LOADING...

12 Jan 2025


IPL: पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को बनाया अपनी टीम का कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण से पहले अमेरिका छोड़ने से क्यों डर रहे H-1B वीजा वाले भारतीय?

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। वे लगातार आव्रजन नीति को सख्त करने और अवैध प्रवासियों पर लगाम लगाने की बात कहते रहे हैं।

पोंगल के उत्सव के दौरान बनता है सक्करई पोंगल, जानिए इस मिठाई की रेसिपी

पोंगल दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार है, जिसे विशेष तौर पर केरल और तमिलनाडु में मनाया जाता है।

होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन बनाम हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन: दोनों में कौन-सी गाड़ी है बेहतर? 

जापानी कार निर्माता होंडा ने अपनी SUV एलिवेट का ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह कॉम्पैक्ट SUV के ZX ट्रिम पर आधारित है, जिसमें अंदर-बाहर ब्लैक थीम मिलती है।

उत्तराखंड: पौड़ी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस; 5 की मौत, 15 घायल 

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दुखद दुर्घटना घटी है। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

राणा दग्गुबाती और वेंकटेश की बढ़ीं मुश्किलें, हैदराबाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

हैदराबाद पुलिस ने फिल्म नगर में डेक्कन किचन होटल में तोड़फोड़ के मामले में साउथ के मशहूर अभिनेता वेंकटेश, उनके भतीजे राणा दग्गुबाती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में आयरलैंड को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 116 रन से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: अफगानिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, मुजीब उर रहमान को नहीं मिली जगह

आगामी 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है।

तमिलनाडु में राष्ट्रगान को लेकर क्यों भिड़ गए मुख्यमंत्री और राज्यपाल? जानें पूरा विवाद

तमिलनाडु में एक बार फिर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि के बीच विवाद की खबरें हैं।

अनन्या पांडे बनीं 'गली बॉय' के सीक्वल की हीरोइन, विक्की कौशल के साथ जमेगी जोड़ी

आने वाले दिनों में कई चर्चित फिल्मों के सीक्वल दर्शकों के बीच होंगे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि जोया अख्तर की हिट फिल्म 'गली बॉय' का सीक्वल बनने जा रहा है और अब इसे लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

मकर संक्रांति के दिन महिलाएं पहन सकती हैं ये पीले कपड़े, दिखेंगी सबसे शानदार

मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष मान्यता रखता है, जो 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है, खिचड़ी जैसे पकवान खाए जाते हैं और पतंग उड़ाई जाती है।

ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 की टेस्टिंग में फिर दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 

ट्रायम्फ भारतीय बाजार में अपने 400cc लाइनअप का विस्तार कर रही है और इसमें शामिल होने वाली अगली मोटरसाइकिल थ्रक्सटन 400 हो सकती है।

केजरीवाल की अमित शाह को चुनौती, कहा- झुग्गी वालों का पुनर्वास करने पर नहीं लड़ेंगे चुनाव

आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधी चुनौती दी है।

IPL 2025: जानिए कब होगी अगले संस्करण की शुरुआत, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई तारीख 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

अमेजन पर कल से शुरू होगी ग्रेट रिपब्लिक डे सेल, जानिए स्मार्टफोन्स पर कितनी मिलेगी छूट 

ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेट रिपब्लिक डे 2025 सेल का आयोजन होने जा रहा है। यह सेल कल (13 जनवरी) से शुरू होने जा रही है।

भौहों को घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 कारगर प्राकृतिक नुस्खे 

एक समय था जब महिलाएं पार्लर जा कर अपनी भौहों को पतला करवाया करती थीं। हालांकि, पिछले कुछ सालों से महिलाओं के बीच घनी और गाढ़ी भौहें रखने का रुझान लौट आया है।

ग्रोक चैटबॉट ने हड्‌डी के फ्रैक्चर का लगाया पता, चिकित्सक नहीं ढूंढ पाए 

एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी XAI के ग्रोक चैटबॉट ने हाल ही में एक लड़की की टूटी हुई कलाई का उपचार करने में मदद की, जिसे चिकित्सकों ने नजरअंदाज कर दिया था।

जसलीन रॉयल कौन हैं, जो बनीं ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले से जुड़ने वाली पहली भारतीय कलाकार?

