Page Loader
एपी ढिल्लों का गाना 'ओल्ड मनी' जारी, जबरदस्त एक्शन करते नजर आए सलमान खान 
एपी ढिल्लों का गाना 'ओल्ड मनी' जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@apdhillon)

एपी ढिल्लों का गाना 'ओल्ड मनी' जारी, जबरदस्त एक्शन करते नजर आए सलमान खान 

Aug 09, 2024
10:36 am

क्या है खबर?

पंजाबी गायक एपी ढिल्लों का नया गाना 'ओल्ड मनी' पिछले कुछ समय से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह गाना इसलिए भी ज्यादा खास है, क्योंकि इसमें एपी के साथ पहली बार संजय दत्त और सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। प्रशंसक इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। दरअसल, एपी का नया गाना 'ओल्ड मनी' रिलीज हो गया है।

ओल्ड मनी

लंबे समय बाद साथ नजर आए सलमान-संजय 

'ओल्ड मनी' गाने में सलमान जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं संजय का भी गाने में धांसू अवतार दिख रहा है। सलमान ने यह गाना अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है। सलमान और संजय लंबे समय बाद एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों 'चल मेरे भाई' और 'साजन' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। इसके अलावा दोनों साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के एक गाने में नजर आए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट