NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ईरानी कप 2024: मुंबई ने 15वीं बार जीती ट्रॉफी, शेष भारत के खिलाफ मुकाबला रहा ड्रॉ
    अगली खबर
    ईरानी कप 2024: मुंबई ने 15वीं बार जीती ट्रॉफी, शेष भारत के खिलाफ मुकाबला रहा ड्रॉ
    मुंबई ने ईरानी कप जीत लिया (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    ईरानी कप 2024: मुंबई ने 15वीं बार जीती ट्रॉफी, शेष भारत के खिलाफ मुकाबला रहा ड्रॉ

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 05, 2024
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    ईरानी कप 2024 का खिताब मुंबई क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया है। शेष भारत के खिलाफ यह मुकाबला ड्रॉ रहा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर मुंबई को जीत मिल गई।

    साल 1997 के बाद यह पहला मौका है, जब मुंबई की टीम ने ईरानी कप अपने नाम किया है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने यह उपलब्धि हासिल की है।

    ऐसे में आइए इस मुकाबले और उसमें बने रिकॉर्ड्स पर नजर डाल लेते हैं।

    मुकाबला

    कैसा रहा मुकाबला?

    पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 537 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। जवाब में शेष भारत की टीम 416 रन ही बना पाई।

    मुंबई की पहली पारी में सरफराज खान ने 222 रन बनाए। उनके अलावा रहाणे ने 97 रन की पारी खेली।

    शेष भारत के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने 191 रन बनाए। मुंबई ने दूसरी पारी 329 रन पर घोषित की, तनुश कोटियन के बल्ले से 114 रन निकले, इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया।

    इतिहास

    सरफराज ने रचा इतिहास 

    सरफराज मुंबई के पहले बल्लेबाज बने, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ा है। सरफराज ने मुंबई के रामनाथ पारकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 1972 में ईरानी कप में 194* रन की पारी खेली थी।

    मुंबई के इस स्टार बल्लेबाज ने 286 गेंदों का सामना किया और 222 रन बनाए। उनके बल्ले से 25 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 77.62 की रही।

    सरफराज को इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    5 विकेट

    मुकेश ने 8वीं बार लिया 5 विकेट हॉल 

    शेष भारत के लिए खेलते हुए पहली पारी में मुकेश कुमार ने 5 विकेट हॉल लिया। ये उनके प्रथम श्रेणी करियर का 8वां 5 विकेट हॉल था।

    मुकेश ने 30 ओवर गेंदबाजी की और 3 मेडन ओवर के साथ 110 रन खर्च किए। उन्होंने पृथ्वी शॉ (4), आयुष म्हात्रे (19), हार्दिक तामोरे (0), शम्स मुलानी (5) और जुनैद खान (0) को अपना शिकार बनाया।

    मुकेश को दूसरी पारी में कोई सफलता नहीं मिल पाई।

    शतक

    अभिमन्यु ईश्वरन ने जड़ा 26वां शतक 

    शेष भारत के सलामी बल्लेबाज ईश्वरन ने 292 गेंदों का सामना किया और 191 रन बनाए। उनके बल्ले से 16 चौके और 1 छक्का निकला।

    यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 26वां शतक था। इससे पहले उन्होंने दलीप ट्रॉफी के लगातार 2 मुकाबलों में भी शतक जड़े थे। उन्होंने 116 और 157* रन का स्कोर बनाया था।

    हालांकि, उनकी यह शानदार पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाई।

    ऑलराउंडर

    कोटियन ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक

    कोटियन दूसरी पारी में नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने आए थे। वह 150 गेंदों पर 114 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 10 चौके और 1 छक्का भी निकला।

    यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक था। पहली पारी में इस खिलाड़ी ने 124 गेंदों में 64 रन बनाए थे।

    कोटियन ईरानी कप के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने नंबर-8 या उससे निचे बल्लेबाजी करते हुए एक ही टेस्ट में 2 बार 50+ का स्कोर बनाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ईरानी कप
    मुंबई क्रिकेट टीम
    अजिंक्य रहाणे
    सरफराज़ खान

    ताज़ा खबरें

    उत्तर भारत में पारा 42 डिग्री के पार, 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी  गर्मी की लहर
    ओडिशा में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, आज भी भारी बारिश की चेतावनी  ओडिशा
    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकारा- भारत ने किया था नूर खान एयरबेस पर हमला शहबाज शरीफ
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    ईरानी कप

    दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है BCCI क्रिकेट समाचार
    ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम घोषित, हनुमा विहारी करेंगे कप्तानी क्रिकेट समाचार
    ईरानी कप पहला दिन: 98 रनों पर ढेर हुआ रणजी विजेता सौराष्ट्र, शेष भारत को बढ़त क्रिकेट समाचार
    ईरानी कप 2022: सरफराज़ खान ने जमाया 10वां फर्स्ट क्लास शतक, देखें उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    मुंबई क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: संजू सैमसन ने लगाया लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े संजू सैमसन
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: मुंबई के जय बिष्टा ने लगाया शतक, लिस्ट-A में बनाया सर्वोच्च स्कोर विजय हजारे ट्रॉफी
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: कर्नाटक, तमिलनाडु और राजस्थान ने शानदार अंदाज में जीते मुकाबले विजय हजारे ट्रॉफी
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: अजिंक्य रहाणे ने लगाया लिस्ट-A करियर का 45वां अर्धशतक, जानिए उनके आकंड़े विजय हजारे ट्रॉफी

    अजिंक्य रहाणे

    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: कम दाम में बिके खिलाड़ी, जिन्होंने इस सीजन में किया कमाल  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीता खिताब, बल्ले से किया ऐसा प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: अजिंक्य रहाणे टेस्ट में 5,000 रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट

    सरफराज़ खान

    तिहरा शतक लगाने वाले सरफराज़ खान बोले- 'पहले मुझे पांडा कहते थे अब माचो कहते हैं' क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: पिछली 10 पारियों में 1,258 रन बना चुका है यह युवा भारतीय बल्लेबाज क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार
    फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बनी मुंबई रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025