NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / त्वचा की देखभाल के लिए महिला चेहरे पर लगाती है ये चीज, लोग हुए हैरान
    अगली खबर
    त्वचा की देखभाल के लिए महिला चेहरे पर लगाती है ये चीज, लोग हुए हैरान
    अपने मल को फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करती है यह महिला

    त्वचा की देखभाल के लिए महिला चेहरे पर लगाती है ये चीज, लोग हुए हैरान

    लेखन सयाली
    Aug 09, 2024
    11:21 am

    क्या है खबर?

    महिलायें अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट करवाती हैं, मास्क इस्तेमाल करती हैं और उत्पाद लगाती हैं। हालांकि, कुछ महिलायें निखरी त्वचा पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं।

    आपको जानकार हैरानी होगी कि ब्राजील की रहने वाली एक महिला अपने चेहरे पर अपना मल लगाती हैं।

    उनकी इस विचित्र हरकत से डॉक्टर भी अचंभित हो गए हैं और इसे पागलपन कह रहे हैं।

    मास्क 

    मल को फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करती है महिला 

    31 वर्षीय डेबोरा पिक्सोटो पेशे से एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो भी बनाती हैं।

    वह अपनी त्वचा में निखार लाने के लिए अपने ही मल को अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगाती हैं। उनका दावा है कि ऐसा करने से उनकी त्वचा अधिक स्वस्थ और मुलायम बन गई है।

    डेबोरा कहती हैं, "यह मेरे जीवन में किया गया सबसे पागलपन भरा काम है।"

    उन्होंने इस चौका देने वाले मास्क का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था।

    फायदे

    मल से बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं- डेबोरा

    कुछ वक्त पहले डेबोरा ने इंटरनेट पर पढ़ा था कि चेहरे पर मल लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

    इसके बाद ही उन्होंने इस विचित्र त्वचा देखभाल तकनीक को अपनाने का फैसला किया।

    इंस्टाग्राम पर साझा किए वीडियो में डेबोरा उनके मल से भरा हुआ एक डिब्बा खोलती हैं और उसे उंगलियों से अपने चेहरे पर फैलाती हैं।

    उनके इंस्टाग्राम पर करीब 6 लाख प्रशंसक हैं, जिन्होंने उनके वीडियो की निंदा की है।

    वीडियो

    नाक में पिन लगाकर महिला करती है इस बदबूदार मास्क का उपयोग 

    मल से बने फेस मास्क से लिहाजा दुर्गंध आएगी ही, जिसके कारण डेबोरा इसे लगाने के बाद अपनी नाक को एक पिन की मदद से बंद कर लेती हैं।

    वह इस मास्क को कुछ मिनट तक चेहरे पर लगाकर सुखा लेती हैं, फिर पानी से साफ करती हैं।

    वीडियो के अंत में डेबोरा कैमरे के सामने अपना चमकता हुआ चेहरा दिखाती हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए काम कर गया और अब मेरी त्वचा परतदार नहीं है।"

    डॉक्टर

    इस मास्क के कोई लाभ नहीं होते- डॉक्टर

    इस मास्क को देखकर डॉक्टर और त्वचा विशेषज्ञ बेहद हैरान हैं। उनका कहना है कि चेहरे पर मल लगाने के कई नुकसान होते हैं।

    लंदन के कैडोगन क्लिनिक में सलाहकार त्वचा विशेषज्ञ डॉ. सोफी मोमन ने कहा, "यह अब तक का सबसे अजीब ट्रेंड है। चेहरे पर मल का उपयोग करने से त्वचा को कोई वैज्ञानिक लाभ नहीं होता है।"

    उन्होंने बताया कि इससे बैक्टीरिया और वायरस बढ़ सकते हैं और फूड पोइजनिंग समेत कई बीमारियां हो सकती हैं।

    अन्य विवाद

    अपनी हरकतों के कारण पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं डेबोरा

    यह पहली बार नहीं है, जब डेबोरा पिक्सोटो अपनी अजब-गजब हरकत के चलते सुर्खियों में आई हों।

    इससे पहले डेबोरा तब चर्चा में आईं थीं, जब उन्होंने अपने पीरियड्स के खून को अपने चेहरे पर मास्क की तरह इस्तेमाल किया था। उनका कहना था कि पीरियड्स के दौरान निकलने वाला खून त्वचा को मुलायम बनाता है।

    साथ ही उन्होंने पिछले साल अपने चचेरे भाई से शादी करके भी लोगों को हैरत में डाल दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्राजील
    सोशल मीडिया
    इंटरनेट
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ब्राजील

    पुणे: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, अधिक गंभीर लक्षणों का बनता है कारण पुणे
    दुनिया के 85 देशों में फैल चुका है सबसे पहले भारत में मिला डेल्टा वेरिएंट- WHO भारत की खबरें
    अनियमितताओं के आरोपों के बीच ब्राजील ने निलंबित किया कोवैक्सिन खरीदने का सौदा वैक्सीन समाचार
    कोरोना: साप्ताहिक मामलों की संख्या में भारत चौथे स्थान पर, सबसे आगे इंडोनेशिया इंडोनेशिया

    सोशल मीडिया

    सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, साझा किया पहला पोस्ट इब्राहिम अली खान
    स्नैपचैट ने पेश किया एडिट चैट फीचर, यूजर्स एडिट कर सकेंगे मैसेज स्नैपचैट
    एक्स यूजर्स ब्लॉक होने के बाद भी देख सकेंगे कमेंट, कंपनी बदल रही नियम  ट्विटर
    जैक डॉर्सी ने ब्लूस्काई बोर्ड छोड़ा, एक्स पोस्ट में दी जानकारी  ब्लूस्काई

    इंटरनेट

    फोन चलाने की आदत से पढ़ाई में हो रहे हैं पीछे? ऐसे पाएं छुटकारा पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स
    जानिए 4K वीडियो ऑनलाइन चलाने के लिए कितनी इंटरनेट स्पीड होनी चाहिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
    जियो एयरफाइबर को 6,000 रुपये कीमत में किया जा सकता है लॉन्च, ऐसा करेगा काम रिलायंस जियो
    शादी कार्ड में मेहमानों से किया कुर्सी और सैंडविच साथ लाने को आग्रह, हो रही आलोचना सोशल मीडिया

    अजब-गजब खबरें

    वॉटर-स्लाइड परीक्षण से लेकर बिस्तरों के परीक्षण तक, ये हैं दुनिया की 5 सबसे विचित्र नौकरियां अजब-गजब
    मिस्र: व्यक्ति ने 6 दिन में घूम लिए दुनिया के 7 अजूबे, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड मिस्र
    प्रशंसकों ने इस यूट्यूबर के साथ गेम खेलने के लिए लगाई 4 करोड़ रुपये की बोली यूट्यूब
    इस व्यक्ति ने लगातार 3 दिन तक खेला वीडियो गेम, बनाया विश्व रिकॉर्ड नाइजीरिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025