LOADING...

इजरायल: खबरें

16 Apr 2026
लेबनान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- इजरायल और लेबनान 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हुए

इजरायल और लेबनान में 10 दिन का युद्धविराम हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया है। यह युद्धविराम भारतीय समयानुसार शुक्रवार की रात 2:30 बजे से शुरू होगा।

16 Apr 2026
फिलिस्तीन

गाजा में युद्धविराम के बाद पहली बार अमेरिका और हमास के बीच बातचीत

फिलिस्तीन के गाजा में इजरायल के साथ सशस्त्र समूह हमास का युद्धविराम होने के बाद पहली बार अमेरिका और हमास के बीच बातचीत हुई है।

16 Apr 2026
ईरान

पाकिस्तान-ईरान के बीच आज अहम बैठक, युद्धविराम और दूसरे दौर की वार्ता पर होगी चर्चा  

ईरान और अमेरिका में एक ओर तनाव बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी ओर कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर बीती रात ईरान पहुंचे हैं। वे युद्धविराम और दूसरे दौर की वार्ता को लेकर अमेरिका का संदेश लेकर तेहरान गए हैं।

इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद शुरू होगी शांति वार्ता, ट्रंप का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ऐलान किया कि इजरायल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक बातचीत शुरू होने जा रही है, जिसमें दशकों बाद दोनों देश वार्ता की मेज पर आमने-सामने होंगे।

15 Apr 2026
ईरान

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- युद्ध और अस्थिरता नहीं चाहते, लेकिन घुटने भी नहीं टेकेंगे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने बुधवार को अमेरिका-इजरायल के साथ हुए संघर्ष को लेकर कहा कि इस्लामिक गणराज्य युद्ध अस्थिरता नहीं चाहता है, लेकिन युद्ध के हालात में कोई शक्ति उनको घुटने टेकने पर भी मजबूर नहीं कर सकती।

15 Apr 2026
अमेरिका

पाकिस्तान की युद्धविराम 45 दिन बढ़ाने की मांग, अमेरिका ने बातचीत के लिए 2 शर्तें रखीं

अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की वार्ता की योजना बन रही है। हालांकि, इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने 2 शर्तें रखी हैं।

12 Apr 2026
युगांडा

'सबसे खूबसूरत महिला और 9,000 करोड़ रुपये', युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

अफ्रीकी देश युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्की के सामने 2 अजीबोगरीब मांगे रख दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में तुर्की से एक अरब डॉलर (करीब 9,300 करोड़ रुपये) और सबसे खूबसूरत महिला को देने की बात कही है। मुहूजी का कहना है कि इस महिला को वे अपनी पत्नी बनाएंगे।

10 Apr 2026
ईरान

क्या सफल होगी ईरान-अमेरिका वार्ता? परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइल और होर्मुज समेत इन मुद्दों पर मतभेद

युद्ध शुरू होने के बाद ईरान और अमेरिका कल पहली बार सीधी वार्ता करने जा रहे हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने जा रही इस बैठक से पहले कई तरह की अनिश्चितताओं ने वार्ता के नतीजों को लेकर संशय की स्थिति पैदा कर दी है।

10 Apr 2026
लेबनान

लेबनान और इजरायल के बीच अगले हफ्ते शांति वार्ता, अमेरिका करेगा मेजबानी

पश्चिम एशिया संकट के बीच लगातार बैठकों के दौर जारी हैं। एक तरफ इस्लामाबाद में कल ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता होने जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ अगले हफ्ते अमेरिका में लेबनान और इजरायल के बीच भी अहम बैठक हो रही है।

10 Apr 2026
अमेरिका

ईरान ने अमेरिका से बातचीत से इनकार किया, कहा- लेबनान में हमले रुकने तक समझौता नहीं

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कल होने जा रही अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता को लेकर संशय की स्थिति है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को 'बुरा और कैंसर' जैसा बताया, नेतन्याहू का पलटवार

पाकिस्तान के इस्लमाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू होने से पहले इजरायल और पाकिस्तान के बीच राजनयिक तनाव पैदा हो गया है।

09 Apr 2026
अमेरिका

लेबनान पर इजरायली हमलों से भड़का ईरान, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- हमारी उंगली ट्रिगर पर रहेगी

अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्तों के युद्धविराम सहमति के बाद भी इजरायल लेबनान पर हमला जारी रखे है, जिससे ईरान बुरी तरह भड़क गया है।