दुनियाभर में मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले भारत आ रहा है। मुंबई शहर जादू और संगीत से जगमगाने वाला है। दरअसल, मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में 18 और 19 जनवरी को कोल्डप्ले का कार्यक्रम होने वाला है।

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25: करुण नायर ने जड़ा लगातार चौथा शतक, हासिल की ये उपलब्धि

इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने अपना जोरदार फॉर्म जारी रखा है।

14 वर्षीय इरा जाधव ने तिहरा वनडे शतक जड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय

मुंबई की 14 वर्षीय इरा जाधव ने बेंगलुरु में खेली जा रही महिला अंडर-19 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक जड़ (346*) दिया।

कपिल देव के सिर में गोली मारना चाहते थे योगराज सिंह, जानिए क्या था कारण 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बड़ा खुलासा किया है।

BPSC परीक्षा को लेकर बिहार बंद: पप्पू यादव हिरासत में लिए गए, कई जगहों पर तोड़फोड़

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में हंगामा थम नहीं रहा है। दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने आज बिहार बंद का आह्वान किया।

हुंडई एक्सटर की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितने चुकाने होंगे दाम 

दक्षिण कोरियाई हुंडई मोटर कंपनी ने इस महीने से एक्सटर की कीमत में इजाफा कर दिया है।

मुख्यमंत्री अतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए मांगा चंदा, 4 घंटे में मिले 10 लाख रुपये

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

टीकू तलसानिया की हालत अब कैसी है? बेटी शिखा तलसानिया ने दी ये जानकारी

मशहूर बॉलीवुड और टीवी अभिनेता टीकू तलसानिया को हाल ही में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेना धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रचा इतिहास, बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 370/5 का स्कोर बनाया।

4 दिनों तक चलता है पोंगल का उत्सव, जानिए हर दिन का महत्त्व और परंपरा

पोंगल दक्षिण भारत में स्थित तमिलनाडु और केरल का प्रमुख पर्व होता है, जो कि 14 जनवरी से शुरू होने वाला है।

महिंद्रा XUV 3XO EV उत्पादन के लिए तैयार, डिजाइन की दिखी झलक 

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार के लिए XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार कर रही है। अब इस गाड़ी की स्पष्ट तस्वीरें ओडिशा के राउरकेला में टाटा मोटर्स डीलरशिप के बाहर से सामने आई हैं।

प्रयागराज महाकुंभ कल से: शाही स्नान, आने-जाने के इंतजाम और सुरक्षा से जुड़ी सारी बातें जानिए 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ कल यानी 13 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 26 फरवरी तक चलेगा।

वनडे क्रिकेट: हारे हुए मुकाबलों में खेली गई सबसे बड़ी पारियों पर एक नजर 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में खेला जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया 'युवा उड़ान योजना' का ऐलान, हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपये

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने रविवार को अपनी तीसरी गारंटी के तहत युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है।

महाकुंभ में स्नान करने के बाद प्रयागराज से घर लेकर जाएं ये चीजें, दूर होंगी परेशानियां

13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। कुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु संगम तट पर स्नान करते हैं और अपने मन की शुद्धि करने का प्रयास करते हैं।

जेमिमा रोड्रिगेज ने वनडे में पहला शतक लगाया, भारतीय महिला टीम ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शीर्षक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी (102) खेली।

लॉस एंजिल्स का हाल देख प्रीति जिंटा बोलीं- यहां आसमान से राख गिर रही है

अमेरिका के लॉस एंजिल्स और उसके आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग से अब तक कम से कम एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। कई मकान, इमारतें और संरचनाएं जलकर खाक हो चुकी हैं।

साइड से क्यों कटी होती है मोबाइल फोन की सिम? जानिए इसकी वजह 

स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (SIM) कार्ड की आवश्यकता होती है। यह एक हटाने योग्य इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है।

गौतम अडाणी छत्तीगढ़ में करेंगे 75,000 करोड़ रुपये का निवेश, जानिए क्या है योजना 

अडाणी समूह ने छत्तीसगढ़ में बिजली, सीमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कुल 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा के प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हुईं बाहर

कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय मूल की परिवहन मंत्री अनीता आनंद को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा था।

अमेरिका का हिस्सा बनेगा ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत को तैयार हुए प्रधानमंत्री

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क के स्वशासित क्षेत्र और दुनिया के सबसे बड़े द्वीप ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा जाहिर की है।

इन 5 पौष्टिक पेय पदार्थों से करें अपने दिन की शुरुआत, त्वचा में आएगा प्राकृतिक निखार

त्वचा को स्वस्थ रखने और निखार पाने के लिए स्किन केयर करना जरूरी होता है। हालांकि, इसके साथ खान-पान का भी ख्याल रखना चाहिए और डाइट में पौष्टिक चीजें शामिल करनी चाहिए।

