NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / नासा ने समाप्त किया एस्ट्रोयड और धूमकेतु ढूंढने वाला अपना NEOWISE मिशन
    अगली खबर
    नासा ने समाप्त किया एस्ट्रोयड और धूमकेतु ढूंढने वाला अपना NEOWISE मिशन
    नासा ने समाप्त किया अपना NEOWISE मिशन (तस्वीर: नासा)

    नासा ने समाप्त किया एस्ट्रोयड और धूमकेतु ढूंढने वाला अपना NEOWISE मिशन

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Aug 09, 2024
    09:55 am

    क्या है खबर?

    अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर (NEOWISE) मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

    नासा के अनुसार, NEOWISE मिशन के इंजीनियरों ने गुरुवार (8 अगस्त) को अंतरिक्ष यान को आखिरी बार अपना ट्रांसमीटर बंद करने का आदेश दिया। इसके साथ ही एस्ट्रोयड और धूमकेतुओं की खोज करने वाला ग्रह रक्षा मिशन 10 से अधिक वर्षों बाद खत्म हो गया।

    बता दें, एस्ट्रोयड और धूमकेतु पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

    सर्वेक्षण

    31 जुलाई को समाप्त हुआ था इसका सर्वेक्षण

    मिशन इंजीनियरों ने जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में पृथ्वी परिक्रमा मिशन संचालन केंद्र से ट्रांसमीटर बंद करने का मैसेज भेजा। नासा के ट्रैकिंग और डाटा रिले सैटेलाइट सिस्टम ने फिर NEOWISE को सिग्नल रिले किया, जिससे अंतरिक्ष यान को बंद कर दिया गया।

    नासा ने इस मिशन जुड़ा एक अपडेट पहले साझा किया था कि अंतरिक्ष यान का विज्ञान सर्वेक्षण 31 जुलाई को समाप्त हो गया और शेष सभी विज्ञान डाटा को अंतरिक्ष यान से डाउनलिंक कर दिया गया है।

    वजह

    इस वजह से समाप्त किया गया मिशन

    यह अंतरिक्ष मिशन भविष्य में भी पृथ्वी की सुरक्षा के लिए उपयोगी होता, लेकिन नासा ने मिशन को समाप्त कर दिया है, क्योंकि NEOWISE जल्द ही पृथ्वी के चारों ओर अपनी कक्षा में बहुत नीचे चला जाएगा। ऐसे में उससे उपयोगी डाटा का मिलना मुश्किल हो जाएगा।

    अंतरिक्ष का गर्म वातावरण अंतरिक्ष यान पर खिंचाव पैदा कर रहा है, क्योंकि सौर गतिविधि में वृद्धि ऊपरी वायुमंडल को गर्म कर रही है। यह जल्द पृथ्वी के वायुमंडल में जल जाएगा।

    मिशन

    क्या था NEOWISE मिशन?

    NEOWISE मिशन नासा का एक ऐसा मिशन था, जिसके तहत यह अंतरिक्ष में मौजूद एस्ट्रोयड और धूमकेतु उन सभी वस्तुओं की खोज करता था, जो पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर सकती थी।

    इंफ्रारेड से पूरे आकाश का सर्वेक्षण करने के लिए इस मिशन को 2009 में 7 महीनों के लिए लॉन्च किया गया था। इसके बाद इससे एस्ट्रोयड और धूमकेतु की पहचान करने का काम लिया गया।

    इसने अंतरिक्ष में करीब 44,000 चीजों की पहचान की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नासा
    एस्ट्रोयड
    धूमकेतु
    अंतरिक्ष

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    नासा

    नासा के स्पेस सेंटर में अगले महीने शुरू होगा ISRO के अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण अंतरिक्ष
    अमेरिका ने उत्तर कोरिया के व्यक्ति पर नासा पर साइबर हमला करने का लगाया आरोप उत्तर कोरिया
    नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर ढूंढा अनोखा चट्टान, माना जा रहा जीवन का संकेत मंगल ग्रह
    ISRO निसार मिशन इस साल नहीं करेगी लॉन्च, जानें क्या है यह ISRO

    एस्ट्रोयड

    नासा ने जारी किया अलर्ट, इस दिन पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2019 CC5 नासा
    पृथ्वी की तरफ आ रहा एस्ट्रोयड 2023 SP1, नासा ने जारी किया अलर्ट  नासा
    नासा ने जारी किया अलर्ट, इस दिन पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2024 BH नासा
    नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2024 CJ1  नासा

    धूमकेतु

    पृथ्वी के करीब से गुजर सकता है एक चमकीला धूमकेतु, खगोलविदों ने बताया समय अंतरिक्ष
    नग्न आंखों से दिखेगा धूमकेतु निशिमुरा, जानिये कब देख सके अंतरिक्ष
    पृथ्वी के करीब मौजूद 60 प्रतिशत वस्तुएं हैं डार्क धूमकेतु, अध्ययन में हुआ खुलासा एस्ट्रोयड
    आज से दिखेगी आकाश में डबल उल्का वर्षा, जानें कब और कैसे देख सकेंगे आप अंतरिक्ष

    अंतरिक्ष

    नासा ने किया बड़ा परीक्षण, सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर जल्द आ सकती हैं वापस  सुनीता विलियम्स
    नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने ढूंढी वर्गो समूह की बौनी आकाशगंगा नासा
    सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी के बीच नासा लॉन्च करेगी क्रू-9 मिशन सुनीता विलियम्स
    स्पेस-X का पोलारिस डॉन मिशन 31 जुलाई को नहीं होगा लॉन्च, जानें देरी की वजह स्पेस-X
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025