इजरायली सेना का दावा- हवाई हमले में हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम के भतीजे की मौत

इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत पर रात भर किए हमले में ईरान समर्थित लेबनानी समूह हिज़्बुल्लाह के नेता नईम कासिम के भतीजे को मार गिराया है।

09 Apr 2026
लेबनान

इजरायली हमलों से लेबनान में एक ही दिन में 254 की मौत, राष्ट्रीय शोक घोषित

ईरान और अमेरिका के बीच हुए युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता गहराती जा रही है। इजराइली सेना ने लेबनान में बीते दिन सैकड़ों मिसाइलें दागीं, जिसमें 254 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कम से कम 1,165 लोग घायल हुए हैं।

09 Apr 2026
ईरान

इजरायल के राजदूत ने पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए

अमेरिका और ईरान के बीच हुए 2 हफ्तों के युद्धविराम समझौते में मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने संदेह जताया है।

08 Apr 2026
अमेरिका

युद्धविराम को लेकर ईरान-अमेरिका दोनों कर रहे 'जीत' के दावे, किसे-क्या हासिल हुआ?

अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के लिए युद्धविराम लागू हो गया है। दोनों ही पक्ष इसे अपनी-अपनी जीत के तौर पर पेश कर रहे हैं।

#NewsBytesExplainer: ईरान के साथ युद्ध विराम, लेकिन लेबनान पर क्यों जारी हैं इजरायल के हमले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 2 हफ्ते के युद्धविराम का ऐलान किया है। इजरायल ने कहा कि वह भी इस युद्धविराम फैसले में शामिल है और ईरान पर हमले नहीं करेगा। हालांकि, इजरायल ने ये भी कहा कि युद्धविराम समझौते में लेबनान पर हमले रोकना शामिल नहीं है।

क्या पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को अमेरिका बता रहा सोशल मीडिया पर क्या लिखना है? पोस्ट वायरल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध को अगले 2 हफ्तों के लिए रोक दिया है।

08 Apr 2026
अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने किया युद्धविराम का ऐलान, बोले- ईरान पर 2 हफ्ते तक नहीं होंगे हमले

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि ईरान पर होने वाले हमले और बमबारी को फिलहाल 2 हफ्तों के लिए रोक दिया गया है।

07 Apr 2026
तुर्की

तुर्की के इस्तांबुल में इजरायल दूतावास के पास गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

तुर्की के इस्तांबुल में मंगलवार को इजरायली वाणिज्य दूतावास की इमारत के पास गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें 3 हथियारबंद लोग मारे गए हैं।

07 Apr 2026
अमेरिका

ईरान के अल्बोर्ज प्रांत पर अमेरिकी-इजराइली हमलों में 18 लोग मारे गए, 24 घायल

पश्चिमी एशिया में संघर्ष तेज हो गया है। मंगलवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के अल्बोर्ज प्रांत के रिहायशी इलाकों पर भारी बमबारी की है।

07 Apr 2026
ईरान

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, इस शहर में इलाज जारी

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा दावा सामने आया है।

07 Apr 2026
ईरान

इजरायल की ईरान को बड़ी चेतावनी, अगले 12 घंटे तक ट्रेन और ट्रैक से दूर रहें

इजरायल ने ईरान के लोगों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। उसने बड़े हमले की संभावना जताते हुए सभी लोगों से अगले 12 घंटे में रेलवे ट्रेन से दूर रहने की अपील की है।

06 Apr 2026
अमेरिका

ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर अमेरिका-इजरायल का हमला, एक दिन में 25 मरे

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर सोमवार को अपना घातक हमला जारी रखा। ईरान ने भी इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

06 Apr 2026
अमेरिका

अमेरिका और इजरायल के हमले में IRGC के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी मारे गए

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत हो गई है। यह पुष्टि IRGC ने सोमवार को की।

06 Apr 2026
ईरान

ईरान ने इजरायल के हाइफा में 10 ठिकानों पर कई मिसाइल दागे, इमारत में दबे लोग

ईरान ने सोमवार तड़के इजरायल के हाइफा शहर में कम से कम 10 से अधिक स्थानों पर हमले मिसाइल हमले किए हैं। इससे एक दिन पहले भी ईरान ने हाइफा पर मिसाइल दागी थी।