देवजीत सैकिया BCCI के नए सचिव बने, जय शाह की जगह मिली जिम्मेदारी

असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया ने जय शाह की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली है।

हीरो और होंडा के बीच पिछले साल घटा बिक्री में अंतर, जानिए आंकड़े 

हीरो मोटोकॉर्प और होंडा की साझेदारी खत्म होने के बाद से दोनों बिक्री में एक-दूसरे को पछाड़ने में लगी हुई हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, शाकिब अल हसन को जगह नहीं 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 19 फरवरी से कराची में शुरू हो रहे टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच ही होगा।

सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी पर भड़कीं, लोग बोले- किसी ने 'रामायण' के बारे में पूछ लिया होगा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पहले जहीर इकबाल के साथ उनका अफेयर चर्चा में रहा। फिर शादी चर्चा का विषय बनी और उसके बाद वह एक बार फिर KBC में पूछे गए उस सवाल को लेकर ट्रोल हुईं, जिसका जवाब उन्हें पता नहीं था।

ब्लू ओरिजन न्यू ग्लेन रॉकेट अब कल होगा लॉन्च, जानिए आगे खिसकने का कारण 

जेफ बेजोस की एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजन के न्यू ग्लेन रॉकेट की लॉन्चिंग आज खराब मौसम के चलते टल गई है। अब इसकी उड़ान सोमवार (13 जनवरी) के लिए निर्धारित की गई है।

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: टेस्ट सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 17 जनवरी से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को करेंगे सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन, क्या है खासियत? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन करेंगे। सुरंग के उद्घाटन का समय सुबह 11:45 बजे रखा गया है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे? टाल दी पाकिस्तान की यात्रा

भारत में इस साल मनाए जाने वाले 76वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं।

स्टीव स्मिथ ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में खेलने की जताई इच्छा, दिया दिलचस्प बयान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने हाल ही में बिग बैश लीग (BBL) में शतक लगाकर अच्छे फॉर्म के संकेत दिए हैं।

मर्सिडीज-बेंज छाेटे शहरों में भी खोलेगी आउटलेट, जानिए क्या है इसका कारण 

लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इस साल भारत के छोटे शहरों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की योजना बना रही है।

प्रसिद्ध हास्य अभिनेता एरिक मोरेकैम्बे का चश्मा हुआ नीलाम, 21 लाख रुपये से अधिक लगी बोली

पुराने जमाने के अभिनेताओं से जुड़ी वस्तुओं को जमा करना कई लोगों को पसंद होता है। फिर चाहे वह उनकी कला से जुड़ी कोई चीज हो, या उनकी कोई व्यक्तिगत वस्तु हो।

विदेश मंत्री जयशंकर 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जनवरी को होने वाले अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इंस्टाग्राम पर चैट के स्क्रीनशाॅट लिए जाने का सता रहा डर? ऐसे दूर होगी चिंता 

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर कई लोग चैट करना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें गोपनीयता दूसरों के सामने उजागर होने का डर भी लगा रहता है।

कौन हैं बेन सियर्स, जिन्हें डेब्यू किए बिना मिल गया चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में मौका?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मिचेल सेंटनर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है।

नोएडा: गैस पर छोले चढ़ाकर सो गए 2 चचेरे भाई, दम घुटने से हुई मौत 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सैक्टर-70 स्थित बसई गांव में एक मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहे 2 चचेरे भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई।

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' देखने पहुंचे नितिन गडकरी, वीडियो साझा कर की फिल्म की तारीफ

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज को लेकर खुद कंगना भी बेहद उत्साहित हैं और इन दिनों वह फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त चल रही हैं।

बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन धड़ाम से गिरी फिल्म 'गेम चेंजर', 'फतेह' की कमाई भी घटी

राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' और सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुईं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह ग्रुप मुकाबलों से होंगे बाहर- रिपोर्ट 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में सूजन के कारण ग्रुप मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं।

उत्तर भारत में आज भी कई जगह होगी बारिश, कोहरे का भी अलर्ट जारी 

उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। इसके चलते रविवार सुबह घना कोहरा छाने के साथ बादल छाए हुए हैं।

कैलिफोर्निया के जंगलों में आग: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 पहुंची, 12,000 इमारतें खाक

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स के 6 जंगलों में लगी आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 19 फरवरी से कराची में शुरू हो रहे टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम और कीवी टीम के बीच ही होगा।

