NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा थार रॉक्स ने बुकिंग में बनाया नया कीर्तिमान, जानिए कितनी बुक हुई 
    अगली खबर
    महिंद्रा थार रॉक्स ने बुकिंग में बनाया नया कीर्तिमान, जानिए कितनी बुक हुई 
    महिंद्रा थार रॉक्स की डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी (तस्वीर: एक्स/@Mahindra_Thar)

    महिंद्रा थार रॉक्स ने बुकिंग में बनाया नया कीर्तिमान, जानिए कितनी बुक हुई 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Oct 05, 2024
    12:37 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा एंड महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई थार रॉक्स ने बुकिंग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गाड़ी ने महज एक घंटे के भीतर 1.76 लाख से अधिक बुकिंग हासिल की है।

    डाटा और एनालिटिक्स कंपनी JATO डायनेमिक्स के अनुसार, इस ऑर्डर बुक का मूल्य लगभग 31,730 करोड़ रुपये है।

    15 अगस्त को लॉन्च हुई नई महिंद्रा थार रॉक्स की आधिकारिक तौर पर बुकिंग 3 अक्टूबर को खोली गई थी और डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी।

    फीचर 

    इन सुविधाओं से लैस है थार रॉक्स 

    5-डोर महिंद्रा थार को 6 वेरिएंट्स- MX1, MX3, MX5, AX3L, AX5L, और AX7L में पेश किया गया है। थार राॅक्स का डिजाइन 3-डोर मॉडल के समान है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।

    इसमें 6 डबल-स्टैक्ड स्लॉट के साथ नई ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और C-आकार की LED DRLs, C-आकार की LED टेललाइट्स के साथ ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए हैं।

    केबिन में पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, प्रीमियम म्यूजिक सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं।

    कीमत 

    इतनी है थार राॅक्स की कीमत 

    थार रॉक्स में 2.0-लीटर TGDi पेट्रोल और 2.2-लीटर CRDi डीजल इंजन के साथ ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया है।

    इसमें 2-व्हील ड्राइव (2ॅWD) और 4-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम का विकल्प मिलता है। यह 7 रंग- स्टील्थ ब्लैक, बर्न्ट सिएना, डीप फॉरेस्ट, बैटलशिप ग्रे, नेबुला ब्लू, टैंगो रेड और एवरेस्ट व्हाइट विकल्पों में उपलब्ध है।

    इसके 2ॅWD की शुरुआती कीमत 12.99 लाख और 4WD की 18.79 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा थार रॉक्स नाम से आएगा 5-डोर मॉडल, जारी हुआ टीजर  महिंद्रा थार
    महिंद्रा मराजो फिर वेबसाइट पर हुई सूचीबद्ध, कीमत में भी हुआ इजाफा  महिंद्रा मराज़ो
    टाटा कर्व से लेकर महिंद्रा थार तक, अगले महीने ये गाड़ियां देगी दस्तक  ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा थार रॉक्स का नया टीजर आया सामने, SUV की मिली झलक  महिंद्रा थार

    महिंद्रा थार

    महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो क्लासिक को मिला नया रंग, जानिए किसकी जगह लेगा  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा स्कॉर्पियो रहा कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल, जानिए दूसरी गाड़ियों की बिक्री  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार 5-डोर से 15 अगस्त को उठेगा पर्दा, इसके बाद होगी कीमत की घोषणा महिंद्रा एंड महिंद्रा
    मारुति जिम्नी से दोगुना है महिंद्रा थार पर वेटिंग पीरियड, जानिए कब मिलेगी डिलीवरी  मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025