Page Loader
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं मयंक यादव- रिपोर्ट 
मयंक यादव का खेलना मुश्किल है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं मयंक यादव- रिपोर्ट 

Jan 11, 2025
10:27 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज मयंक यादव चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 12 अक्टूबर 2024 को खेला था। इसके बाद से वह बेंगलुरु में अपनी चोट से उबरने का प्रयास कर रहे हैं। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

चोट

चोट से काफी परेशान रहे हैं मयंक 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मयंक के पीठ में समस्या है। इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2024 में अपने करियर का शानदार आगाज करने वाले मयंक का चयन भारतीय टीम में हुआ था। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी किया था। हालांकि, 1 मैच खेलने के बाद वह चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह सीरीज के 4 मुकाबले नहीं खेल पाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी मयंक नहीं खेले थे।

रणजी

रणजी ट्रॉफी में भी नहीं खेलेंगे मयंक 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्र ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मयंक को अभी पीठ में समस्या है। वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तक फिट नहीं हो सकते हैं। सूत्र ने यह भी दावा कि 23 जनवरी से दिल्ली क्रिकेट टीम दूसरे चरण में अपना पहला रणजी मुकाबला सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। इस टीम का भी मयंक हिस्सा नहीं होंगे। मयंक के चोट ने उनकी क्रिकेट का अब तक काफी नुकसान पहुंचाया है।

गेंदबाजी

अक्टूबर 2024 के बाद कोई मैच नहीं खेले मयंक

पिछले साल अक्टूबर में अपना आखिरी मुकाबला खेलने के बाद मयंक कोई भी मैच नहीं खेल हैं। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में 1 भी मैच नहीं खेल पाए। चोट के कारण वह IPL 2023 में भी नहीं खेल पाए थे। उन्हें IPL 2024 में अपना डेब्यू करने का मौका मिला था। उन्होंने अपने पहले मैच से ही तेज गति से प्रभावित किया था। उन्होंने लगातार 150 किमी/घंटा से तेज गेंदबाजी करके चौंका दिया दिया था।

करियर

कैसा रहा है मयंक का करियर?

मयंक ने भारत के लिए 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसकी 3 पारियों में 20.75 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.91 की रही है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 1 मैच में 2 विकेट लिए हैं। लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 17 मैच में 21.55 की औसत से 34 विकेट हैं। टी-20 क्रिकेट में मयंक ने 17 मुकाबलों की 16 पारियों में 15.43 की औसत से 23 विकेट लिए हैं।