ISRO का स्पैडेक्स मिशन इतिहास रचने से चंद मीटर दूर, आया बड़ा अपडेट 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) के लिए अंतरिक्ष में भेजे गए 2 उपग्रह को 3 मीटर तक करीब सफलता मिली गई है।

11 Jan 2025


दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 29 नामों वाली दूसरी सूची, किसे-कहां से मिला टिकट?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; शमी की वापसी, पंत बाहर 

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान कर दिया है।

छत्तीसगढ़: 43 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़े हमलों में रहे शामिल 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 2 महिला समेत 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी नक्सलियों पर संयुक्त रूप से 43 लाख रुपये का इनाम था और ये कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।

तेलंगाना: कोंडापोचम्मा सागर जलाशय में डूबने से 2 भाइयों सहित 5 युवकों की मौत

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में शनिवार को कोंडापोचम्मा सागर जलाशय में सेल्फी लेने के दौरान डूबने से 2 सगे भाइयों सहित 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य को बचा लिया गया।

आलिया कश्यप की शादी का वीडियो वायरल, बेटी को गले लगाकर रो पड़े अनुराग कश्यप

बीते साल दिसंबर में अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी आलिया कश्यप की शादी की थी। उनकी यह शादी खूब चर्चा में रही थी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

मटर के छिलकों से भी बनाया जा सकता है स्वादिष्ट सूप, जानिए इसकी आसान रेसिपी

सर्दियों में उगने वाली मीठी हरी मटर तो सभी को पसंद आती है, जिससे कई लजीज पकवान भी बनाए जाते हैं। हालांकि, इसके छिलकों को सभी लोग कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं।

IMD मौसम का सटीकता से पूर्वानुमान लगाने के लिए नई तकनीक का करेगा इस्तेमाल 

भारत मौसम विभाग (IMD) मौसम के पूर्वानुमान की सटीकता में सुधार के लिए पारंपरिक उपग्रहों के अलावा क्यूबसैट, क्राउडसोर्सिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइसों के उपयोग की योजना बना रहा है।

दिल्ली चुनाव: शाह बोले- 5 फरवरी 'आपदा' से मुक्ति का दिन, केजरीवाल ने भी साधा निशाना

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते-आते सियासी हमले तेज हो गए हैं।

होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन का डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जल्द शुरू होगी डिलीवरी 

जापानी कार निर्माता होंडा ने भारत में एलिवेट ब्लैक एडिशन को लॉन्च कर दिया है। अब यह गाड़ी डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। ऐसे में इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

कैसे हुई थी मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्त्व

मकर संक्रांति हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो सूर्य की उत्तरायण यात्रा का जश्न मनाता है।

अप्रिलिया ट्यूनो 457 बाइक अगले महीने होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा 

दोपहिया वाहन निर्माता अप्रिलिया जल्द ही भारत में ट्यूनो 457 लॉन्च कर सकती है। इसके लिए 17 और 18 फरवरी काे मीडिया इनवाइट भेजा गया है।

लोहड़ी मनाने के लिए करें उत्तर भारत के इन शहरों का रुख, शानदार रहेगा अनुभव

13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा, जो उत्तर भारत का प्रमुख त्योहार होता है। इसे विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

दिव्या खोसला कुमार की नानी का निधन, अभिनेत्री बोलीं- मेरे आंसू नहीं थम रहे 

अभिनेत्री और निर्माता दिव्या खोसला कुमार पिछली बार तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा को अपनी फिल्म 'सावी' की नकल बताया था।

इलेक्ट्रिक कार बिक्री में पिछले साल हुई 20 फीसदी की वृद्धि, जानिए शीर्ष-3 कंपनियां 

दुनियाभर में भले ही इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में गिरावट आ रही हो, लेकिन भारत में इसमें इजाफा हुआ है।

सोनू सूद से पहले इन अभिनेताओं ने संभाली निर्देशन की कमान, कैसा रहा फिल्मों का हाल?

