NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / नवरात्रि के त्योहार के दौरान वर्जित होते हैं ये 5 काम, भूलकर भी न करें 
    अगली खबर
    नवरात्रि के त्योहार के दौरान वर्जित होते हैं ये 5 काम, भूलकर भी न करें 

    नवरात्रि के त्योहार के दौरान वर्जित होते हैं ये 5 काम, भूलकर भी न करें 

    लेखन सयाली
    Oct 06, 2024
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    देशभर में शारदीय नवरात्रि मनाई जा रही है, जिस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। यह त्योहार 9 दिनों तक चलता है, जिसका प्रत्येक दिन माता रानी के 9 स्वरूपों को समर्पित होता है।

    नवरात्रि के दौरान लोग उपवास रखकर, भजन गा कर और तरह-तरह के भोग लगाकर दुर्गा माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

    अगर आप भी माता रानी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो नवरात्रि पर ये 5 काम भूल कर भी न करें।

    #1

    क्रोध करना या तेज आवाज में बात करना

    नवरात्रि के दौरान आपको क्रोध नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह भावना मन की शांति को प्रभावित कर सकती है।

    जब आप गुस्सा करते हैं, तो आपके मन में नकारात्मक ख्याल आ सकते हैं और आप औरों को दुख पहुंचा सकते हैं।

    तेज आवाज में बात करने और लोगों से बहस करने से भी प्रेम और करुणा की भावना दूर होने लगती है।

    इसी कारण से नवरात्रि पर किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें और अपने मन को शांत ही रखें।

    #2

    काले रंग के वस्त्र पहनना

    आज कल लोगों को काले रंग के कपड़े पहनना बेहद पसंद होता है। महिलाएं गरबा खेलते समय भी इस रंग के वस्त्र पहन लेती हैं।

    हालांकि, नवरात्रि के दौरान आपको काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काले रंग को अशांति, नकारात्मकता और शोक का रंग माना जाता है, जो नवरात्रि जैसे पर्व की सकारात्मक भावना को प्रभावित कर सकता है।

    इसके बजाय आपको इस त्योहार पर लाल, पीले, नारंगी और नीले जैसे चमकीले रंग चुनने चाहिए।

    #3

    जुआ खेलना या कोई गलत काम करना

    कई लोगों को जुआ खेलने की लत होती है, जो उनके चरित्र पर बुरा असर डाल सकती है। आज कल तो लोग ऑनलाइन भी जुआ खेलने लगे हैं, जिसके जरिए पैसे का लेन-देन होता है।

    नवरात्रि जैसे पवित्र त्योहार के दौरान आपको जुआ और ताश नहीं खेलना चाहिए। इसके अलावा, आपको कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जो किसी को नुकसान पहुंचाए।

    इन कामों से लालच, ईर्ष्या और क्रोध बढ़ता है, जो माता रानी को निराश कर सकते हैं।

    #4

    मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन करना

    नवरात्रि के दौरान अपने खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। इस त्योहार पर आपको प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

    इसके अलावा, इस दौरान मांसाहारी भोजन करना पाप माना जाता है। जानवर भी मां भवानी के बच्चों के समान होते हैं और उन्हें खाना माता को क्रोधित कर सकता है।

    साथ ही आपको नवरात्रि के दौरान शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इन चीजों से लोगों की तामसिक ऊर्जा कम होती है।

    #5

    दान-पुण्य न करना 

    हिंदू संस्कृति में माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान दान करने से अच्छे कर्म बढ़ते हैं और माता रानी का आशीर्वाद मिलता है।

    दान-पुण्य करने से आप इस त्योहार की सकारात्मक ऊर्जा को जरूरतमंद लोगों के साथ साझा कर सकेंगे। साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और दुर्गा माता प्रसन्न होती हैं।

    कहा जाता है कि जो लोग नवरात्रि पर दान-पुण्य नहीं करते, उनके जीवन के कष्ट बढ़ जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नवरात्रि
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    नवरात्रि

    चैत्र नवरात्रि 2023: उपवास में बनाकर खाएं कम कार्ब वाले ये 5 व्यंजन, आसान हैं रेसिपी  रेसिपी
    नवरात्रि: व्रत के दौरान मीठा खाने का मन करें तो बनाएं ये 5 व्यंजन, जानें रेसिपी रेसिपी
    नवरात्रि में व्रत के लिए बनाएं ये 5 मीठे व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी खान-पान
    नवरात्रि: व्रत के दौरान इन 5 पेय का करें सेवन, दिनभर महसूस कर सकेंगे ऊर्जावान खान-पान

    त्यौहार

    18 या 19 अगस्त, कब है रक्षाबंधन? जानिए भद्रा का समय और अन्य महत्वपूर्ण बातें रक्षाबंधन
    आने वाला है रक्षाबंधन का त्योहार, बहनें खूबसूरत दिखने के लिए पहनें ये कपड़े  रक्षाबंधन
    इस रक्षाबंधन पर इन 5 खाद्य पदार्थों से बनाएं भाइयों की राखियां, दिखेंगी बेहद सुंदर रक्षाबंधन
    स्वतंत्रता दिवस पर बनाकर खाएं तिरंगे के रंगों वाले ये स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन, जानें आसान रेसिपी  स्वतंत्रता दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025