LOADING...
नागा चैतन्य से सगाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं शोभिता धुलिपाला, वीडियो वायरल 
नागा चैतन्य से सगाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं शोभिता धुलिपाला (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sobhitad)

नागा चैतन्य से सगाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं शोभिता धुलिपाला, वीडियो वायरल 

Aug 08, 2024
06:45 pm

क्या है खबर?

नागा चैतन्य ने 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए और दोनों का तलाक हो गया, उसी के बाद से नागा अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला को डेट करने लगे। 3 साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद नागा-शोभिता ने आज (8 अगस्त) हैदराबाद स्थित अभिनेता के घर में सगाई कर ली है। नागा से सगाई के बाद शोभिता हाल ही में पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं।

वीडियो 

पैपराजी को दिखा अनदेखा 

शोभिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें नागा के घर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान शोभिता अपनी गाड़ी में बैठी हुई थी और उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी को अनदेखा कर दिया। शोभिता और नागा की सगाई की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिन्हें नागा के पिता और दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने साझा किया है। इसके साथ नागार्जुन ने बेटे और बहू को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो