NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा विधानसभा चुनाव: सभी 90 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49 प्रतिशत वोट डले
    अगली खबर
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: सभी 90 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49 प्रतिशत वोट डले
    हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है

    हरियाणा विधानसभा चुनाव: सभी 90 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49 प्रतिशत वोट डले

    लेखन आबिद खान
    संपादन भारत शर्मा
    Oct 05, 2024
    03:45 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में आज विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। राज्य की सभी 90 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं, जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

    सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने निकल पड़े। दोपहर 3 बजे तक राज्य में 49.13 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे।

    राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की 225 कंपनियां और 60,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

    अपील

    प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने वोट डालने की अपील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें।'

    इसी तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, 'हरियाणा के मेरे भाइयों और बहनों, आज प्रदेश में अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव है। सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलें और कांग्रेस को वोट करें।'

    जानकारी

    घोड़े पर सवार होकर मतदान के लिए पहुंचे नवीन जिंदल

    सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित गीता विद्या मंदिर में मतदान केंद्र पर घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन कर प्रचार हो रहा है। इसके बाद वह घोड़े से उतर गए।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें नवीन जिंदल के घोड़े  पर सवार होने का वीडियो

    #WATCH | Haryana: BJP MP Naveen Jindal reaches a polling station in Kurukshetra on a horse, to cast his vote for the Haryana Assembly elections. pic.twitter.com/cIIyKHXg0n

    — ANI (@ANI) October 5, 2024

    मतदान केंद्र

    20,629 केंद्रों पर मतदान जारी

    प्रदेश में 10,495 जगहों पर कुल 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 3,616 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है, जबकि 145 को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। ऐसे मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

    प्रदेश में 516 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 469 स्टेटिक सर्विलांस टीम और 32 क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है। आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए 1,156 पेट्रोलिंग पार्टी भी बनाई गई हैं।

    उम्मीदवार

    कितने उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत?

    चुनावी मैदान में कुल 1031 उम्मीदवार हैं, जिनमें 101 महिलाएं हैं।

    इस दौरान 2.03 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.07 करोड़ पुरूष, 95.77 लाख महिलाएं और 467 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

    18 से 19 आयु वर्ग के 5.24 लाख युवा और 1.49 लाख दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में 2,31,093 की उम्र 85 वर्ष से अधिक और 8,821 की उम्र 100 साल से अधिक है।

    सुरक्षा

    सुरक्षा के क्या-क्या इंतजाम?

    हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर ने कहा, "मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 29,462 पुलिसकर्मी, 21,196 होमगार्ड के जवान और 10,403 SPO तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 225 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की भी तैनात रहेंगी। हिस्ट्रीशीटर पुलिस के रडार पर रहेंगे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। 16 अगस्त से 4 अक्टूबर के बीच पुलिस 51 करोड़ का सामान पकड़ चुकी है।"

    सीटें

    किस पार्टी ने कितनी सीटों पर उतारे उम्मीदवार?

    भाजपा और कांग्रेस ने 89-89, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

    कांग्रेस ने एक सीट कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPIM) के लिए छोड़ी है तो हिसार सीट से भाजपा प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है।

    जननायक जनता पार्टी (JJP) 66 तो आजाद समाज पार्टी 12 सीट पर गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

    बहुजन समाज पार्टी (BSP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) भी गठबंधन में क्रमश: 35 और 51 सीट पर मैदान में है।

    कार्रवाई

    मतदान से पहले 22 करोड़ से अधिक नगदी जब्त

    हरियाणा पुलिस ने बताया कि आचार संहिता के दौरान करीब 72 करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थ, नगदी, शराब और तथा बहुमूल्य धातु को जब्त किया गया है। इसमें 22 करोड़ से अधिक की नगदी भी शामिल है।

    इसके अलावा 3,21,884 लीटर शराब को पकड़ा गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है। पुलिस द्वारा 9 करोड़ 23 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के 3,149 किलोग्राम नशीले पदार्थों को भी जब्त किया गया है।

    पिछला परिणाम

    2019 के चुनावों में क्या हुआ था?

    पिछले चुनावों में भाजपा को 40 सीटें मिली थीं और उसने 10 सीटें जीतने वाली JJP और कुछ निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनाई थी। कांग्रेस को 31, INLD और HLP को 1-1 और 7 सीटों पर निर्दलीय जीते थे।

    इस चुनाव में JJP ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी-कांशीराम (ASP-KR) और INLD ने BSP के साथ गठबंधन किया है।

    पहले हरियाणा में एक अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    हरियाणा

    हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 67 उम्मीदवारों की सूची, मुख्यमंत्री की सीट बदली भाजपा समाचार
    हरियाणा: टिकट कटने से नाराज रणजीत चौटाला ने भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दिया भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन से किसे होगा फायदा, क्यों साथ आ रही दोनों पार्टियां? आम आदमी पार्टी समाचार
    हरियाणा भाजपा में विद्रोह; सूची आने के बाद इस्तीफों की झड़ी, विधायक-पूर्व मंत्रियों ने छोड़ी पार्टी भाजपा समाचार

    कांग्रेस समाचार

    SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच की परेशानी बढ़ी, इस कंपनी से कमाई करने का लगा आरोप SEBI
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024: शांति बहाल होने तक पाकिस्तान से कोई संवाद नहीं- अमित शाह जम्मू-कश्मीर
    राहुल गांधी बतौर नेता प्रतिपक्ष पहली बार अमेरिका पहुंचे, हवाई अड्‌डे पर हुआ स्वागत राहुल गांधी
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन को लेकर कहां फंसा पेंच? हरियाणा

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक में नए घोटाले के आरोप; कोविड फंड में 1,000 करोड़ की हेरफेर, दस्तावेज भी गायब कर्नाटक
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने थामा कांग्रेस का हाथ हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: हरियाणा विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों के सामने क्यों है अस्तित्व बचाने की चुनौती? हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव, विधानसभा सीटों समेत बदल चुकी हैं ये चीजें जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025