NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाना होगा आसान, अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाना होगा आसान, अपनाएं ये 5 तरीके

    बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाना होगा आसान, अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Aug 09, 2024
    06:56 pm

    क्या है खबर?

    भारत के लिए स्वतंत्रता दिवस लगभग 200 सालों के ब्रिटिश शासन के अंत और आजादी की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है।

    नियंत्रित होने से लेकर अपने देश पर नियंत्रण पाने तक, यह एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है।

    अगर आप अपने बच्चे को इस दिन का महत्व बताने के आसान तरीके खोज रहे हैं तो आइए आज हम कुछ ऐसी टिप्स देते हैं, जिनके जरिए आप उनमें देशभक्ति की भावना और ऐतिहासिक जागरूकता पैदा कर सकते हैं।

    #1

    स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में अंतर बताएं

    बच्चे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को लेकर उलझ सकते हैं, इसलिए सबसे पहले उन्हें इनके बीच का अंतर बताएं।

    उन्हें समझाएं कि हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासनकाल से आजाद हुआ था, जिस कारण हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, जबकि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।

    गणतंत्र दिवस मनाने का कारण है कि 26 जनवरी, 1950 को देश में संविधान लागू हुआ।

    #2

    कहानी के तौर पर आजादी के बारे में बताएं

    ऐसी कई कहानियां हैं, जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम पर लिखी गई हैं।

    उन्हीं में से किसी एक कहानी का चयन करें और अपने घर के सभी बच्चों को इकट्ठा करके उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और योगदान के बारे में बताएं।

    इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ परिवार और पड़ोसियों के साथ विशेष जुड़ाव भी विकसित होगा।

    अगर बच्चे मोबाइल चलाना ज्यादा पसंद करते हैं तो यूट्यूब पर उन्हें स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कहानी दिखाएं।

    #3

    घर में चलाएं देशभक्ति के गीत

    अधिकतर लोग 15 अगस्त पर पतंग उड़ाते समय तरह-तरह के देशभक्ति के गीत चलाते हैं।

    हालांकि, आप चाहें तो अपने बच्चे में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करने के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ घर पर देशभक्तिपूर्ण गीत समारोह आयोजित कर सकते हैं।

    इस समारोह में केवल देशभक्ति गानों को लेकर अंताक्षरी का खेल खेलें। इसके साथ ही अपने बच्चों को प्रत्येक गाने के बोल और उसके पीछे का वास्तविक अर्थ भी समझाएं।

    #4

    देशभक्ति की फिल्में भी हैं कारगर

    टीवी तो बच्चे बड़े ध्यान से देखते हैं और अगर आपका बच्चा फिल्में देखना पसंद करता है तो इस स्वतंत्रता दिवस पर उसे देशभक्ति भरी फिल्में दिखाएं।

    अपने बच्चों को देशभक्ति वाली फिल्में दिखाने से उन्हें स्वतंत्रता दिवस के बारे में बेहतर ढंग से समझाने में मदद मिलेगी क्योंकि बच्चे जो देखते हैं, उनका उन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

    इस मौके पर उसे लीजेंड ऑफ भगत सिंह, शहीद और मंगल पांडे- द राइजिंग आदि फिल्में देखाई जा सकती हैं।

    #5

    किसी युद्ध स्मारक पर ले जाएं

    युद्ध स्मारकों की यात्रा न केवल बच्चों को स्वतंत्रता के संघर्ष के बारे में सिखाने के लिए अच्छा होगा, बल्कि पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का एक शानदार अवसर भी होगा।

    इस शैक्षिक और आनंददायक पारिवारिक यात्रा के जरिए बच्चे बहुत सीखेंगे।

    इसके लिए आप बच्चों को कारगिल युद्ध स्मारक, तवांग युद्ध स्मारक और दार्जिलिंग युद्ध स्मारक आदि ले जा सकते हैं।

    यहां जानिए भारतीय सेना द्वारा निर्मित युद्ध स्मारक।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता
    ट्रैफिक में फंसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हुई देरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकट बोर्ड ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, इन नए खिलाड़ियों को किया शामिल  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    स्वतंत्रता दिवस

    स्वतंत्रता दिवस के बाद घरों पर फहराए गए तिरंगे झंडे को उतारने का क्या है नियम? भारत की खबरें
    कर्नाटक: भाजपा विधायक ईश्वरप्पा को मिली धमकी, कहा- टीपू सुल्तान को फिर 'मुस्लिम गुंडा' कहा तो... कर्नाटक
    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर विवेक अग्निहोत्री
    स्वतंत्रता दिवस के दौरान लंबी छुट्टी में इन 5 खूबसूरत जगहों की करें यात्रा यात्रा

    लाइफस्टाइल

    सुबह के समय खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं ये फायदे खान-पान
    ऐसी प्राकृतिक घटनाएं, जिन्हें देख रूक जाएंगी आपकी सांसे पर्यटन
    हरियाली तीज: त्योहार का मजा दोगुना कर देगें ये पारंपरिक व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी  त्यौहार
    रोजाना सुबह पीएं एक गिलास करी पत्ते का पानी, मिलेगें कई फायदे खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025