Page Loader
फहाद फासिल के जन्मदिन पर 'पुष्पा 2' से उनकी पहली झलक आई सामने, दिखा धांसू अवतार 
'पुष्पा 2' से फहाद फासिल की पहली झलक आई सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@fahadhfaasil_universe)

फहाद फासिल के जन्मदिन पर 'पुष्पा 2' से उनकी पहली झलक आई सामने, दिखा धांसू अवतार 

Aug 08, 2024
04:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता फहाद फासिल आज यानी 8 अगस्त को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों को बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, फिल्म 'पुष्पा: द रूल' से फहाद की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें वह हाथ में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उनका धांसू अवतार दिख रहा है। इस फिल्म में फासिल SP भंवर सिंह शेखावत की भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे।

पुष्पा 2

6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी फिल्म

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2021 में आई 'पुष्पा: द राइज' की दूसरी किस्त है। यह फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म को आप हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में देख पाएंगे। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर