LOADING...

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI): खबरें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) केंद्र सरकार की एक एजेंसी है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले अपराधों जैसे हत्या, घोटालों, भ्रष्टाचार के मामलों और राष्ट्रीय हितों से जुड़े अपराधों की जांच करती है। दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम, 1946 ने CBI को जांच की शक्तियां दी हैं। वर्ष 1965 के बाद से CBI को आर्थिक अपराधों और हत्या, अपहरण, आतंकवादी अपराध इत्यादि जैसे परंपरागत स्वरूप के महत्वर्ण अपराधों के चुनिंदा मामलों की जांच का कार्य भी सौंपा जाने लगा है। भारत सरकार राज्य सरकारों की सहमति मिलने के बाद CBI को संबंधित राज्य में जांच का आदेश देती है। वहीं सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय राज्य सरकार की सहमति के बिना किसी भी अपराधिक मामले की जांच के लिए CBI को आदेश दे सकते हैं।

अनिल अंबानी ने NDTV पर मानहानि मुकदमा किया, कहा- अडाणी दिखा रहे उनकी कंपनी में दिलचस्पी 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में घिरे उद्योगपति अनिल अंबानी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अडाणी समूह की मीडिया कंपनी NDTV के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर TMC बोली- कोर्ट की निगरानी में CBI जांच हो

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार रात को हुई भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का बयान आया है।

17 Apr 2026
कर्नाटक

भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड: कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी समेत 16 लोगों को उम्रकैद की सजा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस के एक विधायक विनय कुलकर्णी को धारवाड़ के भाजपा नेता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

हरियाणा जमीन सौदे मामले में रॉबर्ट वाड्रा को समन, ED के आरोपपत्र पर कोर्ट का संज्ञान

दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के गुरूग्राम स्थित शिकोहपुर में जमीन सौदे से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा को समन जारी किया है।

केजरीवाल ने जज से कहा- आप RSS संबद्ध संगठन के कार्यक्रम में 4 बार शामिल हुईं

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उपस्थित होकर खुद शराब घोटाले में मामले में बहस की।

06 Apr 2026
तमिलनाडु

तमिलनाडु में पिता-पुत्र की हिरासत में मौत का मामला: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में पिता और पुत्र की हिरासत में मौत के मामले में मदुरै जिला और सत्र कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है।

CBI ने किया अनिल अंबानी के खिलाफ LIC से धोखाधड़ी का मामला दर्ज

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी कर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को 3,750 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त अभिषेक मिश्रा रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लाइसेंसिंग विभाग से जुड़े कथित 4 लाख रुपये के रिश्वत मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

जमीन के बदले नौकरी मामला: लालू यादव की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

जमीन के बदले नौकरी मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया है।

I-PAC मामला: सुप्रीम कोर्ट की ममता बनर्जी को फटकार, कहा- मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप अच्छी स्थिति नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में I-PAC के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में हस्तक्षेप किए जाने को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी फटकार लगाई है।

थलापति विजय को CBI ने भेजा समन, करूर भगदड़ मामले में फिर पूछताछ को बुलाया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय को नया समन जारी किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई को चुनौती, शराब घोटाले में 23 को नोटिस जारी

दिल्ली की शराब नीति मामले में निचली अदालत से रिहा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को नोटिस जारी किया है।

अनिल अंबानी पर एक और FIR, पंजाब नेशनल बैंक से 1,085 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom) और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया है।

गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने पत्रकार हत्याकांड में बरी

गुरमीत राम रहीम सिंह को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राम रहीम को इस मामले में बरी कर दिया है।

दिल्ली शराब घोटाले में CBI जांच से कोर्ट नाराज, जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को शराब नीति मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।

क्या था दिल्ली की शराब नीति का मामला, जिसमें बरी किए गए केजरीवाल और सिसोदिया?

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति के 4 साल पुराने मामले में शुक्रवार (27 फरवरी) को आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट जाएगी CBI 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेंगे।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, कोर्ट ने शराब नीति मामले में किया बरी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा लगाए गए दिल्ली शराब नीति मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है।

18 Feb 2026
अजित पवार

अजित पवार के विमान हादसे का खुलासा अब नहीं होगा? ब्लैक बॉक्स आग में खाक

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे के कारणों का खुलासा अब मुश्किल हो सकता है क्योंकि विमान के दोनों फ्लाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) आग में जलकर खाक हो गए हैं।

अनिल अंबानी से जुड़े कथित घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, SIT का गठन करे ED 

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (ADAG) की कंपनियों से जुड़े कथित बैंकिंग धोखाधड़ी से की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 'अस्पष्ट और अनुचित देरी' पर कड़ी नाराजगी जताई।

गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा वीरता पदक

गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्रालय ने वीरता और सेवा पदक की घोषणा की है। इस बार 982 पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 982 कर्मियों को राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के सम्मान में वीरता और सेवा पदक से नवाजा गया है। इनमें 125 वीरता पदक शामिल हैं।

22 Jan 2026
दिल्ली

दिल्ली के शराब घोटाले में ED के समन के उल्लंघन के आरोपों से अरविंद केजरीवाल बरी

दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दायर 2 मामलों में बरी कर दिया है।

19 Jan 2026
कंबोडिया

जॉब स्कैम में निकला पाकिस्तानी संबंध, भारतीय जांच एजेंसियों ने किया खुलासा

भारतीय जांच एजेंसियों ने 2024 में कंबोडिया में हुए जॉब स्कैम की उच्च स्तरीय जांच के दौरान एक पाकिस्तानी लिंक का चौंकाने वाला खुलासा किया है।

ED का दावा, भगोड़े मेहुल चोकसी का बेटा भी पिता के साथ मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के खिलाफ जांच में पहली बार औपचारिक दावा किया है कि उसका बेटा रोहन चोकसी भी मनी लॉन्ड्रिंग में उसके साथ सक्रिय रूप से शामिल था।

13 Jan 2026
तमिलनाडु

करूर भगदड़ मामला: CBI ने TVK प्रमुख थलापति विजय को 19 जनवरी को किया तलब

तमिलनाडु के करूर जिले में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की रैली के दौरान मची भगदड़ के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने थलापति विजय को दोबारा समन जारी किया है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की जांच करेगी CBI, उत्तराखंड सरकार ने लिया फैसला

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में लोगों के विरोध के आगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार को झुकना पड़ा।

नौकरी के बदले जमीन मामला: लालू यादव, तेजस्वी-राबड़ी समेत 40 पर आरोप तय, चलेगा मुकदमा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों की परेशानियां फिर बढ़ गई हैं।

CBI ने TVK प्रमुख थलापति विजय को समन भेजा, करूर भगदड़ मामले में पूछताछ को बुलाया

तमिलनाडु के करूर जिले में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की रैली के दौरान मची भगदड़ के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने थलापति विजय को समन जारी किया है।

IRCTC घोटाले में दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू यादव की याचिका पर CBI से जवाब मांगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) से जुड़े घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी किया है।

26 Dec 2025
उन्नाव

कुलदीप सेंगर को CBI और पीड़िता के विरोध के बावजूद 4 बार मिली अंतरिम जमानत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी और पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।

CBI अधिकारियों की लापरवाही से उन्नाव रेप पीड़िता को हुआ नुकसान- रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में उन्नाव बलात्कार मामले के दोषी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत और उम्रकैद निलंबित होने के बाद देश में बवाल मचा हुआ है।

CBI ने 1,000 करोड़ के साइबर घोटाले में 17 लोगों-58 कंपनियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 1,000 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी मामले में 17 लोगों और 58 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इसमें 4 चीनी नागरिकों के नाम भी शामिल हैं। घोटाले का पर्दाफाश अक्टूबर में हुआ था।

अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल का बैंकिंग धोखाधड़ी में नाम, CBI ने दर्ज किया मामला

रिलायंस समूह के प्रमुख और उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

CBI ने रुबैया सईद अपहरण मामले के मास्टरमाइंड को 36 साल बाद दबोचा, जानिए पूरा घटनाक्रम

केंद्रीय जांच ब्यूरों (CBI) ने देश के पूर्व गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी डॉ रुबैया सईद के अपहरण के 3 दशक पुराने मामले में अहम गिरफ्तारी की है।

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी को बताया गंभीर, CBI को दिया देशव्यापी जांच का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी की देशव्यापी जांच शुरू करने का आदेश दिया है, जिसमें हाल के महीनों में कई पीड़ितों से सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी गई गई है।

ED की अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कुर्क की 3,084 करोड़ रुपये की 40 संपत्तियां

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

17 Oct 2025
पंजाब

पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को 31 अक्टूबर तक जेल भेजा गया

पंजाब में तैनात रोपड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वे 14 दिन तक जेल में रहेंगे।

पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के घर नकदी और सोने की भरमार, छापे में खुलासा

पंजाब में रिश्तखोरी के मामले में फंसे रोपड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर के घर पर छापे के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने काफी माल बरामद किया है।

पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को CBI ने गिरफ्तार किया, रिश्वतखोरी का आरोप

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को पंजाब में तैनात रोपड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है।

कफ सिरप से हुई मौतों की CBI जांच नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीले कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने से इंकार कर दिया है।

03 Oct 2025
तमिलनाडु

तमिलनाडु: करूर भगदड़ की नहीं होगी CBI जांच, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। ये याचिका राजनीतिक पार्टी देसिया मक्कल साथी कच्ची ने दायर की थी।