलझ' का संघर्ष जारी, छठे दिन खाते में आए इतने लाख रुपये

जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया की फिल्म 'उलझ' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर सकी।

शोभिता धुलिपाला से आज सगाई करेंगे नागा चैतन्य, जानिए कहां होगा यह कार्यक्रम 

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नागा चैतन्य पिछले तीन साल से अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं।

स्पेस-X पोलारिस डॉन मिशन 26 अगस्त को कर सकती है लॉन्च, जानें क्या है यह

एलन मस्क के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X पोलारिस डॉन मिशन 26 अगस्त को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

बांग्लादेश में आज बनेगी अंतरिम सरकार, मोहम्मद यूनुस बोले- कुछ ही महीनों में होंगे चुनाव 

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अब अंतरिम सरकार के गठन पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

उत्तर प्रदेश: बरेली में 14 महीने में 9 महिलाओं की हत्या से हड़कंप, तरीका एक समान

उत्तर प्रदेश के बरेली में 14 महीने के अंदर महिलाओं की हत्या से हड़कंप मच गया। महिलाओं की हत्या का तरीका एक समान होने से पुलिस को सीरियल किलर का शक है।

व्हाट्सऐप पर चैनल ढूंढना हुआ आसान, पेश किया गया यह नया फीचर

व्हाट्सऐप ने कुछ समय पहले अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैनल कैटेगरी नामक फीचर को रोल आउट करना शुरू किया था।

'औरों में कहां दम था' की दैनिक कमाई में गिरावट जारी, जानिए छठे दिन का कारोबार 

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा होने जा रहा है और यह शुरुआत से दर्शकों के लिए तरस रही है।

महाराष्ट्र: पुणे में फूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव, 17 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र में पुणे की एक फूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों की हालत खराब हो गई।

बंजी जंपिंग के लिए जा रहे हैं? इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान 

बंजी जंपिंग एक एडवेंचर गतिविधि है। इसके लिए व्यक्ति को एक लंबी लचीली रस्सी से बांधा जाता है और फिर उसे ऊंचाई से कूदना होता है।

विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा, उनकी उपलब्धियों पर एक नजर 

पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल मुकाबले से अयोग्य घोषित की गई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने बड़ा फैसला लिया है।

सुनीता विलियम्स का इस साल पृथ्वी पर आना मुश्किल, क्या है नासा की आगे की योजना?

बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में खराबी आने की वजह से 5 जून को अंतरिक्ष में गई नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ करीब 2 महीने से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसी हुई हैं।

सिम स्वैप कर ठगी कर रहे जालसाज, आप ऐसे रहें सुरक्षित

साइबर जालसाज ठगी करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। देश के कई हिस्सों से साइबर अपराध के ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां जालसाजों ने सिम स्वैपिंग के जरिए लोगों से ठगी की।

घर पर 30 मिनट के अंदर बनाया जा सकता है महाराष्ट्रीयन नाश्ता कोथिंबीर वडी, जानिए रेसिपी

कोथिंबीर वडी महाराष्ट्र में सुबह और शाम के समय खाया जाने वाला एक लोकप्रिय नाश्ता है, जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है। हालांकि, इसकी सामग्रियां हर तरीके में एक जैसी होती हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024: पदक नहीं जीत सके अविनाश साबले, फाइनल में 11वें स्थान पर रहे

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के अविनाश साबले फाइनल में कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज में 11वां स्थान हासिल किया।

पेरिस ओलंपिक 2024: मीराबाई चानू पदक से चूकीं, चौथे स्थान पर रही 

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू 49 किलोग्राम में भार वर्ग में पदक नहीं जीत सकी हैं।