Page Loader
ISRO का स्पैडेक्स मिशन इतिहास रचने से चंद मीटर दूर, आया बड़ा अपडेट 
स्पैडेक्स मिशन में शामिल दोनों उपग्रह 15 मीटर की दूरी पर आ गए हैं (तस्वीर: एक्स/@ISROSight)

ISRO का स्पैडेक्स मिशन इतिहास रचने से चंद मीटर दूर, आया बड़ा अपडेट 

Jan 12, 2025
10:12 am

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) के लिए अंतरिक्ष में भेजे गए 2 उपग्रह को 3 मीटर तक करीब सफलता मिली गई है। ISRO ने जानकारी दी है कि SDX01 (चेजर) और SDX02 (टारगेट) उपग्रह अच्छी स्थिति में हैं और डॉकिंग के लिए करीब आ रहे हैं। दोनों उपग्रह को पहले 15 मीटर और फिर 3 मीटर तक पहुंचने का परीक्षण प्रयास किया गया। अब डाटा का विश्लेषण कर डॉकिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अपडेट 

ऐसा करने वाला चाैथा देश बन जाएगा भारत

ISRO ने एक्स पर पोस्ट में दिए अपडेट में लिखा, "15 मीटर की दूरी पर, हम एक-दूसरे को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। हम अब डॉकिंग के लिए सिर्फ 50 फीट की दूरी पर हैं।" इस मिशन का उद्देश्य छोटे अंतरिक्ष यान का उपयोग करके अंतरिक्ष में डॉकिंग का प्रदर्शन करना है। स्पैडेक्स के सफल प्रदर्शन से भारत उन जटिल प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल करने वाला अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

ISRO ने दिया यह अपडेट

लॉन्चिंग 

30 दिसंबर को लॉन्च किया गया था मिशन 

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 30 दिसंबर, 2024 को स्पैडेक्स मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। PSLV C60 रॉकेट ने 2 छोटे उपग्रहों- SDX01 (चेजर) और SDX02 (टारगेट) के साथ 24 पेलोड को लेकर श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। उड़ान के लगभग 15 मिनट बाद, लगभग 220 किलोग्राम वजन वाले 2 छोटे अंतरिक्षयान को 475 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में प्रक्षेपित कर दिया गया। यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री को उतारने के लिए महत्वपूर्ण है।