NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पश्चिम बंगाल: नहर में मिला नाबालिग का शव, परिजनों ने लगाया बलात्कार और हत्या का आरोप
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल: नहर में मिला नाबालिग का शव, परिजनों ने लगाया बलात्कार और हत्या का आरोप
    पश्चिम बंगाल में नहर में मिला नाबालिग बालिका का शव

    पश्चिम बंगाल: नहर में मिला नाबालिग का शव, परिजनों ने लगाया बलात्कार और हत्या का आरोप

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 05, 2024
    12:26 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कृपाखली गांव में एक नहर के किनारे चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

    परिजनों ने बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस थाने में भी तोड़फोड़ कर दी।

    पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने एक नहीं सुनी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    घटना

    क्या है पूरी घटना?

    बरुईपुर पुलिस अधीक्षक (SP) पलाश ढाली ने बताया कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बालिका शुक्रवार शाम को ट्यूशन गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने रात करीब 9 बजे कुलतली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

    उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर एक आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसकी निशानदेही पर गांव से गुजर रही नजर के किनारे बालिका का शव बरामद किया।

    प्रदर्शन

    परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया विरोध प्रदर्शन

    बालिका का शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

    परिजनों का आरोप है कि बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उन्होंने रात करीब 9 बजे ही पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। इससे कारण ही यह घटना घटित हुई थी।

    इसके बाद ग्रामीणों ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं।

    गुस्सा

    ग्रामीणों ने पुलिस थाने में की तोड़फोड़

    सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में ग्रामीणों का एक समूह, जिसमें ज़्यादातर महिलाएँ हैं, लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतरकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता नजर आ रहा है।

    इसी तरह, एक अन्य वीडियो में ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियों से भिड़ते हुए, लाठी-डंडों से पुलिस थाने में तोड़फोड़ करते और पथराव करते हुए भी दिखाया गया है।

    स्थानीय लोगों ने गुस्से में बाजार में खड़ी गई बाइक और अन्य सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें वीडियो

    স্তম্ভিত! শিহরিত! কুলতলী থানা এলাকার কৃপাখালী এলাকায় টিউশন পড়ে ফেরার পথে বলপূর্বক তুলে নিয়ে গিয়ে ধর্ষণ করে নৃশংসভাবে খুন করা হলো চতুর্থ শ্রেণীর একজন নাবালিকা ছাত্রীকে। পরে নদীর চর থেকে গ্রামবাসীরা উদ্ধার করলেন ছোট্ট মেয়েটির নিথর দেহ। মহিলাদের সুরক্ষা দিতে ব্যর্থ বাংলার… pic.twitter.com/AlSsWh48lY

    — Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) October 5, 2024

    हमला

    भाजपा ने TMC सरकार पर बोला हमला

    इस घटना को लेकर भाजपा ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर हमला बोला है।

    राज्य भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने एक्स पर लिखा, 'स्तब्ध! कृपाखली इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मेरा सवाल है कि क्या देवी पक्ष की शुरुआत में भी बंगाल की लड़कियों को कोई राहत नहीं मिलेगी? आपके कुशासन में और कितनी बंगाली लड़कियों को यह सब सहना पड़ेगा?'

    बयान

    पुलिस ने ग्रामीणों के आरोपों पर किया दिया बयान

    SP ढाली ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सबसे पहले उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद एक नाबालिग का अपहरण करने वाले एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामला दर्ज कर लिया गया था। अगर ग्रामीणों को पुलिस से कोई शिकायत है तो उस पर गौर किया जाएगा। नाबालिग का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    तृणमूल कांग्रेस
    ममता बनर्जी
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल बंद के दौरान बवाल; भाजपा नेता की कार पर हमला, बम भी फेंके गए कोलकाता
    पश्चिम बंगाल: विरोध-प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी का ऐलान, बोलीं- रेप के खिलाफ नया कानून लाएंगे ममता बनर्जी
    कोलकाता रेप-हत्या मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी दुखी, बोलीं- बस बहुत हुआ द्रौपदी मुर्मू
    ममता बनर्जी के बिहार-असम जलने वाले बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने साधा निशाना ममता बनर्जी

    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल: संदेशखाली विवाद के बीच देह व्यापार चलाने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: तृणमूल अकेले चुनाव लड़ने की इच्छुक, कांग्रेस बोली- गठबंधन के लिए बातचीत जारी लोकसभा
    कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश- TMC नेता शेख शाहजहां को गिरफ्तार करे पुलिस कलकत्ता हाई कोर्ट
    संदेशखाली केस का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी  पश्चिम बंगाल

    ममता बनर्जी

    नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले विपक्ष ने भाजपा को दी चेतावनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    नए आपराधिक कानूनों के विरोध में ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर की रोकने की मांग नरेंद्र मोदी
    क्या है गंगा जल बंटवारा संधि, जिस पर आमने-सामने हैं केंद्र और ममता बनर्जी सरकार? पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: दिनाजपुर में युगल को पीटे जाने पर राज्यपाल ने ममता बनर्जी से रिपोर्ट मांगी पश्चिम बंगाल

    भाजपा समाचार

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने थामा कांग्रेस का हाथ हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: हरियाणा विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों के सामने क्यों है अस्तित्व बचाने की चुनौती? हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव, विधानसभा सीटों समेत बदल चुकी हैं ये चीजें जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा ने 6 सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025