NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / इराक: 9 साल की लड़कियों की हो सकेगी शादी, किन देशों में वैध है बाल विवाह?
    अगली खबर
    इराक: 9 साल की लड़कियों की हो सकेगी शादी, किन देशों में वैध है बाल विवाह?
    इराक में लड़कियों की शादी की उम्र 9 वर्ष करने का प्रस्ताव (प्रतीकात्मक: पिक्सल)

    इराक: 9 साल की लड़कियों की हो सकेगी शादी, किन देशों में वैध है बाल विवाह?

    लेखन गजेंद्र
    Aug 09, 2024
    04:56 pm

    क्या है खबर?

    इराक में लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र घटाने की तैयारी हो रही है। इराक के न्याय मंत्रालय की ओर से पेश विधेयक सामने आने के बाद दुनिया भर में बाल विवाह को लेकर बहस छिड़ गई है।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर के 117 देश बाल विवाह की अनुमित देते हैं? इनमें अमेरिका भी शामिल है।

    आइए जानते हैं कि किन-किन देशों में बाल विवाह वैध है।

    विधेयक

    क्या है इराक का प्रस्तावित विधेयक?

    मिडिल ईस्ट आई के मुताबिक, प्रस्तावित विधेयक में कहा गया है कि नागरिकों को पारिवारिक मामलों में निर्णय लेने के लिए धार्मिक अधिकारियों या नागरिक न्यायपालिका के बीच चयन करना होगा।

    अगर यह विधेयक पारित होता है तो 9 साल की उम्र की लड़कियों और 15 साल की उम्र के लड़कों को विवाह की अनुमति मिल जाएगी, जिससे बाल विवाह और शोषण बढ़ने की आशंका है।

    वर्तमान में इराक में लड़कियों-लड़कों के विवाह की कानूनी उम्र 18 साल है।

    जानकारी

    वेश्यावृत्ति-विरोधी विधेयक भी ला चुके हैं विवाह प्रस्ताव लाने वाले सांसद

    इराक में यह विधेयक स्वतंत्र सांसद राएद अल-मलिकी ने पेश किया है, जो पहले वेश्यावृत्ति विरोधी कानून में संशोधन का प्रस्ताव रख चुके हैं, जिसमें समलैंगिकता और लिंग-परिवर्तन सर्जरी को अपराध घोषित किया गया था।

    कानून

    1959 के कानून को बदलने के लिए लाया गया विधेयक

    रिपोर्ट के मुताबिक, शिया इस्लामवादी पार्टियां संसद में इसे लागू करने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं और 1959 के पर्सनल स्टेटस कानून के कानून 188 में संशोधन लाने जा रही है।

    यह कानून पूर्व में इराक की अब्दुल-करीम कासिम सरकार द्वारा पारित किया गया था। कासिम एक वामपंथी राष्ट्रवादी थे, जिन्हें महिला अधिकारों सहित कई प्रगतिशील सुधार लागू करने के लिए जाना जाता है।

    इस कानून के जरिए लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल की गई थी।

    बाल विवाह

    किन-किन देशों में है बाल विवाह की अनुमति?

    2016 के अमेरिकी प्यू रिसर्च सेंटर के विश्लेषण के मुताबिक, अमेरिका सहित 117 देश बाल विवाह की अनुमति देते हैं।

    माता-पिता की अनुमति, जज की सहमति या किसी विशेष परिस्थिति में बाल विवाह की अनुमति दी जाती है।

    अमेरिका के कई राज्य शादी की उम्र 16 साल तक कर चुके हैं। कुछ राज्यों में विशेष परिस्थितियों जैसे लड़की के गर्भवती होने या शादी की इच्छा जताने पर 16 साल से कम उम्र में भी अनुमति दी जा सकती है।

    विधेयक

    अफ्रीकी देशों में क्या है हाल?

    अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजर में लड़कियों में बाल विवाह की दर सबसे ज्यादा है। यहां 18 साल से कम उम्र की 75 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां विवाहित हैं और इनमें लगभग 30 प्रतिशत की उम्र 15 साल से कम है।

    नाइजर के अलावा सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, चाड और माली में भी लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 13 वर्ष और लड़कों के लिए 18 वर्ष है।

    गिनी में लड़कियों के लिए 17 और लड़कों के लिए 18 वर्ष है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इराक
    बाल विवाह

    ताज़ा खबरें

    दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए ली-जे म्यांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई दक्षिण कोरिया
    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष
    गूगल ड्राइव में आया नया AI फीचर, फाइल्स में हुए बदलावों को जान सकेंगे यूजर्स गूगल ड्राइव
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद लिखा भावुक संदेश, प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया विराट कोहली

    इराक

    सऊदी अरब की सरकारी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, आधा हुआ तेल उत्पादन ईरान
    ईरान का सऊदी में हमलों के पीछे होने से इनकार, अमेरिका ने लगाए थे आरोप ईरान
    भारतीय नागरिकों को आतंकी बताकर फंसाने के हथकंडे अपना रहा पाकिस्तान पाकिस्तान समाचार
    क्या अमेरिका ने ISIS सरगना बगदादी को मार गिराया? आज बड़ी घोषणा करेंगे ट्रम्प डोनाल्ड ट्रंप

    बाल विवाह

    राजस्थान में भाजपा उम्मीदवार का वादा, सत्ता में आए तो पुलिस नहीं रोकेगी बाल विवाह राजस्थान
    पश्चिम बंगाल में होते हैं सबसे ज्यादा बाल विवाह, दूसरे नंबर पर बिहार पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश में हर 5 में से 1 लड़की बाल विवाह का शिकार भारत की खबरें
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने 14 साल की नाबालिग लड़की की शादी को घोषित किया वैध रेप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025