NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए न करें खान-पान से जुड़ी ये गलतियां
    अगली खबर
    मानसून के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए न करें खान-पान से जुड़ी ये गलतियां

    मानसून के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए न करें खान-पान से जुड़ी ये गलतियां

    लेखन सयाली
    Aug 09, 2024
    01:32 pm

    क्या है खबर?

    मानसून आते ही लोगों को पकौड़े, समोसे और गर्मा-गर्म चाय की लालसा होने लगती है। हालांकि, इस मौसम में खान-पान से जुड़ी स्वस्थ आदतों को अपनाने की जरूरत होती है।

    बरसात में जगह-जगह पानी भर जाता है, जिसमें मच्छर और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इनके कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है।

    आप मानसून के दौरान अपनी प्रतिरक्षा को मजबूत रखने के लिए खान-पान संबंधी ये 5 गलतियां करने से बचें।

    #1

    ज्यादा स्ट्रीट फूड खाना

    बरसात के मौसम में सभी को समोसे, कचौड़ी, ब्रेड पकौड़े और कटलेट जैसे स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड खाने की तलब होती है। हालांकि, इन चीजों का अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

    इनमें से ज्यादातर स्ट्रीट फूड तले हुए होते हैं और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में तैयार किए जाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है।

    आप मानसून में ये 5 स्वस्थ स्ट्रीट फूड खा सकते हैं।

    #2

    पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना

    शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें रोजाना ढेर सारा पानी पीना चाहिए। मानसून के मौसम में अधिक पसीना आता है, जिससे शरीर के तरल पदार्थों की हानि होती है।

    ऐसे में आपको बरसात के दिनों में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। मानसून में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है।

    इस परेशानी से बचने के लिए दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी पीएं।

    #3

    प्रोबायोटिक्स युक्त भोजन से परहेज करना

    आपकी मानसून की डाइट में प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ जरूर शामिल होने चाहिए। ये पाचन में सहायता करते हैं और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करते हैं, जिससे आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

    अगर आपके आहार में प्रोबायोटिक्स की कमी है, तो आपको दस्त, गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    इन समस्याओं को दूर रखने के लिए अपने आहार में दही, छाछ और केफिर जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करें।

    #4

    मीठे खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन करना 

    मानसून में बारिश का मजा लेते हुए मीठे व्यंजन खाना सभी को पसंद होता है। मीठा खाने से आपको संतुष्टि तो महसूस होगी, लेकिन इससे आपकी प्रतिरक्षा कमजोर हो जाएगी।

    कभी-कभार मीठे का सेवन करना ठीक है, लेकिन ज्यादा मात्रा में चीनी युक्त व्यंजन खाने से बचना चाहिए। अत्यधिक चीनी का सेवन पेट में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है।

    आप मीठे की लालसा कम करने के लिए इन पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

    #5

    निर्धारित समय पर भोजन न करना

    क्या आप हर दिन एक निर्धारित समय पर ही खाना खाते हैं? अगर नहीं, तो एक रूटीन का पालन करने पर विचार करें।

    व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण ऐसा करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आपको रोजाना एक समय पर खाना खाने की कोशिश करनी चाहिए।

    एक निश्चित समय पर खाना खाने से आपके शरीर को रूटीन की आदत पड़ने में मदद मिलती है, पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार होता है और एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी
    ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 7 प्रतिशत की गिरावट हुई दर्ज, क्या है इसकी वजह? ओला इलेक्ट्रिक
    टाटा कारों पर मिल रही 1.4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  टाटा मोटर्स

    मानसून

    दिल्ली में हर साल मानसून में क्यों आती है जलभराव की समस्या और क्या है समाधान?  दिल्ली
    मानसून के दौरान रोजाना पिएं एक कप तुलसी की चाय, मिलेगें कई फायदे खान-पान
    मानसून की शाम का मजा बढ़ा सकते हैं ये 5 देसी और चटपटे स्नैक्स, जानिए रेसिपी रेसिपी
    मानसून के दौरान सूखे मसालों को नमी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके रसोई के नुस्खे

    खान-पान

    शुरू हो गया है सावन का महीना, जानिए व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं त्यौहार
    सेहत के लिए वरदान होते हैं भुट्टे के बाल, जानिए इनके सेवन के तरीके और लाभ डाइट
    सावन के महीने में व्रत के दौरान पीएं ये 5 स्वस्थ और स्वादिष्ट पेय पदार्थ त्यौहार
    घर पर बनाकर खाएं मशरूम के ये 5 स्वादिष्ट भारतीय स्नैक्स, बेहद आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी

    डाइट

    भारत में मशहूर हैं मशरूम के ये 5 प्रकार, जानिए इनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    इन स्वस्थ खाद्य पदार्थों के सेवन से मोतियों जैसे सफेद हो जाएंगे आपके दांत दांतों का स्वास्थ्य
    धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं? इन 5 खाद्य पदार्थों के सेवन से कम हो सकती है लालसा खान-पान
    गर्मी में ठंडक से लेकर चमकती त्वचा तक, ब्रोकली के सेवन से मिलते हैं ये लाभ खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025