NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक, पाकिस्तान के अरशद नदीम को मिला स्वर्ण 
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक, पाकिस्तान के अरशद नदीम को मिला स्वर्ण 
    नीरज ने लगातार दूसरे ओलंपिक में जीता पदक (फाइल तस्वीर: एक्स/@JayShah)

    पेरिस ओलंपिक 2024: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक, पाकिस्तान के अरशद नदीम को मिला स्वर्ण 

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 09, 2024
    01:12 am

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता है।

    उन्होंने फाइनल में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पदक पर कब्जा जमाया है। वह अब ओलंपिक खेलों में 2 पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए।

    वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    ऐसा रहा नीरज का प्रदर्शन 

    पदक के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे नीरज का पहला प्रयास असफल रहा।

    दूसरी तरफ पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ नया ओलंपिक रिकॉर्ड स्थापित किया।

    ऐसे में दबाव में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर भाला (सीजन बेस्ट) फेंका। इसके बाद भारतीय एथलीट के अगले 4 प्रयास भी फाउल रहे।

    दूसरी तरफ ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

    नदीम 

    नदीम ने बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

    नदीम ने नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 90.57 मीटर की दूरी तय की थी।

    दिलचस्प रूप से नदीम का 92.97 मीटर का थ्रो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और नया एशियाई रिकॉर्ड भी बन गया है।

    नदीम ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 91.79 मीटर का थ्रो किया। ऐसे में उनके नाम अब ओलंपिक के 2 सर्वश्रेष्ठ थ्रो के रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

    क्वालिफिकेशन 

    क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने किया था 89.34 मीटर का थ्रो

    बीते 6 अगस्त को हुए क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन किया था।

    ग्रुप-B में मौजूद नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर की दूरी के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।

    बता दें कि इस स्पर्धा में फाइनल में सीधे क्वालीफाई करने के लिए 84 मीटर का मार्क निर्धारित था।

    वहीं भारत के ही किशोर जेना 80.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ फाइनल में जगह नहीं बना सके थे।

    उपलब्धि

    2 ओलंपिक पदक वाले इन भारतीय खिलाड़ियों के साथ शामिल हुए नीरज

    नीरज अब ओलंपिक खेलों में भारत के लिए 2 पदक (व्यक्तिगत स्पर्धा में) जीतने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बने हैं।

    एथलेटिक्स में उनसे पहले नॉर्मन प्रिचर्ड 2 रजत (पुरुषों की 200 मीटर और पुरुषों की 200 मीटर बाधा दौड़) जीत चुके हैं।

    कुश्ती में सुशील कुमार 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीत चुके हैं।

    बैडमिंटन में पीवी सिंधु 1 रजत और 1 कांस्य अपने नाम कर चुकी है, जबकि निशानेबाजी में मनु भाकर ने 2 कांस्य पदक जीते हैं।

    पदक 

    पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला पांचवां पदक 

    पेरिस ओलंपिक 2024 में अब भारत ने 5 पदक जीत लिए हैं।

    इन खेलों में मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। इनके अलावा स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक पर निशाना साधा था।

    निशानेबाजी के अलावा भारतीय हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नीरज चोपड़ा
    ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024
    एथलेटिक्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    नीरज चोपड़ा

    गणतंत्र दिवस पर नीरज चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल एथलेटिक्स
    नीरज चोपड़ा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, 90 मीटर के करीब पहुंचे एथलेटिक्स
    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक भाला फेंक
    नीरज चोपड़ा ने फिर तोड़ा अपना नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड से चूके एथलेटिक्स

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक 2024: लक्ष्य सेन ने जोनाथन क्रिस्टी को हराकर राउंड ऑफ-16 में किया प्रवेश लक्ष्य सेन
    पेरिस ओलंपिक 2024: मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की दमदार जीत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: इस एथलीट ने 7 महीने की गर्भवती होकर लिया ओलंपिक में हिस्सा  पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 1 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह  भारतीय हॉकी टीम
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को क्वार्टर फाइनल में मिली हार, सफर हुआ समाप्त ओलंपिक
    ओलंपिक में कैसे हुई मैराथन दौड़ की शुरुआत? जानिए इससे कैसे जुड़ा है सैनिक का बलिदान मैराथन
    पेरिस ओलंपिक 2024: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला हारे, कांस्य पदक की उम्मीद बरकरार  बैडमिंटन

    एथलेटिक्स

    ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद रैंकिंग में विश्व में दूसरे नंबर पर पहुंचे नीरज चोपड़ा नीरज चोपड़ा
    पैरालंपिक खेलों में अब तक इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते हैं पदक पैरालंपिक खेल
    टोक्यो पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में जीता रजत पदक शरद कुमार
    AFI ने नेशनल जेवलिन कोच उवे हॉन को हटाया, नीरज चोपड़ा को दे चुके हैं कोचिंग नीरज चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025