Page Loader
कल पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा 1,049 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, जारी हुआ अलर्ट
एस्ट्रोयड 2024 KH3 का आकार 1,049 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

कल पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा 1,049 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, जारी हुआ अलर्ट

Aug 09, 2024
10:52 pm

क्या है खबर?

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने एस्ट्रोयड 2024 KH3 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह 41,125 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और कल (10 अगस्त) पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के मुताबिक, यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो अपोलो समूह से है और इसका आकार किसी बड़े मैदान के समान 1,049 फीट चौड़ा है। यह कल लगभग 55 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के करीब पंहुचेगा।

खतरा

क्या पृथ्वी को है कोई खतरा?

एस्ट्रोयड 2024 KH3 पृथ्वी के करीब 55 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर जाएगा, इसलिए इससे कोई खतरा नहीं है। हालांकि, अगर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण रास्ता भटककर यह पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराता है, तो उस क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता है। 2024 PK1 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी 47,812 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ आ रहा। कल 64 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।

तथ्य

कब अलर्ट जारी करती नासा

एस्ट्रोयड ज्यादातर बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट में पाए जाते हैं, जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तो नासा अलर्ट जारी करती है। एस्ट्रोयड्स मुख्य रूप से 3 (C, S और M) प्रकार के होते हैं, जिसमें C-प्रकार के एस्ट्रोयड कार्बन युक्त पदार्थों से बने होते हैं, S-प्रकार के एस्ट्रोयड सिलिकेट खनिजों से बने होते हैं और M-प्रकार के एस्ट्रोयड मुख्य रूप से धातु से बने होते हैं।