LOADING...

06 Oct 2024


भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी-20: भारतीय टीम को मिली 7 विकेट से जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है।

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी-20: अर्शदीप और वरुण च्रकवर्ती ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में दमदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।

जो रूट का पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 7 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

ईरानी कुद्स फोर्स के प्रमुख इस्माइल कानी लापता, बेरूत हमले में घायल होने का शक- रिपोर्ट

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल कानी कथित तौर पर लापता बताए जा रहे हैं।

NCB और गुजरात ATS ने भोपाल में पकड़ी 1,800 करोड़ की ड्रग्स, 2 आरोपी गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रविवार को गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के साथ मिलकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र में बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है।

महिंद्रा BE.05 का प्रोडक्शन मॉडल आया नजर, जानिए कॉन्सेप्ट से कितना अलग 

कार निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की आगामी BE.05 इलेक्ट्रिक SUV के प्रोडक्शन मॉडल को एक विज्ञापन शूट के दौरान सार्वजनिक तौर पर देखा गया है।

भारत बनाम बांग्लादेश: मयंक यादव और नीतीश रेड्डी ने किया डेब्यू, जानिए सफर और आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो गया है। पहले मुकाबले में भारत के लिए मयंक यादव और नीतीश रेड्डी डेब्यू कर रहे हैं।

महिला टी-20 विश्व कप 2024: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली जीत मिली है। उसने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया है।

नवरात्रि: मां दुर्गा को 10 भगवानों ने दिए थे उनके 10 अस्त्र-शस्त्र, जानिए सभी का महत्त्व

देशभर में हर्षों उल्लास के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।

महिला टी-20 विश्व कप 2024: अरुंधति रेड्डी ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

#NewsBytesExplainer: एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में भाजपा की हार का अंदेशा, क्या रहे कारण? 

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं। दोनों ही राज्यों में भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं दिख रही है।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत पहुंचे, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता 

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपने 5 दिनों के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ कैबिनेट के 9 मंत्री और मालदीव की प्रथम महिला और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद भी हैं।

खराब TPMS के साथ गाड़ी चलाना है खतरनाक, ये हो सकती हैं परेशानी 

वर्तमान में आने वाली प्रीमियम कारें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) के साथ आ रही हैं। यह सेंसर टायर में हवा के दबाव की रियल टाइम जानकारी प्रदान करता है।

हाइवे पर कार का अचानक बंद होना है बड़ी समस्या, जानिए कैसे मिले तुरंत सहायता 

राजमार्गों पर कार से यात्रा करना मजेदार होता है, लेकिन कई बार आपके सामने गाड़ी खराब होने, पेट्रोल खत्म हो जाना और दुर्घटना जैसी कई मुश्किलें आ सकती हैं।

अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' अपनी OTT रिलीज को तैयार, जानिए कब और कहां देखें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' को 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

कोलकाता मामला: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के 10 डॉक्टर निष्कासित, 49 अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले की जांच के लिए गठित आतंरिक कमेटी ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है।

घंटों तक मोबाइल देखने की आदत से मिलेगा छुटकारा, फोन में कर लें यह सेटिंग 

स्मार्टफोन चलाते हुए कब घंटों गुजर जाते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब रील्स ने तो मोबाइल पर चिपके रहने की आदत को और बढ़ा दिया है।

वनडे क्रिकेट के इतिहास में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे तेज शतक 

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) ने बनाए हैं। विराट कोहली उनके कई रिकॉर्ड्स तोड़ते जा रहे हैं और अभी वह इस सूची में 13,906 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

गोवा: RSS के पूर्व प्रमुख की ईसाई संत पर टिप्पणी से विवाद, सड़कों पर उतरे लोग 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व गोवा प्रमुख सुभाष वेलिंगकर की ईसाई संत फ्रांसिस जेवियर पर की गई एक टिप्पणी के बाद गोवा में तनाव का माहौल है।

मामा गोविंदा की तरह 'राजा बाबू' बने कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा ने दी ये चेतावनी 

