NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / बच्चे को 2 साल से आ रही थी दुर्गंध, जांच के दौरान नाक से निकला पेच 
    अगली खबर
    बच्चे को 2 साल से आ रही थी दुर्गंध, जांच के दौरान नाक से निकला पेच 
    2 साल से बच्चे की नाक में फंसा था पेच

    बच्चे को 2 साल से आ रही थी दुर्गंध, जांच के दौरान नाक से निकला पेच 

    लेखन सयाली
    Oct 06, 2024
    11:43 am

    क्या है खबर?

    छोटे बच्चे अक्सर खेल-खेल में अजीबो-गरीब चीजों को मुंह या नाक में डाल लेते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है।

    ऐसा ही कुछ चीन के एक 7 वर्षीय बच्चे के साथ हुआ। इस बच्चे का नाम जियाओजुओ है, जो चीन के हेनान प्रांत में रहता है।

    उसे 2 साल से लगातार एक अजीब सी दुर्गंध आया करती थी। हालांकि, जांच से सामने आया कि उसकी नाक में एक पेच फंसा हुआ था।

    मामला

    माता-पिता नहीं समझ पा रहे थे बच्चे की परेशानी

    जियाओजुओ 2 साल से रोजाना अपने माता-पिता से शिकायत करता था कि उसे लगातार बदबू आती रहती है। हालांकि, उसके माता-पिता ऐसा होने का कारण ढूंढ पाने में असफल हो रहे थे।

    बच्चा उन्हें ये नहीं समझा पाता था कि वह दुर्गंध किस प्रकार की है और उन्हें लगता था कि वह खेल-खेल में बातें बना रहा है।

    हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से जियाओजुओ की शिकायत बढ़ने लगी थी और वह बेहद परेशान भी रहने लगा था।

    जांच

    जियाओजुओ की नाक में डॉक्टर को दिखा काले रंग का पदार्थ

    जियाओजुओ के बार-बार शिकायत करने पर उसके माता-पिता चिंतित हो गए और उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बच्चे की नाक की जांच की तो उन्हें एक काले रंग का पदार्थ दिखाई दिया।

    इसके बाद उन्होंने जियाओजुओ के सिर का CT स्कैन भी किया, जिसके जरिए साफ हो गया कि उसकी नाक में कुछ फंसा हुआ है।

    हालांकि, शुरूआती जांच में डॉक्टर यह पता लगाने में विफल हो रहे थे कि नाक में फंसी वस्तु आखिर है क्या।

    ऑपरेशन

    बच्चे की नाक का किया गया था ऑपरेशन

    बच्चे की नाक में फंसी रहस्यमय वस्तु उसकी नाक गुहा में इतनी ऊपर तक पहुंच गई थी कि उसे निकालना बेहद मुश्किल हो गया था।

    डॉक्टरों को चिंता थी कि उसे बाहर निकालने का प्रयास करते समय जियाओजुओ को गंभीर चोट आ सकती थी। इस वस्तु के कारण बच्चे की नाक में संक्रमण भी फैल रहा था, जिसके कारण मवाद जमने लगा था।

    बच्चे के माता-पिता से इजाजत लेने के बाद डॉक्टर ने उसकी नाक का ऑपरेशन किया।

    खुलासा

    बच्चे की नाक में फंसा था धातु का पेच

    जियाओजुओ की नाक का ऑपरेशन करके डॉक्टर ने उस रहस्यमय वस्तु को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया।

    हालांकि, उस वस्तु पर 2 सालों से जमा हुआ मवाद और नाक लगी हुई थी, जिस कारण तुरंत उसकी पहचान नहीं की जा सकी थी।

    जब वस्तु को अच्छी तरह से साफ किया गया तो पता चला कि वह धातु का एक पेच था। ऑपरेशन होने के बाद अब जियाओजुओ का स्वास्थ्य ठीक है और उसे दुर्गंध आना भी बंद हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: दिग्वेश राठी को अभिषेक से भिड़ना पड़ा महंगा, एक मैच के लिए हुए निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग
    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल

    चीन समाचार

    माउंट एवरेस्ट पर सेल्फी के लिए पर्यटकों में झगड़ा, चले लात-घूंसे माउंट एवरेस्ट
    'कटोरे को आंसुओं से भरो', टीवी देखने पर बच्ची को पिता ने दे डाली कठोर सजा अजब-गजब खबरें
    चीन: कंपनी ने कर्मचारी को इस्तीफा देने के लिए 4 दिनों तक कमरे में बंद रखा अजब-गजब खबरें
    चीन में पवन और सौर ऊर्जा पर दोगुनी रफ्तार से काम, दुनिया को पछाड़ने की तैयारी सौर ऊर्जा

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका की यह महिला 7 गुड़िया को कराती है स्तनपान, बच्चों की तरह रखती है ध्यान अमेरिका
    मृतकों के साथ खाने से लेकर जहरीली मछली खाने तक, दुनियाभर में खाने की विचित्र परंपराएं खान-पान
    चीन: दुकान ने वॉशिंग-मशीनों की गलत कीमत लगाई, 20 मिनट में हुआ 35 करोड़ का नुकसान चीन समाचार
    गुरुग्राम: ऑटो ड्राइवर ने महिला को लौटाया उसका कीमती सामानों से भरा खोया हुआ बैग हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025