NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या रोजाना पिस्ता खाना फायदेमंद है? जानिए एक दिन में इसकी कितनी मात्रा लेना सुरक्षित
    अगली खबर
    क्या रोजाना पिस्ता खाना फायदेमंद है? जानिए एक दिन में इसकी कितनी मात्रा लेना सुरक्षित

    क्या रोजाना पिस्ता खाना फायदेमंद है? जानिए एक दिन में इसकी कितनी मात्रा लेना सुरक्षित

    लेखन अंजली
    Aug 09, 2024
    06:13 am

    क्या है खबर?

    पिस्ता न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि यह स्वस्थ वसा, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-B कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम सहित एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

    हालांकि, अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए मुसीबत भी बन सकता है और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

    आइए जानते हैं कि रोजाना कितनी मात्रा में पिस्ता का सेवन करना लाभदायक है।

    #1

    मानसिक स्वास्थ्य के लिए हैं लाभदायक

    पिस्ता का सेवन मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद कर सकता है।

    यह बढ़ती उम्र के साथ कमजोर याददाश्त और मस्तिष्क से जुड़ी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी से बचा जा सकता है।

    दरअसल, पिस्ता में पाए जाने वाले पोटेशियम, विटामिन-B कॉम्प्लेक्स, मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स पोषक तत्व एज एसोसिएटेड कॉगनिटिव डिस्फंक्शन (उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होना) को रोकने का काम कर सकते हैं।

    #2

    हृदय को सुधारने में है सहायक

    पिस्ता का सेवन हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक है।

    कई अध्ययनों के मुताबिक, पिस्ता में मौजूद अनसैचुरेटेड फैटी एसिड कोरोनरी रोग (हृदय संबंधित समस्या) को रोकने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त अनसैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोक सकते हैं। इन्हें रोकने में सक्षम होने के कारण ही पिस्ता का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में लाभकारी माना जाता है।

    #3

    वजन प्रबंधन में है प्रभावी

    पिस्ता स्वस्थ वसा और कम कैलोरी युक्त होता है, जो वजन प्रबंधन में मदद कर सकता है।

    साथ ही इसमें फाइबर भी होता है, जिस कारण पिस्ता का सेवन करने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है और इससे कुछ और खाने की इच्छा कम होती है और वजन घट सकता है।

    पिस्ता का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी सहायक माना जाता है।

    #4

    ब्लड शुगर के स्तर को सुधारने में है कारगर

    मधुमेह से ग्रस्त लोगों के लिए भी पिस्ता का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

    एक शोध के अनुसार, इसमें अघुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इससे ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

    एक अन्य शोध में कहा गया है कि पिस्ता में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स में भी मधुमेह रोगियों की स्थिति सुधारने की क्षमता होती है।

    इस लिहाज से पिस्ता को डाइट में शामिल करना लाभदायक हो सकता है।

    #5

    आंखों के लिए हैं लाभकारी

    उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखें भी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आंखों की कमजोरी को दूर करने में पिस्ता का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

    दरअसल, पिस्ता में पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

    ये पोषक तत्व आंखों से जुड़ी बीमारी एज रिलेटेड मैक्युलर डीजेनेरेशन को दूर रखने का काम करते हैं।

    साथ ही इसमें मौजूद जिंक रेटिना को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है।

    जानकारी

    एक दिन में कितने पिस्ता खाने चाहिए?

    रोजाना एक मुट्ठी पिस्ता (लगभग 40 ग्राम) खाना लाभदायक है। इससे अधिक पिस्ता न खाएं और बाजार में मिलने वाले पैकेट बंद नमक वाले पिस्ता भी न खाएं। इसके अतिरिक्त पिस्ता को डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्माें का रिपोर्ट कार्ड, आखिरी वाली का हुआ बड़ा बुरा हाल अक्षय कुमार
    अपना बजट सुधारने के लिए इन वित्तीय गलतियों से बचें पर्सनल फाइनेंस
    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन

    खान-पान

    मानसून में बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स मानसून
    शुरू हो गया है सावन का महीना, जानिए व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं त्यौहार
    सेहत के लिए वरदान होते हैं भुट्टे के बाल, जानिए इनके सेवन के तरीके और लाभ डाइट
    सावन के महीने में व्रत के दौरान पीएं ये 5 स्वस्थ और स्वादिष्ट पेय पदार्थ त्यौहार

    लाइफस्टाइल

    कब है हरियाली तीज? जानिए यह त्योहार कजरी और हरतालिका तीज से कैसे है अलग  त्यौहार
    मानसून में सिर की खुजली से हो गए हैं परेशान? इन 5 घरेलू नुस्खों को अपनाएं मानसून
    मानसून के दौरान कसरत के बाद खाएं ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी मानसून
    क्या आपने कभी पी है बादाम की चाय? जानिए इसके फायदे और रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025