अभिनेता सोनू सूद फिल्म 'फतेह' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हो रही है, वहीं इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन भी ठीक-ठाक किया है।

#NewsBytesExplainer: महाराष्ट्र निकाय चुनाव अकेले क्यों लड़ेगी उद्धव ठाकरे की शिवसेना? ये हैं कारण

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में हार के बाद से कयास लग रहे थे कि विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन बिखर सकता है।

ट्रायम्फ ने स्क्रैम्बलर 400X पर दिए जा रहे ऑफर को आगे बढ़ाया, जानिए क्या मिलेगा फायदा 

प्रीमियम बाइक निर्माता ट्रायम्फ ने भारत में स्क्रैम्बलर 400X पर 2024 के अंत में दिए जा रहे ऑफर को बढ़ा दिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 7 बड़े बदलाव हुए 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 17 जनवरी से होने जा रहा है।

विनफास्ट भारत में प्रदर्शित करेगी VF7 और VF9, जानिए क्या है इनमें खास 

विनफास्ट 17 जनवरी से आयोजित होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी 2 गाड़ियां VF7 और VF9 प्रदर्शित करेगी। एक टीजर जारी कर इसकी पुष्टि की गई है।

कन्नौज में रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत का लैंटर गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा घटित हुआ है। यहां रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण कार्य के दौरान 2 मंजिला निर्माणाधीन इमारत का लैंटर भरभराकर गिर गया। इससे मलबे में कई मजदूर दब गए।

शादी से पहले चाहती हैं बेदाग और निखरी त्वचा? इस स्वस्थ पेय का करें सेवन

शादी का दिन हर महिला के जीवन का सबसे खास दिन होता है, जिस पर वे सुंदर दिखना चाहती हैं।

न्यूरालिंक ने तीसरे मरीज में भी किया अपनी चिप का सफल प्रत्यारोपण

एलन मस्क की ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी न्यूरालिंक ने अपनी न्यूरालिंक चिप को तीसरे मरीज में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर दिया है।

महाराष्ट्र: उद्धव गुट की शिवसेना अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव, गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना ने राज्य में होने वाली आगामी निकाय चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है।

स्टीव स्मिथ ने जड़ा बिग बैश लीग में अपना तीसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स 

बिग बैश लीग (BBL) 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए शानदार शतकीय पारी (121) खेली है।

मकर संक्रांति पर क्यों खाया जाता है दही चूड़ा? जानिए इसका महत्त्व और बनाने का तरीका

मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाने वाला त्योहार है, जो 14 जनवरी को पड़ रहा है।

ऐपल ने 20 सालों में नहीं किया कोई बड़ा आविष्कार, मार्क जुकरबर्ग ने दिया बड़ा बयान 

मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने पिछले 20 सालों में कुछ भी नया आविष्कार नहीं करने के लिए ऐपल की आलोचना की है।

असम की कोयला खदान से निकाले गए 3 और शव, मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई

असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में पानी भरने से पिछले 6 दिन से फंसे 9 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान में जुटे भारतीय नौसेना के गोताखोर और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवानों ने शनिवार को 3 शव और बाहर निकाल लिए।

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का पहला गाना 'भसड़ मचा' रिलीज, मीका सिंह ने लगाए सुर

अभिनेता शाहिद कपूर पिछले कुछ समय से फिल्म 'देवा' को लेकर चर्चा में हैं। इसे लेकर दर्शकों का उत्सह तभी बढ़ गया था, जब फिल्म से शाहिद की पहली झलक सामने आई थी।

दिल्ली शराब नीति से 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, CAG रिपोर्ट में खुलासा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कथित शराब घोटाले का मुद्दा फिर चर्चाओं में आ गया है।

IRCTC की वेबसाइट और ऐप फिर हुई डाउन, यात्रियों में नाराजगी 

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट और ऐप आज (11 जनवरी) डाउन हो गई, जिससे यूजर्स को ट्रेन टिकट बुक करने में समस्या हो रही है।

श्रीलंका को तीसरे वनडे में 140 रन से मिली जीत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज 

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आखिरी वनडे में 140 रन से हरा दिया है। इस हार के बावजूद कीवी टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

असम में भी HMPV की दस्तक, डिब्रूगढ़ में 10 महीने के बच्चे में वायरस की पुष्टि

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने असम में भी अपनी दस्तक दे दी। डिब्रूगढ़ जिले के असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (AMCH) में 10 महीने के बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

होंठों को मुलायम रखने के लिए उन्हें करें एक्सफोलिएट, जानिए इसका तरीका और फायदे 

सर्दी के मौसम में होंठ फटने लगते हैं और रूखे हो जाते हैं। इसका कारण होता है ठंडी हवाएं और नमी की कमी।

संजय मांजरेकर भड़के, बोले- स्टार खिलाड़ियों की पूजा से खराब हो रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर देश की क्रिकेट में खिलाड़ियों की पूजा और इसकी लगातार चली आ रही संस्कृति पर तीखी टिप्पणी की है।

