Page Loader
BMW ने इस साल अब तक की रिकॉर्ड बिक्री, जानिए कितनी गाड़ियां बेची 
BMW ने इस साल में अब तक 10,000 से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं (तस्वीर: BMW)

BMW ने इस साल अब तक की रिकॉर्ड बिक्री, जानिए कितनी गाड़ियां बेची 

Oct 05, 2024
02:57 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारतीय बाजार में इस साल अब तक रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है और कंपनी ने इसे अब तक का सबसे अच्छा साल बताया है। जर्मन कंपनी इस साल के 9 महीनों (जनवरी-सितंबर) के दौरान 10 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ कुल 10,556 कार बेचने में सफल रही है। इसमें BMW ब्रांड की बिक्री 10,056 और मिनी ब्रांड की 500 रही है। इस दौरान उसकी दोपहिया वाहन शाखा BMW मोटरराड ने 5,638 मोटरसाइकिल्स बेची हैं।

इलेक्ट्रिक कार 

इलेक्ट्रिक कारों की ऐसी रही बिक्री 

BMW ने इस अवधि के दौरान 725 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है, जिसमें BMW i7 कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी अब तक 2,000 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बिक्री कर चुकी है, जिसमें उसकी लोकप्रिय BMW iX की 1,000 गाड़ियां शामिल हैं। कार निर्माता के भारतीय पोर्टफोलियो में 6 इलेक्ट्रिक कार- i7, i5, i4, iX और iX1 और मिनी कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक शामिल है। इसके अलावा दोपहिया वाहनों में CE 04 और CE 02 उपलब्ध हैं।

LBW

LBW मॉडल्स की मांग में उछाल से बिक्री में हुआ इजाफा 

कंपनी के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि BMW का बिक्री प्रदर्शन एक सफल रणनीति और मजबूत ग्राहक अनुभव को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि BMW 7-सीरीज, 3-सीरीज और X1 जैसे लाॅन्ग व्हीलबेस (LBW) मॉडल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें नई लॉन्च हुई BMW 5-सीरीज LBW की काफी मांग है, जिसकी अब तक 300 से अधिक बिक्री हो चुकी है और 600 से अधिक का ऑर्डर बैकलॉग है। इस दौरान X7 सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है।