NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका को तीसरे वनडे में 140 रन से मिली जीत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज 
    अगली खबर
    श्रीलंका को तीसरे वनडे में 140 रन से मिली जीत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज 
    श्रीलंका को मैच में शानदार जीत मिली

    श्रीलंका को तीसरे वनडे में 140 रन से मिली जीत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 11, 2025
    01:19 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आखिरी वनडे में 140 रन से हरा दिया है। इस हार के बावजूद कीवी टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

    पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 9 विकेट और दूसरे मुकाबले में 113 रनों से जीत मिली थी।

    तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 290/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड 150 रन ही बना पाई।

    आइए तीसरे वनडे पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पथुम निसांका (66), कुसल मेंडिस (54) और जनिथ लियानागे (53) के अर्धशतकों की मदद से टीम 290/8 का स्कोर बनाने में सफल रही।

    कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए।

    न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाज 21 रन पर पवेलियन में थे। मार्क चैपमैन (81) ने अकेले संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला पाए। ईशान मलिंगा, महेश तीक्षाना, असिथा फर्नांडो ने 3-3 विकेट लिए।

    अर्धशतक

    ऐसी रही निसांका और मेंडिस की पारी 

    निसांका ने 42 गेंदों का सामना किया और 66 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 157.14 की रही।

    यह उनके वनडे करियर का 16वां अर्धशतक रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना दूसरा अर्धशतक लगाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बनाया।

    मेंडिस के वनडे करियर का यह 33वां अर्धशतक रहा। उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले।

    बल्लेबाजी

    लियानागे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया पहला अर्धशतक 

    लियानागे ने 52 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 101.92 की रही।

    कीवी टीम के खिलाफ इस खिलाड़ी ने वनडे करियर में पहला अर्धशतक लगाया है। उनके वनडे करियर का यह चौथा अर्धशतक है।

    उन्होंने अब तक 21 मैच खेले हैं और इसकी 16 पारियों में 44.07 की औसत से 573 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    गेंदबाजी

    हेनरी ने पूरे किए 150 विकेट 

    हेनरी ने 10 ओवर गेंदबाजी की और 55 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान वह न्यूजीलैंड के लिए दूसरे सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।

    हेनरी ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 85 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 83 पारियों में 25.43 की औसत से 150 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.17 की रही है।

    उन्होंने 12 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

    जानकारी

    ऐसी रही चैपमैन की पारी 

    चैपमैन ने 81 गेंदों का सामना किया और 81 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 100 की रही। ये उनके वनडे करियर का सिर्फ तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने अपने सभी अर्धशतक श्रीलंका के खिलाफ ही बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम टेस्ट में दूसरा सबसे छोटा लक्ष्य हासिल करने में रही असफल भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: ऋषभ पंत छठे स्थान पर पहुंचे, इन खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा   भारतीय क्रिकेट टीम
    लॉकी फर्ग्यूसन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में ली हैट्रिक, न्यूजीलैंड को दिलाई जीत श्रीलंका क्रिकेट टीम
    कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े कुसल मेंडिस

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका, जानिए अंक तालिका न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए निशान पेइरिस को श्रीलंकाई टीम में किया गया शामिल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: दिनेश चांदीमल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े दिनेश चांदीमल
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: कामिंदु मेंडिस ने रचा इतिहास, लगातार 8 टेस्ट में किए अपने 50+ स्कोर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के इन तेज गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऋषभ पंत
    पाकिस्तान ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीती, आखिरी मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा और विराट कोहली के बचाव में उतरे युवराज सिंह, कहा- उनकी उपलब्धियां भूल गए  विराट कोहली
    क्या चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी इंग्लैंड? अहम खबर आई सामने इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: दिसंबर महीने के लिए जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना हुए नामित ICC अवार्ड्स
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: इन भारतीय बल्लेबाजों का किसी एक सीरीज में 10 से कम रहा है औसत  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025