NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: इतिहास रचने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम की उपलब्धियों पर एक नजर
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: इतिहास रचने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम की उपलब्धियों पर एक नजर
    अरशद नदीम ने इतिहास रच दिया है (तस्वीर: एक्स/ @Paris2024)

    पेरिस ओलंपिक 2024: इतिहास रचने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम की उपलब्धियों पर एक नजर

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 09, 2024
    12:20 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने सबको हैरान करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता।

    नदीम ने फाइनल में 92.97 मीटर दूर भाला फेंका जो ओलंपिक रिकॉर्ड है। उनका आखिरी थ्रो भी 91.79 मीटर का था।

    नदीम के नाम अब इस खेल के शीर्ष 2 थ्रो हैं। ऐसे में आइए उनकी उपलब्धियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    रिकॉर्ड

    ऐसे बनाया नदीम ने रिकॉर्ड 

    नदीम ओलंपिक फाइनल में दो बार 90 मीटर थ्रो दर्ज करने वाले पहले एथलीट हैं। उनका पहला प्रयास फाउल था, उन्होंने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का शानदार थ्रो फेंका था।

    नदीम ने अपने अगले 3 प्रयासों में 88.72 मीटर, 79.40 मीटर और 84.87 मीटर की दूरी तय की, जबकि अपने अंतिम प्रयास में उन्होंने 91.79 मीटर दूर भाला फेंका।

    उनके शानदार प्रदर्शन के कारण ही टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज रजत पदक (89.45 मीटर) जीत पाए।

    विश्व रिकॉर्ड

    नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा, इस अनोखे क्लब में शामिल हुए

    नदीम ने अपने शानदार थ्रो के साथ नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन का ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक में 90.57 मीटर की दूरी तय करते हुए भाला फेंका था।

    नदीम के पास अब 2 सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक थ्रो हैं।

    जर्मनी के जोहान्स वेटर एकमात्र अन्य भाला फेंक खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी भी फाइनल मुकाबले में एक से अधिक बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है (2017 ल्यूसर्न डायमंड लीग में 4 बार)।

    थ्रो

    पुरुषों की भाला फेंक खेल में अब तक का छठा सर्वश्रेष्ठ थ्रो

    अरशद ने इस शानदार खेल के इतिहास में छठा सबसे बड़ा थ्रो अपने नाम किया है। अब वह एशिया के सबसे दूर भाला फेंकने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

    पुरुषों की भाला फेंक खेल में सर्वश्रेष्ठ थ्रो इस प्रकार हैं: जान जेलेजनी (98.48 मीटर, 1996), जोहानिस वेटर (97.76 मीटर, 2020) , थॉमस रोहलर (93.90 मीटर, 2017), अकी परवीएनेन (93.09 मीटर, 1999), एंडरसन पीटर्स (93.07 मीटर, 2022) और अरशद नदीम (92.97 मीटर, 2024)।

    खेल

    शुरुआती दिनों में अरशद ने ये पदक किए थे अपने नाम 

    अरशद ने साल 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर सुर्खियां बटोरीं थी।

    उसी साल बाद में हो ची मिन्ह में आयोजित एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने एक और कांस्य पदक जीता था।

    अरशद ने इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक जीता, जहां उन्होंने 80.75 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

    दिसंबर 2019 में उन्होंने नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में 86.29 मीटर रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

    जानकारी

    टोक्यो ओलंपिक में अरशद का प्रदर्शन 

    टोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन चरण को अरशद ने पार किया था और फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्होंने 84.62 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर खत्म किया था। नीरज ने इस ओलंपिक में 87.58 मीटर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

    उपलब्धि

    अरशद ने राष्ट्रमंडल खेलों में भी किया है कमाल 

    साल 2022 के राष्ट्रमंडल खेल में अरशद ने स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 90.18 मीटर की थ्रो के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

    वह साल 1962 के बाद से राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान के पहले एथलीट थे जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

    साल 2023 में इस खिलाड़ी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। वह चैंपियनशिप में पोडियम फिनिश करने वाले पाकिस्तान के पहले एथलीट बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक
    नीरज चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    पेरिस ओलंपिक 2024

    ओलंपिक में कैसे हुई मैराथन दौड़ की शुरुआत? जानिए इससे कैसे जुड़ा है सैनिक का बलिदान मैराथन
    पेरिस ओलंपिक 2024: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला हारे, कांस्य पदक की उम्मीद बरकरार  बैडमिंटन
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 5 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: नोवाक जोकोविच ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में कार्लोस अल्कराज को हराया नोवाक जोकोविच

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक 2024: इस एथलीट ने 7 महीने की गर्भवती होकर लिया ओलंपिक में हिस्सा  पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 1 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारत को मिला तीसरा पदक, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम की पहली हार, बेल्जियम ने 2-1 से दी मात पेरिस ओलंपिक 2024

    नीरज चोपड़ा

    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक भाला फेंक
    नीरज चोपड़ा ने फिर तोड़ा अपना नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड से चूके एथलेटिक्स
    2022 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: इवेंट से जुड़ी अहम बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे एथलेटिक्स
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत को मिला मेडल एथलेटिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025