NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / एग्जिट पोल: हरियाणा में भाजपा को बड़ा नुकसान, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC को बढ़त
    अगली खबर
    एग्जिट पोल: हरियाणा में भाजपा को बड़ा नुकसान, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC को बढ़त
    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं

    एग्जिट पोल: हरियाणा में भाजपा को बड़ा नुकसान, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC को बढ़त

    लेखन आबिद खान
    Oct 05, 2024
    08:04 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। हरियाणा में कांग्रेस की जीत के अनुमान लगाए गए हैं तो जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की जीत के आसार हैं।

    हरियाणा में कांग्रेस को 49-55 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है, जबकि भाजपा को 26-32 सीटें मिलने की उम्मीद है।

    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन को 40 से 48 जबकि भाजपा को 27-32 सीटें मिलने का अनुमान है।

    हरियाणा

    हरियाणा को लेकर क्या हैं अनुमान?

    रिपब्लिक टीवी-पी मार्क सर्वे में हरियाणा में भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस को 55 से 62 और अन्य को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

    भास्कर रिपोर्टर्स पोल में भी हरियाणा में कांग्रेस की वापसी के अनुमान लगाए गए हैं। यहां कांग्रेस को 44-54 और भाजपा को 19-29 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

    इंडिया टुडे- C वोटर में कांग्रेस को 50-58, भाजपा को 20-28 और अन्य को 10-14 सीटें मिलने का अनुमान है।

    हरियाणा में भाजपा

    हरियाणा में भाजपा को बड़े नुकसान के आसार

    ज्यादातर एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा की सरकार की वापसी मुश्किल होती दिखाई दे रही है।

    टाइम्स नाउ सर्वे में भाजपा को यहां 22 से 32, न्यूज-24 चाणक्य सर्वे में 19 से 29, रिपब्लिक टीवी-पी मार्क सर्वे में 18 से 24 और NDTV पोल ऑफ पोल्स में 24 सीटें मिलने का अनुमान है।

    हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। ऐसे में 10 साल के शासन के बाद यहां से भाजपा की वापसी होती दिखाई दे रही है।

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन आगे

    भास्कर रिपोर्टर्स पोल में जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 20-25, कांग्रेस-NC को 35-40, PDP को 4-7 और अन्य को 12-16 सीटें मिलने की संभावना है।

    पीपुल्स पल्स में भाजपा को 23-27, कांग्रेस-NC को 46-50, PDP को 7-11 और अन्य को 4-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

    इंडिया टुडे-C वोटर के पोल में जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 27-32, जबकि NC-कांग्रेस गठबंधन को 40-48 और PDP को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान है।

    जम्मू-कश्मीर में भाजपा

    जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाने के भाजपा को कितना फायदा हुआ?

    जम्मू-कश्मीर में भी बहुमत का आंकड़ा 46 है।

    यहां मैट्रिज पोल में भाजपा को 25, ABP-C वोटर में 27-32, मनी कंट्रोल में 26, न्यूज 24-चाणक्य में 23 से 27 जीतने का अनुमान है।

    पिछले चुनावों में भाजपा को 25 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि, उसके बाद से परिसीमन के बाद यहां सीटों की संख्या में बदलाव हुआ था। अगर एग्जिट पोल के नतीजे सच होते हैं तो अनुच्छेद 370 हटाने के बावजूद भाजपा के लिए ये झटके जैसा है।

    मतदान

    हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक साथ हुआ मतदान

    हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आज मतदान हुआ था। शाम 5 बजे तक 61.00 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

    यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही था, लेकिन अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) भी दमखम दिखा रही थी।

    चुनावों में जननायक जनता पार्टी (JJP) ने आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

    बहुजन समाज पार्टी (BSP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) भी गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में डाले गए थे वोट 

    जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण में 18 सितंबर को 24, दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर वोट डाले गए थे।

    2019 में अनुच्छेद 370 हटने और परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में ये पहला चुनाव था।

    यहां आखिरी चुनाव 2014 में हुए थे। तब किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। बाद में भाजपा ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के साथ सरकार बनाई थी।

    एग्जिट पोल 

    क्या होते हैं एग्जिट पोल?

    एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है, जो मतदान के दिन किया जाता है। इसमें वोट डालकर आ रहे मतदाता से जानने की कोशिश की जाती है कि उसने किस पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है।

    मतदाताओं से कई सवाल पूछे जाते हैं। ये सर्वे अधिकतर निजी एजेंसियों द्वारा किए जाते हैं, न कि किसी सरकारी संस्था द्वारा। इसे आखिरी चरण के मतदान के बाद ही जारी किया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जम्मू-कश्मीर
    जम्मू
    कश्मीर
    हरियाणा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद वापस ली विधानसभा
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की भाजपा समाचार
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सूची से बवाल, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन भाजपा समाचार
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच हुआ सीटों का बंटवारा कांग्रेस समाचार

    जम्मू

    जम्मू हवाई अड्डे पर हुए धमाकों को पुलिस प्रमुख ने बताया आतंकी हमला पठानकोट
    जम्मू: बीती रात तीन जगहों पर नजर आए ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर भारतीय सेना
    सरकार ने जारी किया नई ड्रोन नीति का ड्राफ्ट, 5 अगस्त तक मांगे सुझाव नरेंद्र मोदी
    जम्मू: गुरुवार को सैन्य ठिकानों के पास उड़ते दिखे चार ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी श्रीनगर

    कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: शख्स ने महिला की हत्या कर किए शव के कई टुकड़े, अलग-अलग जगह दफनाया जम्मू-कश्मीर
    'वेलकम टू कश्मीर': बॉलीवुड की पहली कश्मीरी निर्मित फिल्म का श्रीनगर में जलवा बॉलीवुड समाचार
    पहलवानों को गोली मारने की धमकी देने वाले सेवानिवृत्त IPS के खिलाफ हुई थी जांच गृह मंत्रालय
    कश्मीर के इन 5 स्वादिष्ट व्यंजनों को घर पर बनाकर खाएं, आसान है इनकी रेसिपी  रेसिपी

    हरियाणा

    हरियाणा भाजपा में विद्रोह; सूची आने के बाद इस्तीफों की झड़ी, विधायक-पूर्व मंत्रियों ने छोड़ी पार्टी भाजपा समाचार
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने थामा कांग्रेस का हाथ बजरंग पूनिया
    विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर साक्षी मलिक बोलीं- मेरे पास भी ऑफर था विनेश फोगाट
    विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का साथ कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद होगा? विनेश फोगाट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025