
कैंसर से जूझ रहीं हिना खान हर रोज कर रहीं व्यायाम, कही ये बात
क्या है खबर?
हिना खान स्तन कैंसर से पीड़ित हैं। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
वह ये लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही हैं। हिना आए दिन अपनी सेहत से जुड़े अपडेट प्रशंसकों संग साझा करती रहती हैं। हर कोई उनकी हिम्मत की दाद दे रहा है।
सर्जरी और कीमोथैरेपी के बीच हिना नियमित रूप से जिम जा रही हैं।
उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने भावुक नोट लिखा है।
नोट
बारिश के बीच जिम जाती दिखीं हिना
हिना ने लिखा, 'आपके पास क्या बहाना है? स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने के लिए व्यायाम या किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि बहुत जरूरी है, लेकिन जब कोई बीमारी के दौर से गुजर रहा हो तो शारीरिक व्यायाम और भी जरूरी और प्रभावी हो जाता है।'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं खुद को गिरने नहीं दूंगी। मैं हर बार उठूंगी और हर बार उठूंगी।'
वायरल वीडियो में हिना भारी बारिश के बीच जिम जाती नजर आ रही हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
@realhinakhan pic.twitter.com/cMWedJDa5L
— Diksha Sharma (@DikshaS89544134) August 9, 2024