NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'शेरशाह' से लेकर 'राब्ता' तक, आलिया भट्ट ठुकरा चुकी हैं इन फिल्मों के प्रस्ताव 
    अगली खबर
    'शेरशाह' से लेकर 'राब्ता' तक, आलिया भट्ट ठुकरा चुकी हैं इन फिल्मों के प्रस्ताव 
    आलिया भट्ट ठुकरा चुकी हैं इन फिल्मों के प्रस्ताव (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

    'शेरशाह' से लेकर 'राब्ता' तक, आलिया भट्ट ठुकरा चुकी हैं इन फिल्मों के प्रस्ताव 

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Oct 06, 2024
    01:31 pm

    क्या है खबर?

    आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया।

    वह भले ही फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हों, लेकिन कोई शक नहीं कि आलिया अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं।

    आलिया ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन कुछ बड़ी बजट की फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्हें ठुकराने में उन्होंने एक मिनट की देरी नहीं की।

    #1 और #2

    'राब्ता' और 'गोलमाल अगेन'

    सूची में सबसे पहला नाम सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की फिल्म 'राब्ता' (2017) का है।

    कृति से पहले यह फिल्म आलिया को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने आखिरी मौके पर इस फिल्म से किनारा कर लिया। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    'गोलमाल अगेन' (2017) के लिए भी आलिया को चुना गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए हामी नहीं भरी।

    बाद में यह किरदार परिणीति चोपड़ा को मिला। फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    #3 और #4

    'साहो' और 'ठग्स ऑफ हिंदूस्तान'

    सूची में तीसरा नाम प्रभास की फिल्म 'साहो' (2019) का है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी आलिया के साथ बनने वाली थी, लेकिन अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है।

    इसके अलावा आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदूस्तान' (2018) में फातिम सना शेख का किरदार भी पहले आलिया को मिला था, लेकिन कहा जाता है कि उन्हें फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई।

    यह दोनों फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं।

    #5 और #6

    'नीरजा' और 'शेरशाह' 

    'नीरजा' (2016) में सोनम कपूर नजर आई थीं, लेकिन यह फिल्म पहले आलिया को ऑफर हुई थी। हालांकि, निर्माताओं को लगा कि एयर होस्टेस के किरदार के लिए आलिया की ऊंचाई कम है।

    जब इसकी भनक आलिया को लगी तो उन्होंने खुद इस ऑफर को ठुकरा दिया। इस फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म 'शेरशाह' भी पहले आलिया को मिली थी, लेकिन उन्होंने व्यस्त शेड्यूल का हवाला देकर इस फिल्म को ठुकरा दिया।

    जानकारी

    'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं आलिया 

    आलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म आलिया के साथ वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह आलिया और वेदांग के बीच पहला सहयोग है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    अरबों क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा साइबर हमले का खतरा, गूगल ने जारी की चेतावनी  गूगल
    फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर  सारा अली खान
    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग

    आलिया भट्ट

    नीना गुप्ता से आलिया भट‌्ट तक, बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी के बाद रचाई शादी नीना गुप्ता
    'मुंज्या': आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को ऑफर हुआ था अभय वर्मा का किरदार, किया खुलासा श्रद्धा कपूर
    आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' की रिलीज तारीख आगे खिसकी, जानिए कब करेगी सिनेमाघरों का रुख करण जौहर
    दीपिका पादुकोण बनीं 2024 में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री, इन अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड समाचार

    कृति सैनन ने पहनी लाखों रुपये की कीमत वाली ड्रेस, तस्वीरें हो रहीं वायरल कृति सैनन
    रणबीर कपूर ने अब तक इन फिल्मों के लिए जीते पुरस्कार, एक बनी 900 करोड़ी रणबीर कपूर
    रणबीर कपूर पर बड़ा दांव लगाएंगे आदित्य चोपड़ा, 'धूम 4' में कराई एंट्री रणबीर कपूर
    रणबीर कपूर बन गए बिजनेसमैन,  मां नीतू कपूर ने वीडियो के जरिए खोला राज रणबीर कपूर

    आगामी फिल्में

    विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' को मिली नई रिलीज तारीख, पहला पोस्टर देखिए  विक्रांत मैसी
    'रेस 4' में होगी सैफ अली खान की दमदार वापसी, लिखी जा चुकी है कहानी सैफ अली खान
    'लव एंड वॉर' के बाद एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट, खुद करेंगी निर्माण  आलिया भट्ट
    'बी हैप्पी' से अभिषेक बच्चन की पहली झलक जारी, पिता बन छा जाने को तैयार अभिनेता अभिषेक बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025