Page Loader
बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्रियां केवल नाम से हिंदू, मुस्लिम परिवार से रखती हैं ताल्लुक
बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां बस नाम से हैं हिंदू

बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्रियां केवल नाम से हिंदू, मुस्लिम परिवार से रखती हैं ताल्लुक

Aug 09, 2024
10:55 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन किया। कुछ हिंदू से मुस्लिम बनीं तो कुछ ने हिंदू धर्म अपनाया। हालांकि, आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कई लोग हिंदू समझते हैं, लेकिन वो असल में हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिम हैं। इस फेहरिस्त में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम बदल दिया।

#1

मीना कुमारी

शुरुआत मीना कुमारी से करते हैं, जिन्हें बॉलीवुड की ट्रैजडी क्वीन भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम महजबीं बानो था। माना जाता है कि जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट के दादा और मशहूर फिल्ममेकर रहे विजय भट्ट ने मीना के करियर बनाने में अपना अहम योगदान दिया था, जिसका उदाहरण फिल्म 'बैजू बावरा' से लिया जा सकता है। विजय को उनका महजबीं नाम बहुत बड़ा लगता था। उन्होंने ही अभिनेत्री को मीना नाम दिया था।

#2

मधुबाला

मधुबाला का जन्म दिल्ली में एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। उनका नाम मुमताज बेगम जहां देहलवी रखा गया था। मुमताज ने 9 साल की उम्र में 'बसंत' नाम की फिल्म से काम करना शुरू किया था। उस समय की मशहूर कलाकार देविका रानी ने उनकी अभिनय क्षमता को पहचाना और उन्हें मधुबाला नाम रखने का सुझाव दिया। देखते ही देखते मधुबाला हिंदी सिनेमा की मशहूर नायिका बन गईं और इसी नाम से पहचानी जाने लगी।

#3

तब्बू

कुछ अभिनेत्रियां, जो धर्म से मुसलमान थीं, उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री हिंदू नाम के साथ की थी। उनके आने के कई सालों बाद तक लोगों को उनके धर्म के बारे में पता नहीं चला था, उनमें से एक तब्बू भी हैं, जो मुस्लिम हैं। वह अपने धर्म का पूरा पालन करती हैं, लेकिन शुरुआत में ज्यादातर लोग उन्हें हिंदू ही समझते थे। कई लोग तो आज भी इसी गलतफहमी में हैं। तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है।

#4

मान्यता दत्त

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी इस सूची में शामिल हैं, जो पहले अभिनेत्री थीं। उन्होंने फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है। मान्यता, संजय की तीसरी पत्नी हैं। उन्होंने अपना ये नाम फिल्मों में आने के बाद रखा था। उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। हालांकि, नाम बदलकर भी मान्यता बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल नहीं कर पाईं।

जानकारी

दिलीप कुमार भी हैं शामिल

मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदला था। अभिनेताओं की बात करें तो दिलीप कुमार ने अपने इस नाम से दुनियाभर में खूब शोहरत कमाई, लेकिन उनका असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था।