ट्रंप के 48 घंटे की समयसीमा पर ईरान बोला- बेबस होकर धमकी दी; जानें ताजा घटनाक्रम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और समझौते के लिए ईरान को 48 घंटे की समयसीमा पर ईरान का जवाब आया है। ईरान ने इस अल्टीमेटम को ठुकराते हुए कहा कि ट्रंप बेबस और घबराकर धमकियां दे रहे हैं।

03 Apr 2026
रेसिपी

नाश्ते के लिए एक पौष्टिक व्यंजन है वीगन शाकशुका, जानिए इसे बनाने का तरीका

शाकशुका एक ऐसा व्यंजन है, जो इजरायल में बहुत लोकप्रिय है। यह टमाटर, प्याज और मिर्च से बनाया जाता है। आम तौर पर इसमें अंडो का इस्तेमाल होता है, जो इसकी मुख्य सामग्री होते हैं।

03 Apr 2026
ईरान

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, चीनी मुद्रा में होगा लेन-देन- रिपोर्ट

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित तरीके से निकालने के बदले में टोल वसूलने की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जहाजों से चीन की मुद्रा युआन या क्रिप्टोकरेंसी में 2 मिलियन डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) तक वसूले जा सकते हैं।

01 Apr 2026
ईरान

इजरायल ने ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर हमला किया, कई लोगों की मौत

पश्चिमी एशिया में संघर्ष रिहायशी इलाकों के बाद धार्मिक स्थलों तक पहुंच गया है। अब इजरायल ने ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है।

खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप और ईरान के बयानों से मिल रहे ये संकेत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका कुछ ही हफ्तों में ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान खत्म कर सकता है। दूसरी ओर, ईरान ने भी कुछ शर्तों के साथ युद्ध खत्म करने की इच्छा जताई है।

01 Apr 2026
नई दिल्ली

जेट फ्यूल की कीमत पहली बार 2 लाख रुपये के पार, एयरलाइंस पर बढ़ा खर्च संकट

भारत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई हैं।

31 Mar 2026
अमेरिका

अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर पर बंकर बस्टर बमों से क्यों किया हमला?

अमेरिका ने मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान के इस्फहान शहर में स्थित एक बड़े गोला-बारूद डिपो पर 2,000 पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है।

31 Mar 2026
ईरान

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलने वाले जहाजों पर टोल की मंजूरी दी, इतना लगेगा शुल्क

ईरान की संसद की सुरक्षा समिति ने होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नई प्रबंधन योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब जहाजों पर शुल्क लगाया जाएगा।

ईरान का संवर्धित यूरेनियम जब्त करने के लिए जमीनी अभियान शुरू कर सकते हैं ट्रंप- रिपोर्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से 450 किलोग्राम समृद्ध यूरेनियम निकालने के लिए जमीनी अभियान शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

29 Mar 2026
ईरान

ईरान युद्ध का एक महीना: 3,300 की मौत, 10 लाख विस्थापित; आकंड़ों में जानें भयावहता

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को शुरू हुए एक महीना हो गया है। युद्ध के चलते पश्चिम एशिया अराजकता और हिंसा की चपेट में है और कच्चे तेल की कीमतों का असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है।

29 Mar 2026
अमेरिका

ईरान में जमीनी अभियान की तैयारी में अमेरिका, 3,500 सैनिक पश्चिम एशिया पहुंचे

अमेरिका ईरान में अब जमीनी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बीते दिन 3,500 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया पहुंच चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- मोजतबा खामेनेई या तो मर चुके या हैं घायल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई या तो मर चुके हैं या उनकी हालत बेहद खराब है।

28 Mar 2026
ईरान

पश्चिम एशिया संघर्ष में शामिल हुए यमन के हूथी विद्रोही, इजरायल पर दागी मिसाइल

ईरान समर्थित यमन के हूथी विद्रोहियों ने पश्चिम एशिया संघर्ष में कदम रख दिया है।

27 Mar 2026
ईरान

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमला न करने का निर्णय 10 दिन और बढ़ाया

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के समाप्त होने की ओर से एक कदम और बढ़ाया गया है।

ईरान युद्ध के बीच सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी

ईरान युद्ध के बीच आज केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज टैक्स में बड़ी कटौती की है।

26 Mar 2026
ईरान

इजरायल का दावा- ईरानी IRGC नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी की हमले में मौत

ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल ने दावा किया है कि उसने गुरुवार को बंदर अब्बास में हुए हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी मारे गए हैं।