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन को दर्शकों का काफी प्यार मिला रहा है। इस सीजन के अब तक 3 एपिसोड प्रसारित हो गए हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर का संयुक्त राष्ट्र पर बड़ा बयान, बताया जगह घेरने वाली पुरानी कंपनी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) की आलोचना करते हुए बड़ा बयान दिया है।

गुजरात: एम्बुलेंस न पहुंच पाने से हुई थी गर्भवती महिला की मौत, अब तत्काल बनेगी सड़क

गुजरात के वडोदरा में स्थित तुरखेड़ा गांव में गत 1 अक्टूबर को सड़क के अभाव के एम्बुलेंस के न पहुंच पाने के कारण हुई एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

नवरात्रि के त्योहार के दौरान वर्जित होते हैं ये 5 काम, भूलकर भी न करें 

देशभर में शारदीय नवरात्रि मनाई जा रही है, जिस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। यह त्योहार 9 दिनों तक चलता है, जिसका प्रत्येक दिन माता रानी के 9 स्वरूपों को समर्पित होता है।

टाटा ने त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रिक कारों की घटा दी कीमत, जानिए अब कितनी हुई 

दिग्गज वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक विशेष फेस्टिवल सेल की पेशकश की है।

आलिया नहीं थीं 'डियर जिंदगी' के लिए पहली पसंद, पहले इस अभिनेत्री को मिला था प्रस्ताव 

पिछले लंबे समय से आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यह इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा की हार के अनुमान, क्या हैं संभावित कारण?

हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। ज्यादातर पोल में अनुमान है कि एक दशक बाद कांग्रेस राज्य की सत्ता में वापसी कर सकती है तो वहीं भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से चूक सकती है।

श्रद्धा कपूर को भारी लहंगा पहन चलने में हुई दिक्कत, लोगों ने किया जमकर ट्रोल 

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद उठा रहा हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: पहले टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।यह मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बिहार: सोन नदी में नहाते समय एक ही परिवार के 7 बच्चे डूबे, 5 की मौत

बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां सोन नदी में नहाने गए 7 बच्चे नदी में डूब गए। घटना में 5 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 2 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं।

MG ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट का इंटीरियर आया सामने, नए फीचर्स की मिली जानकारी 

MG मोटर्स टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने के लिए ग्लॉस्टर के फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इसका इंटीरियर सामने आया है।

'बिग बॉस 18' के प्रति महीने के लिए सलमान खान को मिल रहे इतने करोड़ रुपये 

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ सलमान खान एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं।

थकान होने के बाद भी नहीं आती है नींद? जानिए ऐसा होने के 5 मुख्य कारण

दिनभर मेहनत करने के बाद आम तौर पर लोग घर आते ही सो जाते हैं। हालांकि, कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो थकावट महसूस करने के बावजूद भी रात के वक्त सो नहीं पाते।

'बिग बॉस 18' में नजर नहीं आएंगी निया शर्मा, बयान जारी कर प्रशंसकों से मांगी माफी 

पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री निया शर्मा लगातार चर्चा में हैं।

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग इलेवन, शाहीन की वापसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 7 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला टेस्ट 7 से 11 अक्टूबर तक मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

लेबनान में पेजर धमाकों की 9 साल से तैयारी कर रहा था इजरायल, सामने आई योजना

17 और 18 सितंबर को लेबनान में हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाके हुए थे। इसमें 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे और हजारों घायल हुए थे।

नई मर्सिडीज E-क्लास भारत में अगले सप्ताह देगी दस्तक, जानिए क्या कुछ मिलेगा 

मर्सिडीज-बेंज अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक E-क्लास का नया जनरेशन मॉडल भारत में अगले सप्ताह 9 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है।

'स्त्री' ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक, इस OTT प्लेटफॉर्म पर है पहले से उपलब्ध 

श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' को 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' की दूसरी किस्त है।

19 महीनों में सबसे निचले स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, जानिए कितनी आई गिरावट 

दुनियाभर के कई बाजारों की तरह भारत में भी इलेक्ट्रिक कारों की मांग में कमी देखने को मिल रही है।

'शेरशाह' से लेकर 'राब्ता' तक, आलिया भट्ट ठुकरा चुकी हैं इन फिल्मों के प्रस्ताव 

आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया।

ज्यादा जूस और कॉफी पीने से बढ़ सकता है स्ट्रोक का खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा

हम सभी को पैकेट वाले जूस, कोल्ड ड्रिंक, सोडा और कॉफी का सेवन करना पसंद होता है। गर्मी महसूस होने पर, थकान होने पर या खान-पान के साथ हम अक्सर इन पेय का सेवन कर लेते हैं।

किआ अगले साल भारत में पेश करेगी नई इलेक्ट्रिक कार, कंपनी ने की पुष्टि

दक्षिण कोरियाई किआ मोटर्स ने अगले साल भारतीय बाजार में अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार पेश करने की पुष्टि कर दी है।

मेघालय में बारिश के बीच भूस्खलन, एक परिवार के 7 लोगों सहित 10 की मौत

मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स और दक्षिणी गारो हिल्स जिलों में शुक्रवार से जारी भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है।

मर्सिडीज-AMG वन ने नर्बुर्गरिंग में बनाया सबसे तेज लैप रिकॉर्ड, जानिए कितना समय लिया 

लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज की AMG वन ने नर्बुर्गरिंग में उत्पादन कारों के लिए एक नया सबसे तेज लैप रिकॉर्ड कायम किया है।

'सिंघम अगेन' का पहला वीडियो आया सामने, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर 

पिछले कुछ समय से अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान रोहित शेट्टी ने संभाली है।

बच्चे को 2 साल से आ रही थी दुर्गंध, जांच के दौरान नाक से निकला पेच 

छोटे बच्चे अक्सर खेल-खेल में अजीबो-गरीब चीजों को मुंह या नाक में डाल लेते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है।

सूरज की रोशनी शाम में अचानक क्यों पड़ने लगती है कम? जानिए इसके पीछे की वजह

दिन के समय सूरज की रोशनी कम अधिकतर बादलों के वजह से होती है, क्योंकि तब सूरज साफ नहीं दिखता है और उसका प्रकाश बादलों की वजह से पृथ्वी तक सही से नहीं पहुंच पाता है।

इजरायल ने गाजा पट्‌टी में मस्जिद और स्कूल पर किया हमला, अब तक 24 की मौत

इजरायल और हमास के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। इजरायल रक्षा बल (IDF) ने रविवार सुबह गाजा पट्टी में विस्थापित व्यक्तियों को आश्रय देने वाली एक मस्जिद और स्कूल पर लक्षित हमला किया।

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच कोरियोग्राफर जानी मास्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार निलंबित किया गया

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं।

मारुति सुजुकी की प्रीमियम गाड़ियां खरीदने का है विचार? जान लें कितनी मिल रही छूट 

आप मारुति सुजुकी प्रीमियम गाड़ियां खरीदने का मन बना रहे हैं तो फेस्टिव ऑफर के तहत आप शानदार डील पा सकते हैं।

सामंथा रुथ प्रभु को पसंद आई फिल्म 'CTRL', जमकर की अनन्या पांडे की तारीफ 

अभिनेत्री अनन्या पांडे को इन दिनों फिल्म 'CTRL' में देखा जा रहा है, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है।

मुंबई: चेंबूर स्थित दुकान में आग लगने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

मुंबई के चेंबूर पूर्व में रविवार सुबह आगजनी के बड़ा हादसा घटित हुआ है। वहां की सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित एक मंजिला इमारत में सुबह 5:20 बजे अचानक आग लग गई। इसमें झुलसने से 3 नाबालिगों सहित कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई।

कोलकाता मामला: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने शुरू किया आमरण अनशन, सरकार पर लगाया आरोप

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में चल रहे जूनियर डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन में नया मोड़ आ गया है।

'बिग बॉस 18' के सेट पर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य, सलमान खान को गीता भेंट कर दिया आशीर्वाद 

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 18वें सीजन का शानदार आगाज होने जा रहा है। धीरे-धीरे शो के प्रतिभागियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस: 'देवरा' की दैनिक कमाई में मामूली बढ़त, जानिए 9वें दिन कितना रहा कारोबार 

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर जैसे दिग्गज सितारों की उम्दा अदाकारी से सजी फिल्म 'देवरा' को सिनेमाघरों में रिलीज का दूसरा सप्ताह चल रहा है और दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं।

नई ऑडी A7 सेडान की टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक 

लग्जरी कार निर्माता ऑडी की बिल्कुल नई A7 सेडान को स्पेन में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह गाड़ी मौजूदा ऑडी A7 स्पोर्टबैक की जगह लेगी और अगले साल वैश्विक स्तर पर दस्तक देगी।

अंतरिक्ष में क्यों नहीं सुनाई देती चिल्लाने पर भी आवाज? यहां जानिए वजह 

पृथ्वी पर हम जितनी तेजी से चिल्लाते हैं उतनी दूर तक आवाज सुनाई देती है, लेकिन अंतरिक्ष में यह प्रक्रिया बिल्कुल अलग होती है।

अमिताभ बच्चन एक दिन में पीते थे 200 सिगरेट, जानिए फिर कैसे छूटी आदत 

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक हैं।

दक्षिण भारत समेत इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, जानिए कब होगी मानसून की विदाई 

देशभर से मानसून की पूरी तरह से विदाई आने वाले 2-3 दिनों के भीतर हो जाएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज (6 अक्टूबर) भी पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार हैं।

नवरात्रि पर गरबा-डांडिया खेलते हुए इन तरीकों से मेकअप करें, आप पर होगी सबकी नजर 

3 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है, जिसका समापन 11 अक्टूबर को होने वाला है। इस 9 दिवसीय पर्व पर मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को पूजा जाता है।

05 Oct 2024


भारत को बड़ा झटका, शिवम दुबे बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार (6 अक्टूबर) से बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू होने वाली 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचाें की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: 90 सीटों पर हुआ मतदान, 64.01 प्रतिशत लोगों ने डाला वोट

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को राज्य की सभी 90 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

दूध से नहाकर आपको मिल सकती है चमकती हुई त्वचा, जानिए ऐसा करने के मुख्य लाभ 

आपने ठंडे या गर्म पानी से तो कई बार नहाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी दूध से स्नान किया है? दूध से नहाना त्वचा की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

एथर 450X और 450 एपेक्स पर मिल रही छूट, उठा सकते हैं कई और फायदे 

एथर एनर्जी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर 450X और 450 एपेक्स के लिए फेस्टिव ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत आप दोनों मॉडल्स पर 25,000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं।

बंगाल का मशहूर नाश्ता है कुमरो फुलर बोरा, जानिए इसकी आसान रेसिपी

पश्चिम बंगाल अपनी स्वादिष्ट मिठाइयों और भोजन के लिए बेहद मशहूर प्रदेश है। यहां पर मिलने वाले रसगुल्ला, चमचम, आलू पोस्तो और बिरयानी जैसे व्यंजनों को लोग चाव से खाते हैं।

एग्जिट पोल: हरियाणा में भाजपा को बड़ा नुकसान, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC को बढ़त

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। हरियाणा में कांग्रेस की जीत के अनुमान लगाए गए हैं तो जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की जीत के आसार हैं।

CNG और iCNG कारों में क्या है अंतर? दोनों में कौनसी खरीदना सही 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोग कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (CNG) से संचालित गाड़ियां खरीदना पसंद करते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: फर्जी वोट को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चाकूबाजी, 3 घायल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को सभी 90 सीटों पर मतदान हुआ।

नागार्जुन अक्किनेनी के खिलाफ शिकायत दर्ज, अवैध भूमि अतिक्रमण से जुड़ा है मामला 

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने तेलंगाना सरकार में पर्यावरण मंत्री का पद संभाल रही कोंडा सुरेखा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वजह ये कि कोंडा ने नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और उनकी पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु के तलाक को लेकर विवादित बयानबाजी की थी।

हुंडई ला रही क्रेटा का नया एडिशन, जल्द हो सकता है लॉन्च 

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता हुंडई मोटर कंपनी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नए-नए मॉडल आने के बाद अपनी क्रेटा का नया एडिशन लाने की तैयारी कर रही है।

शिमला: संजौली में मस्जिद की 3 अवैध मंजिलें गिराई जाएंगी, नगर निगम कोर्ट ने दी अनुमति

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद मामले में शनिवार को नगर निगम कोर्ट में सुनवाई हुई।

#NewsBytesExplainer: विदेश मंत्री एस जयशंकर का पाकिस्तान दौरा कितना अहम है? 