लोकप्रिय अभिनेता टीकू तलसानिया की हालत गंभीर, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड और टीवी अभिनेता टीकू तलसानिया से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनके प्रशंसक चिंतित हो उठेंगे।

केरल में चौंकाने वाली घटना, नाबालिग के साथ 64 लोगों ने 4 साल तक किया बलात्कार 

केरल में एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ है। यहां के पथानामथिट्टा में एक नाबालिग के साथ 4 साल तक 64 लोगों द्वारा बलात्कार करने की घटना सामने आई है।

करण जौहर का रैंप से वीडियो वायरल, हालत देख फैंस को सताने लगी सेहत की चिंता

करण जौहर यूं तो अमूमन अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब एक नई वजह से चर्चा में आए हैं।

OpenAI रोबोटिक्स विभाग के लिए कर रही भर्ती,  योजना का हुआ खुलासा  

OpenAI ने अपने रोबोटिक्स विभाग को भंग करने के बाद फिर से खड़ा करने की तैयारी कर रही है।

JNU में शराब और हुक्का पार्टी, प्रशासन ने 2 छात्रों पर लगाया 1.79 लाख का जुर्माना

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने छात्रावास के 2 छात्रों पर बाहरी लोगों को प्रवेश देकर शराब और हुक्का पार्टी सहित अन्य नियमों के उल्लंघन के आरोप में 1.79 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

मेटा के कार्यालयों में पुरुष बाथरूम से हटाए गए टैम्पोन, मार्क जुकरबर्ग ने दिए आदेश 

मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी के कार्यालयों में पुरुषों के बाथरूम से टैम्पोन (मासिक धर्म में इस्तेमाल होने वाला उत्पाद) को हटाने का आदेश दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई महिला स्विमिंग पूल में सांस रोककर 112.83 मीटर पैदल चली, बनाया विश्व रिकॉर्ड

आपने कई बार लोगों को अंडरवाटर डाइविंग करते हुए और स्विमिंग करते हुए देखा होगा। हालांकि, क्या आपने कभी किसी को स्विमिंग पूल में पैदल चलते हुए देखा है?

महिंद्रा थार रॉक्स कैसे बनी 2025 की सबसे पसंदीदा कार? जानिए क्या है इसमें खास 

महिंद्रा एंड महिंद्रा की लाइफस्टाइल SUV थार रॉक्स ने इंडियन कार ऑफ द इयर 2025 (ICOTY2025) घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर 9 महीने फ्रिज में रखा शव, ऐसे हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश के देवास जिले में शुक्रवार को फ्रिज से बरामद किए गए युवती के शव के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

दिलजीत दोसांझ ने 'पंजाब 95' से दिखाईं अपनी शानदार झलकियां, फैंस बोले- तुस्सी छा गए पाजी

पिछले कुछ समय से दिलजीत दोसांझ लगातार चर्चा में हैं। उनके लाइव कार्यक्रम दुनियाभर में चर्चा का विषय बन रहे हैं। पिछले दिनों वह तब सुर्खियों में रहे, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसकी कई तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं मयंक यादव- रिपोर्ट 

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने वाला है।

'गेम चेंजर' के सामने फीकी पड़ी 'फतेह', जानिए दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई

बीते शुक्रवार यानी 10 जनवरी को 2 फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। एक राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' और दूसरी सोनू सूद की फिल्म 'फतेह'।

व्हाट्सऐप पर आईफोन यूजर्स को चैट मैसेज एनिमेशन पर मिलेगा पूरा कंट्रोल, क्या मिलेगा फायदा? 

व्हाट्सऐप चैट मैसेज एनिमेशन को प्रबंधित करने के लिए एक फीचर पर काम कर रहा है और भविष्य में यह आईफोन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय क्रिकेट टीम का देरी से होगा चयन, जानिए क्या है कारण 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा में देरी कर सकता है।

पंजाब: AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, परिजनों ने किया यह दावा

पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार देर रात अपने घर में गोली लगने से मौत हो गई।

कैलिफोर्निया के जंगलों में आग: अब तक 11 की मौत, 13 लाख करोड़ का नुकसान

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स के जंगहों में लगी आग अभी थमने का नाम नहीं ले रही है और भारी तबाही का कारण बनी हुई है।

घने कोहरे की जकड़ में पूरा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी 

उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में होने के साथ शीतलहर का प्रकोप झेल रहा है। कई शहरों में सूरज दिनभर बादलों के पीछे छिपा रहने से दिनभर धूजणी छूट रही है।