NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: पदक नहीं जीत सके अविनाश साबले, फाइनल में 11वें स्थान पर रहे
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: पदक नहीं जीत सके अविनाश साबले, फाइनल में 11वें स्थान पर रहे
    क्वालिफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहे थे साबले (फाइल तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

    पेरिस ओलंपिक 2024: पदक नहीं जीत सके अविनाश साबले, फाइनल में 11वें स्थान पर रहे

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 08, 2024
    01:43 am

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के अविनाश साबले फाइनल में कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज में 11वां स्थान हासिल किया।

    विश्व के शीर्ष धावकों के बीच पदक की दौड़ में वह पिछड़ गए। हालांकि, उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड के मुकाबले अपना बेहतर प्रदर्शन किया।

    इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मोरक्को के सौफियाने एल बक्काली ने अपने नाम किया।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    साबले ने फाइनल में निकाला 8:14.18 मिनट का समय

    स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम की ट्रेक पर साबले ने अपनी दौड़ 8:14.18 मिनट के समय के साथ पूरी की।

    वहीं बक्काली ने 8:06.05 मिनट के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उनका सीजन का बेस्ट समय भी रहा।

    अमेरिका के केनेथ रूक्स ने रजत और केन्या के अब्राहम किबिवॉट ने कांस्य पदक हासिल किया। फाइनल में रूक्स ने 8:06.41 मिनट और किबिवॉट ने 8:06.47 का समय लिया।

    क्वालिफिकेशन 

    पहले राउंड में पांचवें स्थान पर रहे थे साबले 

    क्वालिफिकेशन राउंड में साबले ने हीट-2 में दौड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया था।

    उन्होंने दौड़ की शुरुआत में कुछ देर तक हीट में बढ़त बनाई हुई थी और आखिरकार 8:15.43 मिनट समय के साथ उन्होंने दौड़ खत्म की थी।

    बता दें कि उनके हीट से 5 ही धावकों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

    इस हीट में मोरक्को के मोहम्मद तिंदौफ्ट ने 8:10.62 मिनट के समय के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया.

    साबले 

    स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने थे साबले

    साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने थे। उनसे पहले भारत की ललिता बाबर ने रियो ओलंपिक 2016 में ऐसा किया था।

    वह 3000 मीटर स्टीपलचेज में एशियाई खेलों 2022 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेल 2022 में उनके नाम रजत पदक है।

    इस स्पर्धा में उनका सर्वश्रेष्ठ समय 8:09.94 मिनट है, जो उन्होंने पिछले महीने ही पेरिस में बनाया था।

    पदक तालिका 

    पेरिस ओलंपिक में भारत ने जीते हुए हैं सिर्फ 3 पदक

    पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने कुल 3 कांस्य पदक ही जीते हैं और दिलचस्प रूप से ये सभी निशानेबाजी में आए हैं।

    मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता।

    इनके अलावा स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक पर निशाना साधा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    अविनाश साबले
    ओलंपिक
    एथलेटिक्स

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 3 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के भी फाइनल में पहुंचीं मनु भाकर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को दी मात  भारतीय हॉकी टीम
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारत के हाथ से फिसला पदक, तीरंदाजी में अंकिता-धीरज को मिली हार ओलंपिक

    अविनाश साबले

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह भारतीय सेना
    एशियाई खेल: अविनाश साबले ने स्टेपलचेज और तेजिंदर पाल ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक एशियाई खेल
    एशियाई खेल: भारत के पदकों की संख्या 50 के पार, जानिए रविवार को कैसा रहा प्रदर्शन  एशियाई खेल

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारत ने जीता दूसरा पदक, मनु भाकर और सरबजोत ने दिलाया कांस्य पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले सरबजोत सिंह कौन हैं? सरबजोत सिंह
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 31 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया, दर्ज की अपनी दूसरी जीत पेरिस ओलंपिक 2024

    एथलेटिक्स

    टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा के बारे में रोचक बातें नीरज चोपड़ा
    पैरालंपिक 2020: भारत भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, जानें इससे जुड़ी अहम बातें निशानेबाजी
    ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद रैंकिंग में विश्व में दूसरे नंबर पर पहुंचे नीरज चोपड़ा नीरज चोपड़ा
    पैरालंपिक खेलों में अब तक इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते हैं पदक पैरालंपिक खेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025