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे।

एमिरेट्स ने अपनी सभी उड़ानों में पेजर और वॉकी-टॉकी पर प्रतिबंध लगाया, जानिए कारण

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एयरलाइन कंपनी एमिरेट्स ने शनिवार को यात्रियों के लिए बड़ी एडवाइजरी जारी की है।

साउथ की इन शानदार हॉरर फिल्मों का हिंदी में उठाएं लुत्फ, उड़ जाएगी रातों की नींद 

हॉरर फिल्मों को लेकर कुछ लोगों के बीच एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। डरावनी फिल्मों के शौकीनों के लिए आज हम लेकर आए हैं दक्षिण भारतीय सिनेमा की कुछ ऐसी फिल्में, जिन्हें देख हलक से पानी नहीं उतरेगा।

भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल का किया सफल परीक्षण, बढ़ेगी सेना की ताकत 

भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली (VSHORADS) के तीन सफल परीक्षण किए।

नवरात्रि के दौरान ही खुलते हैं मां दुर्गा के ये 2 मंदिर, दर्शन करने जरूर जाएं

नवरात्रि का त्योहार दुर्गा माता के 9 रूपों को समर्पित पर्व है, जो हिंदी धर्म में विशेष मान्यता रखता है। इस दौरान भक्त माता रानी की पूजा करते हैं और उनके भजन गाते हैं।

1,000 जवान 40 किलोमीटर पैदल चले, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने कैसे मार गिराए 31 नक्सली?

4 अक्टूबर को नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया।

BMW M4 CS भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत 

BMW ने भारतीय बाजार में अपनी M4 CS (कॉम्पीटिशन स्पोर्ट) लॉन्च की है और यह भारत में आने वाला कंपनी का पहला CS मॉडल है।

बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट, इंग्लैंड की टीम का हुआ ऐलान 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 7 अक्टूबर से मुल्तान में 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है।

यासीन मलिक ने UAPA न्यायाधिकरण ने दाखिल हलफनामे में कहा- 30 साल पहले छोड़ दिए हथियार

जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट-यासीन (JKLF-Y) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) न्यायाधिकरण में हलफनामा दाखिल किया है।

BMW ने इस साल अब तक की रिकॉर्ड बिक्री, जानिए कितनी गाड़ियां बेची 

लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारतीय बाजार में इस साल अब तक रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है और कंपनी ने इसे अब तक का सबसे अच्छा साल बताया है।

शनाया कपूर इस फिल्म से रख रहीं बॉलीवुड में कदम, विक्रांत मैसी के साथ जमेगी जोड़ी

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की, लेकिन वह अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं, वहीं हीरोइन बनने से पहले ही उनकी अच्छी-खसी फैन फॉलोइंग है।

पाकिस्तान की यात्रा को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- नहीं होगी कोई द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने काे तैयार है।

स्मार्टफोन की स्क्रीन साफ करते समय किन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए?

स्मार्टफोन की स्क्रीन पर रोजाना उंगलियों के निशान, धूल और गंदगी जमा होती है, जिससे विजिबिलिटी घट सकती है और उस पर बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं।

इंडिगो का बुकिंग सिस्टम तकनीकी खामी के चलते हुआ धीमा, हवाई अड्‌डों पर यात्रियों की कतार 

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं शनिवार को तकनीकी खामी के चलते खासी प्रभावित हुई हैं।

ईरानी कप 2024: मुंबई ने 15वीं बार जीती ट्रॉफी, शेष भारत के खिलाफ मुकाबला रहा ड्रॉ

ईरानी कप 2024 का खिताब मुंबई क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया है। शेष भारत के खिलाफ यह मुकाबला ड्रॉ रहा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर मुंबई को जीत मिल गई।

ईरानी कप 2024: तनुश कोटियन ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक, जानिए आंकड़े 

ईरानी कप 2024 में मुंबई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज तनुश कोटियन ने शानदार शतकीय पारी (114) खेली है।

