NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ओट्स बनाम क्विनोआ: जानिए इन दोनों के बीच में अंतर और फायदे 
    अगली खबर
    ओट्स बनाम क्विनोआ: जानिए इन दोनों के बीच में अंतर और फायदे 

    ओट्स बनाम क्विनोआ: जानिए इन दोनों के बीच में अंतर और फायदे 

    लेखन अंजली
    Aug 08, 2024
    03:50 pm

    क्या है खबर?

    अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत हो गए हैं और डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना पसंद करते हैं, जो पोषक तत्वों में भरपूर हैं।

    ओट्स और क्विनोआ, ऐसे ही पौष्टिक खाद्य पदार्थ हैं, जिनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

    आइए आज आपको ओट्स और क्विनोआ के बीच अंतर और पोषण सामग्रियां बताते हैं ताकि आप अपनी व्यक्तिगत पोषण संबंधी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर इनका चयन कर सकें।

     अंतर

    ओट्स और क्विनोआ में अंतर

    ओट्स यानी जई एक तरह का साबुत अनाज है और यह डाइटरी फाइबर, कई विटामिन और एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं और ये ग्लूटेन मुक्त भी होते हैं।

    दूसरी ओर, क्विनोआ दाल की तरह दिखने वाला खाद्य पदार्थ है, लेकिन जब इसे पकाया जाता है तो यह बिल्कुल चावलों की तरह दिखता है। इसको कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर जैसे पौष्टिक तत्वों का अच्छा स्त्रोत माना जाता है।

    यहां जानिए पोहा और ओट्स में अंतर।

    ओट्स

    ओट्स में मौजूद पोषण सामग्रियां 

    डाइटरी फाइबर से भरपूर ओट्स लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकते हैं, जिससे भोजन के बीच अधिक खाने और स्नैकिंग की संभावना कम हो जाती है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है।

    इसके अतिरिक्त ओट्स में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है यानी यह ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखकर अचानक भूख लगने से रोकता है।

    साथ ही इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज भी होते हैं।

    क्विनोआ

    क्विनोआ से मिलने वाले फायदे

    क्विनोआ शरीर में वसा की मात्रा कम करने और लिपिड मेटाबोलिज्म में सुधार करके वजन को कम करता है।

    इसके अलावा यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम किए बिना खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है क्योंकि इसमें बीटा-साइटोस्टेरॉल नामक एक खास तत्व मौजूद होता है।

    इसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव भी पाया जाता है, जो खून में शुगर के स्तर को संतुलित रखने का काम करता है और इस तरह से मधुमेह की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।

    तरीके

    क्विनोआ और ओट्स का सेवन कैसे किया जा सकता है?

    क्विनोआ का सलाद, उपमा, कटलेट, चीला और डोसा बनाकर खाया जा सकता है। साथ ही नाश्ते में पके क्विनोआ को दूध में डालकर भी खा सकते हैं।

    दूसरी ओर, ओट्स से भी कई तरह के व्यंजन बनाकर खाए जा सकते हैं। इसका आप उपमा, परांठा, कुकीज और खीर आदि बनाकर खा सकते हैं, वहीं स्मूदी में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यहां जानिए ओट्स से बनाए जाने वाले मीठे व्यंजनों की रेसिपी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर उतरीं शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल, सामने आईं तस्वीरें  शर्मिला टैगोर
    गूगल ने एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया नोटबुकLM ऐप  गूगल
    IPL 2025: दिग्वेश राठी को अभिषेक से भिड़ना पड़ा महंगा, एक मैच के लिए हुए निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग
    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार

    खान-पान

    भांग भी स्वास्थ्य के लिए हो सकती है लाभदायक, अपनाएं इससे बने ये 5 उत्पाद त्वचा की देखभाल
    शुरू होने वाला है सावन का महीना, व्रत करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान  त्यौहार
    मानसून में बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स मानसून
    शुरू हो गया है सावन का महीना, जानिए व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं त्यौहार

    लाइफस्टाइल

    स्विट्जरलैंड में जन्मीं महिला ने डिजाइन किया था 'परमवीर चक्र', जानें उनके बारे में परमवीर चक्र
    जानिए अगस्त के महीने में आने वाले त्योहार और उनकी विशेषताएं सावन
    ओट्स या मूसली? जानिए वजन घटाने में किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद वजन घटाना
    कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को चढ़ाएं उनके प्रिय व्यंजन, आसान हैं रेसिपी जन्माष्टमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025