Page Loader
RBI ने रेपो रेट में 9वीं बार कोई बदलाव नहीं किया, 6.5 प्रतिशत पर बनी रहेगी
RBI ने 9वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया

RBI ने रेपो रेट में 9वीं बार कोई बदलाव नहीं किया, 6.5 प्रतिशत पर बनी रहेगी

लेखन गजेंद्र
Aug 08, 2024
10:43 am

क्या है खबर?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समीति (MPC) की बैठक में लगातार 9वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया। RBI गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली 6 सदस्यीय समिति ने दर 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। इस बार दर कम होने की उम्मीद थी। RBI ने अप्रैल, 2023 से दर नहीं बदली है। हर दूसरे महीने होने वाली 3 दिवसीय बैठक में रेपो रेट पर 4-2 बहुमत से निर्णय हुआ।

ट्विटर पोस्ट

रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

रेपो रेट

पिछले साल फरवरी में हुआ था रेपो रेट में बदलाव

RBI ने पिछले साल फरवरी में अंतिम बार रेपो रेट में बदलाव किया था और 25 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर इसे 6.50 कर दिया था। बैंक ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए मई, 2022 से फरवरी, 2023 तक रेपो रेट में कुल 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। मई, 2022 से पहले रेपो रेट 4 प्रतिशत थी, जो फरवरी, 2023 में 6.5 प्रतिशत पर पहुंच गई। रेपो रेट न बढ़ने से फिलहाल ब्याज स्थिर रहेगी, न वो बढ़ेगी और न घटेगी।

अनुमान

विकास दर 7.2 प्रतिशत पर बरकरार 

शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) विकास दर 7.2 प्रतिशत पर बरकरार रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि खाद्य महंगाई चिंता का विषय है, जो 4.5 प्रतिशत पर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि इसे 4 प्रतिशत पर लाने की कोशिश जारी रहेगी। उन्होंने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी और मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी के असर की समीक्षा करने की भी बात कही है, जिसके दबाव को अनदेखा नहीं किया जा सकता।