NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: रातापानी में नर बाघ का कंकाल मिला, सिर में गोली जैसे 4 छेद 
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: रातापानी में नर बाघ का कंकाल मिला, सिर में गोली जैसे 4 छेद 
    मध्य प्रदेश के रातापानी में बाघ का कंकाल मिला (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

    मध्य प्रदेश: रातापानी में नर बाघ का कंकाल मिला, सिर में गोली जैसे 4 छेद 

    लेखन गजेंद्र
    Aug 09, 2024
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के रातापानी वन क्षेत्र में एक नर बाघ का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। कंकाल के सिर में 4 गोलियों के जैसे छेद भी हैं।

    राजधानी भोपाल से 60 किलोमीटर दूर रातापानी में यह कंकाल पिछले महीने मिला था, जिसकी खोपड़ी को आगे के परीक्षण के लिए भेजा गया है ताकि गोलियों जैसे छेद की पुष्टि हो सके।

    कंकाल के 3 पंजे और 3 कैनाइन दांत भी गायब थे, जिससे अधिकारियों को शिकारियों का संदेह हुआ।

    बाघ

    हथियार के साथ 2 लोग पकड़े गए, लेकिन आरोप तय नहीं

    NDTV के मुताबिक, विभाग की जो आंतरिक रिपोर्ट सामने आई है, उसके मुताबिक बाघ के सिर में नाक के दाएं और बाएं हिस्से में और आंख के नीचे घाव के निशान हैं।

    वन विभाग की कार्रवाई पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके नाम नफीस और शकील है। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं, लेकिन अभी बाघ की हत्या का आरोप नहीं लगाया गया है।

    बता दें, रातापानी प्रदेश का नया अभ्यारण्य क्षेत्र प्रस्तावित है।

    शिकार

    रातापानी क्षेत्र में है शिकारियों का प्रभाव?

    रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में रातापानी ऐसा वन क्षेत्र है, जहां स्थानीय और शिकारी लोगों द्वारा अतिक्रमण के झगड़े सामने आ चुके हैं।

    वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे बताते हैं कि इलाके की स्थिति गंभीर है और यहां ज्यादातर कर्मचारी राजनीतिक संबंधों से तैनात रहे हैं।

    ऐसी संभावना जताई जाती है कि यहां कर्मचारियों के वन माफिया से भी संबंध है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में बाघ की मौत शक के सवाल पैदा कर रहे हैं।

    जानकारी

    मध्य प्रदेश में हुई सबसे अधिक बाघ की मौत

    बाघों का राज्य मध्य प्रदेश में इस साल 6 महीने के अंदर 23 बाघों की मौत हुई है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक 10 जान प्रदेश के बांधवगढ़ बाघ रिजर्व में गई है। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मांगा भगवान कृष्ण के नाम पर वोट मोहन यादव
    प्रधानमंत्री की आज 3 राज्यों में रैलियां, मध्य प्रदेश में करेंगे भाजपा के प्रचार की शुरुआत नरेंद्र मोदी
    मध्य प्रदेश की यात्रा पर जा रहे हैं? इन खूबसूरत हिल स्टेशनों को देखना न भूलें  यात्रा
    मध्य प्रदेश: EVM के ट्रक में लगी आग, मशीनों को नहीं पहुंचा नुकसान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM)

    भोपाल

    बजरंग दल ने 'आश्रम 3' के सेट पर की तोड़फोड़, निर्देशक के चेहरे पर फेंकी स्याही बॉलीवुड समाचार
    मध्य प्रदेश: भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत मध्य प्रदेश
    चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ जारी किया वारंट बॉलीवुड समाचार
    यशराज ने की अपनी पहली वेब सीरीज की घोषणा, बाबिल खान को भी मिला मौका बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025