NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वतंत्रता दिवस पर बनाकर खाएं तिरंगे के रंगों वाले ये स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन, जानें आसान रेसिपी 
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस पर बनाकर खाएं तिरंगे के रंगों वाले ये स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन, जानें आसान रेसिपी 

    स्वतंत्रता दिवस पर बनाकर खाएं तिरंगे के रंगों वाले ये स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन, जानें आसान रेसिपी 

    लेखन सयाली
    Aug 09, 2024
    04:57 pm

    क्या है खबर?

    15 अगस्त को भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, जो कि देश की आजादी का जश्न मानाने का दिन है। इस दिन भारत तिरंगे के रंगों में सरबोल हो जाता है और अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करता है।

    आप भी स्वतंत्रता दिवस पर परिवार के साथ ध्वजारोहण कर सकते हैं और कई भारतीय पकवानों का आनंद ले सकते हैं।

    इस खास मौके पर आप तिरंगे के रंगों वाली 5 स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएं।

    #1

    तिरंगा ढोकला 

    ढोकला एक गुजराती व्यंजन है, जिसे आप तिरंगे के रंगों में तैयार कर सकते हैं। उड़द दाल और चावल के आटे से ढोकले का बैटर बनाएं।

    उसे 3 भागों में बाटें और एक हिस्से का रंग सफेद ही रहने दें। निचले हिस्से के हरे रंग के लिए एक भाग में पिसी पालक मिलाएं और ऊपरी हिस्से के नारंगी रंग के लिए पिसी गाजर मिलाएं।

    अब सांचें में एक-एक कर तीनों रंग के बैटर को डालें और स्टीम करके खाएं।

    #2

    केसर और पिस्ता की खीर 

    आप खीर में पिस्ता और केसर शामिल करके उसमें तिरंगे के रंग जोड़ सकते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाले दूध, चावल और नारियल झंडे के सफेद रंग को दर्शाएंगे।

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध में चीनी और चावला डालकर उन्हें पकने दें। इसमें घिसा नारियल, सूखे मेवे और बारीक कटा पिस्ता डालें।

    अब एक कटोरी में दूध लेकर उसमें केसर मिलाएं और इस मिश्रण को खीर में डाल दें।

    जानिए 'झंडा फहराने' और 'ध्वजारोहण' में क्या है अंतर?

    #3

    तीन रंगों वाला सैंडविच

    आप स्वतंत्रता दिवस पर तीन रंगों वाला स्वादिष्ट सैंडविच बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ब्रेड के कोनों को काट लें और उसपर मक्खन लगा दें।

    अब सबसे पहले ब्रेड का टुकड़ा रखकर उसपर धनिया और पुदीने से बनी हरी चटनी लगाएं। इसके बाद बीच में पनीर का टुकड़ा रखें और उसके ऊपर आलू की फिलिंग लगाएं, जिसका रंग नारंगी हो।

    अब ब्रेड का दूसरा टुकड़ा रखें और तिरंगा सैंडविच का आनंद लें।

    #4

    तिरंगा पुलाव

    अपने पारंपरिक पुलाव में सब्जियों का तड़का लगाकर उसे आप तिरंगे के रंगों वाला बना सकते हैं। सबसे पहले कुकर में तेल डालकर उसमें खड़े मसाले भूनें।

    अब इसमें प्याज, गाजर, मटर, हरी सेम, शिमलामिर्च और पनीर डालकर अच्छी तरह भून लें। सभी सब्जियों के पक जाने पर इसमें मसाले व चावल डालें और पानी डालकर कुकर बंद कर दें।

    सीटी आ जाने पर गर्मा-गर्म पुलाव को थाली में निकालें और हरी चटनी और सलाद के साथ खाएं।

    #5

    तिरंगा फ्रूट चाट

    फलों के शौकीन लोग इस स्वतंत्रता दिवस पर स्वादिष्ट तिरंगा फ्रूट चाट बनाकर खा सकते हैं। एक कटोरे में कटे हुए सेब, कीवी और संतरे को एक साथ मिलाएं।

    इसपर थोड़ा-सा चाट मसाला और नींबू का रस छिड़क दें। यह चटपटा फल मिश्रण स्वाद का एक विस्फोट प्रदान करता है।

    आप नारंगी और हरे रंग को बढ़ाने के लिए इसमें पपीता और अंगूर भी मिला सकते हैं।

    आप इस स्वतंत्रता दिवस पर ये 5 युद्ध स्माकर देखने जा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    खान-पान
    रेसिपी
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार

    स्वतंत्रता दिवस

    ऋतिक ने शेयर किया अपना म्यूजिक वीडियो, सबा और सुजैन ने की तारीफ बॉलीवुड समाचार
    स्वतंत्रता दिवस के बाद घरों पर फहराए गए तिरंगे झंडे को उतारने का क्या है नियम? भारत की खबरें
    कर्नाटक: भाजपा विधायक ईश्वरप्पा को मिली धमकी, कहा- टीपू सुल्तान को फिर 'मुस्लिम गुंडा' कहा तो... कर्नाटक
    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर विवेक अग्निहोत्री

    खान-पान

    घर पर बनाकर खाएं मशरूम के ये 5 स्वादिष्ट भारतीय स्नैक्स, बेहद आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    अखरोट बनाम मूंगफली: दोनों के मक्खन में से किसे डाइट में शामिल करना है लाभदायक?  लाइफस्टाइल
    मानसून की बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये खान-पान से जुड़ी स्वस्थ आदतें मानसून
    भीगे बनाम कच्चे: जानिए किस तरह से सूखे मेवे खाने चाहिए?  लाइफस्टाइल

    रेसिपी

    चेरी का सीजन खत्म होने से पहले इस स्वादिष्ट फल से बनाएं ये 5 व्यंजन खान-पान
    नाश्ते में बनाकर खाएं कुरकुरी प्याज वाली कचौरी, जानिए इसकी आसान रेसिपी खान-पान
    रसभरी लीची से बनाकर खाएं ये 5 लजीज व्यंजन, बेहद आसान है इनकी रेसिपी  डाइट
    घर पर बनाया जा सकता है मिनरल वॉटर, जानिए तरीका लाइफस्टाइल

    त्यौहार

    8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें महा शिवरात्री
    होली: त्योहार मनाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं रंग होली
    इस महाशिवरात्रि पर प्रसाद के लिए बनाएं ये 4 तरह की ठंडाई, तृप्त हो जाएगा मन  रेसिपी
    होली पर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, त्योहार बन जाएगा और भी ज्यादा खास होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025