नवरात्रि: व्रत में भी खाए जा सकते हैं मोमो, जानिए उपवास वाले साबूदाना मोमो की रेसिपी

नवरात्रि मां दुर्गा को समर्पित 9 दिवसीय त्योहार है, जिस दौरान उनके 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस पर्व पर लोग माता रानी की पूजा करते हैं और व्रत रखकर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।

जीप और सिट्रॉन की गाड़ियों के लिए फेस्टिव केयर ऑफर शुरू, जानिए क्या मिलेगा फायदा 

स्टेलेंटिस इंडिया ने त्योहारी सीजन के लिए सिट्रॉन और जीप ब्रांड के मौजूदा ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर पेश किया है। इसके तहत खास सर्विसेज, छूट और आफ्टर सेल्स एंड सर्विसेज पर फायदा दिया जा रहा है।

इजरायल को पहले ईरान की परमाणु सुविधाओं पर करना चाहिए हमला- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका की पूर्व राष्ट्रपति और चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के हालिया मिसाइल हमले के जवाब में इजरायल को सबसे पहले उसकी परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाना चाहिए।

अमेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन एनकाउंटर में जख्मी, पूछताछ में किए कई खुलासे

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

रणवीर सिंह 19 साल की सारा अर्जुन से करेंगे रोमांस, लोग बोले- दिमाग तो ठीक है?

रणवीर सिंह आने वाले दिनों में कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। आदित्य धर की अगली फिल्म में भी वह मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं और उनकी इस फिल्म की राह दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 7 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स होंगे और पाकिस्तान की कमान शान मसूद संभालेंगे।

किआ EV9 बनाम BMW iX: दोनों से कौनसी है पैसा वसूल इलेक्ट्रिक SUV? 

दक्षिण कोरियाई कंपनी किआ मोटर्स ने पिछले दिनों अपनी इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप SUV EV9 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे केवल GT-लाइन ट्रिम में पेश किया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: HJP उम्मीदवार बलराज कुंडू के साथ बूथ पर मारपीट

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। आम से लेकर खास तक, सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

महिंद्रा थार रॉक्स ने बुकिंग में बनाया नया कीर्तिमान, जानिए कितनी बुक हुई 

महिंद्रा एंड महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई थार रॉक्स ने बुकिंग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गाड़ी ने महज एक घंटे के भीतर 1.76 लाख से अधिक बुकिंग हासिल की है।

सड़क पर रहने वाले जानवरों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेगा उनका प्यार 

हम सभी के घरों के बाहर कई सारे कुत्ते या बिल्लियां रहती हैं। सड़क पर रहने वाले इन जानवरों का जीवन कई तरह की कठिनाइयों से भरा हुआ होता है।

फेसबुक के व्यक्तिगत अकाउंट को बनाना है बिजनेस अकाउंट? यह है आसान तरीका

फेसबुक के अपने व्यक्तिगत प्रोफाइल को किसी बिजनेस अकाउंट में बदल करके आप आसानी से अपने व्यवसाय की लोकप्रियता बढ़ा सकते हैं।

पश्चिम बंगाल: नहर में मिला नाबालिग का शव, परिजनों ने लगाया बलात्कार और हत्या का आरोप

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कृपाखली गांव में एक नहर के किनारे चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ीं, संसदीय समिति ने तलब किया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी खर्च पर निगरानी रखने वाली संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने बुच को 24 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है।

ईरानी कप 2024: सारांश जैन ने मुंबई के खिलाफ झटका 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े 

ईरानी कप 2024 में मुंबई क्रिकेट टीम और शेष भारत के बीच मुकाबला खेला गया।

फिल्मों में इन सितारों ने निभाए 3 अलग-अलग किरदार, प्रियंका चाेपड़ा के पास ये खास रिकॉर्ड

बीते दिन खबर आई कि कंगना रनौत फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' लेकर आ रही हैं और इस फिल्म में वह 1 या 2 नहीं, बल्कि 3 अलग-अलग किरदार निभाने वाली हैं। कंगना अपने लंबे एक्टिंग करियर में पहली बार पर्दे पर ट्रिपल रोल करती दिखेंगी। यह खबर आने के बाद से ही उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: जुलाना में भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी से धक्का-मुक्की

