Loading...
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय क्रिकेट टीम का देरी से होगा चयन, जानिए क्या है कारण 
भारतीय टीम के ऐलान में देरी होगी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय क्रिकेट टीम का देरी से होगा चयन, जानिए क्या है कारण 

Jan 11, 2025
10:02 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा में देरी कर सकता है। ऐसा माना जा रहा था कि चयन समिति इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 12 जनवरी तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आखिरी टीम चुनेगी, लेकिन अब वे इसे आगे बढ़ाने का अनुरोध कर सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कुछ दिनों में हो सकती है।

कारण

क्यों देर से चुनी जाएगी टीम?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ICC टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को अपना दल 1 महीने पहले देना होता है। इसमे बाद में बदलाव करने की भी स्वतंत्रता होती है। इस बार ICC ने 5 सप्ताह पहले टीम देने का अनुरोध किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज और उसके व्यस्त शेड्यूल का हवाला देते हुए BCCI ज्यादा समय की मांग कर सकता है।

टीम की घोषणा 18-19 जनवरी के आसपास होगी।

टी-20 सीरीज

टी-20 सीरीज में ज्यादा बदलाव नहीं 

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा अगले कुछ दिनों में हो सकती है।

टीम में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। उसी टीम को चुने जाने की उम्मीद है जो हाल ही में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को टी-20 की टीम में नहीं चुना जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी नहीं खेलेंगे।

ADVERTISEMENT

वापसी

मोहम्मद शमी की वापसी तय 

अर्शदीप सिंह टी-20 सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुआई करते हुए नजर आएंगे। उन्हें 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी चुना जा सकता है।

रिपोर्ट की माने तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है। हालांकि, वह टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

शमी चैंपियंस ट्रॉफी भी खेलने को पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी काफी मजबूत होगी।

ADVERTISEMENT

सीरीज

नितीश रेड्डी वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले नितीश रेड्डी को वनडे टीम में मौका मिलना मुश्किल है। हालांकि, वह टी-20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

वाशिंगटन सुंदर को वनडे टीम में मौका मिल सकता है। यशस्वी जायसवाल भी वनडे टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

इंग्लैंड की टीम 5 टी-20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलने भारत आएगी। सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा। वनडे मुकाबले 6,9 और 12 फरवरी को खेले जाएंगे।

ADVERTISEMENT