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को सभी 90 सीटों पर मतदान चल रहा है। सुबह 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

कैंसर पीडित व्यक्ति ने ड्रोन से आसमान में बनाए सबसे ज्यादा इमोजी, कायम किया विश्व रिकॉर्ड 

ड्रोन छोटे आकार के उड़ने वाले रोबोट होते हैं, जिन्हें दूर से नियंत्रित किया जाता है। इस मानवरहित हवाई वाहन (UAV) में दिलचस्पी रखने वाले एक व्यक्ति ने इसके जरिए एक नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला है।

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट की शुरू हुई डिलीवरी, जानिए फीचर्स और कीमत 

निसान ने 4 अक्टूबर को अपनी मैग्नाइट फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। एक दिन बाद ही आज (5 अक्टूबर) से इस गाड़ी की डिलीवरी शुरू कर दी गई है।

भारत बनाम बांग्लादेश: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े 

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होने वाला है।

मारुति कारों पर 55,000 रुपये तक की छूट, जानिए किस मॉडल पर कितना मिलेगा

कार निर्माता कंपनियां त्योहारी सीजन में खरीदारी को भुनाने के लिए आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं।

मुंबई में अजीत पवार गुट के NCP नेता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले अजीत पंवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को बड़ा झटका लगा है।

हुंडई वेन्यू से लेकर एक्सटर पर मिल रही छूट, जानिए कितना मिलेगा फायदा 

हुंडई मोटर कंपनी ने त्योहारी सीजन के दौरान अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए 'हुंडई सुपर डिलाइट डेज' ऑफर की घोषणा की है।

'देवरा' धीमी रफ्तार से बढ़ रही आगे, 8वें दिन बस इतनी कमाई कर पाई फिल्म

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म ने भले ही अपनी आधी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है, लेकिन इसकी कमाई में पहने दिन से ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

अलग-अलग महीने में दिन छोटे और बड़े क्यों होते हैं? जानिए इसके पीछे की वजह 

अक्टूबर से सूरज जल्दी ढलने लगता है, और ठंड बढ़ने के साथ दिन की लंबाई कम होती है, जबकि रातें लंबी होने लगती हैं।

नवरात्रि पर व्रत करते समय बनाकर खाएं ये 5 अनोखे व्यंजन, बेहद आसान है इनकी रेसिपी

नवरात्रि के आगमन से चारों तरफ दुर्गा माता के भजन सुनाई देते हैं और लोग उनकी भक्ति में लीन नजर आते हैं। इस पावन त्योहार पर कई भक्त उपवास रखते हैं और फलाहार भोजन का ही सेवन करते हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले भारतीय गेंदबाजों पर एक नजर 

टी-20 क्रिकेट ऐसा प्रारूप है, जिसमें पहली गेंद से ही बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हैं। ऐसे में गेंदबाजों को संभलने का मौका बहुत कम ही मिलता है।

मानसून की विदाई के बाद फिर होने लगा गर्मी का अहसास, जानिए कब तक मिलेगी राहत 

मानसून की विदाई के बाद अब तापमान में बढ़ाेतरी से गर्मी सताने लगी है। अधिकांश इलाकों में तापमान 37 डिग्री के पार जा चुका है।

सलमान खान 'किक 2' ही नहीं, इन फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाका

सलमान खान बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। फिल्म पर्दे पर आती नहीं कि पहले ही प्रशंसक उसे ब्लॉकबस्टर बना देते हैं।

नवरात्रि के दौरान ऊर्जावान और तरोताजा रहने के लिए पियें ये 5 पेय पदार्थ

नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है, जो मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को समर्पित होता है। इस त्योहार पर लोग माता रानी की पूजा करते हैं और उन्हें तरह-तरह के भोग अर्पित करते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: सभी 90 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49 प्रतिशत वोट डले

हरियाणा में आज विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। राज्य की सभी 90 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं, जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 7 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स होंगे और पाकिस्तान की कमान शान मसूद संभालेंगे।

बच्चों को रचनात्मक बनाने के लिए अपनाएं ये 5 सरल और प्रभावी तरीके 

बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना एक अहम कार्य है।